Author: Monika Rawat

देहरादून ; 27.08.2026, काठमांडू। नेपाल में भोटेकोशी नदी के अचानक उफान ने बुधवार को ऐसी तबाही मचाई, जिसने पूरे हिमालयी क्षेत्र को झकझोर दिया। नेपाल-चीन सीमा के आसपास शुरू हुई तेज बाढ़ देखते ही देखते नदी के निचले इलाकों तक फैल गई। पानी और मलबे की तेज धारा अपने साथ घर, वाहन, पुल और दूसरी संरचनाएं बहा ले गई। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक आपदा में मृतकों की संख्या 359 से अधिक हो चुकी है, जबकि बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं। अचानक आई बाढ़ ने संभलने तक का मौका नहीं दिया बाढ़ इतनी तेजी से आई कि प्रभावित…

Read More

देहरादून ; 27.08.2026, देहरादून। रक्षाबंधन का त्योहार जैसे-जैसे करीब आता है, वैसे-वैसे ऑनलाइन खरीदारी, गिफ्ट भेजने और राखी की डिलीवरी से जुड़े संदेशों की संख्या भी बढ़ने लगती है। इसी माहौल का फायदा उठाने के लिए साइबर अपराधियों ने ठगी के नए तरीके अपनाने शुरू कर दिए हैं। भाई-बहन के रिश्ते से जुड़ी भावनाओं और त्योहार की जल्दबाजी को निशाना बनाकर लोगों को आकर्षक गिफ्ट, सरप्राइज ऑफर, कूपन और राखी पार्सल के नाम पर फर्जी लिंक भेजे जा रहे हैं। उत्तराखंड एसटीएफ ने लोगों को ऐसे संदेशों, फोन कॉल और अनजान लिंक से विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।…

Read More

देहरादून ; 27.08.2026, देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के बीच श्रद्धालुओं के लिए हेली सेवा का दूसरा चरण 15 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। मानसून के कारण कुछ समय तक स्थगित रही हवाई सेवा को दोबारा संचालित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। केदारनाथ धाम जाने वाले तीर्थयात्रियों को इस सेवा के बहाल होने से सड़क मार्ग की तुलना में कम समय में धाम तक पहुंचने का विकल्प मिलेगा। हेली सेवा के लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग दो या तीन सितंबर से शुरू किए जाने की तैयारी है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाड़ा) की…

Read More

देहरादून ; 27.08.2026, देहरादून। उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश में अब तक संक्रमण के 57 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 52 मरीज अकेले देहरादून जिले से हैं। नैनीताल में तीन और हरिद्वार में दो संक्रमित मिले हैं। वहीं राज्य के 10 जिले ऐसे हैं, जहां अभी तक H1N1 का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश में सामने आए कुल मामलों में देहरादून की हिस्सेदारी करीब 91 प्रतिशत है। राजधानी में संक्रमण के इस असामान्य रूप से अधिक मामलों ने…

Read More

देहरादून ; 27.08.2026, देहरादून। डालनवाला थाना क्षेत्र के मोहिनी रोड पर गुरुवार को पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद बेहद गंभीर रूप ले गया। दून इंटरनेशनल स्कूल के सामने स्थित एक मकान में कहासुनी के दौरान पति ने कथित तौर पर धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सोनू पाल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए…

Read More

देहरादून ; 27.08.2026, देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने सैन्य सेवा पूरी करने के बाद नागरिक जीवन में लौटने वाले अग्निवीरों के लिए रोजगार और पुनर्वास की दिशा में अहम पहल की है। धामी मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधीन समर्पित अग्निवीर रोजगार सेल स्थापित करने को मंजूरी दे दी है। सेल के संचालन के लिए छह नए पदों के सृजन को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। सरकार का फोकस केवल अग्निवीरों को नौकरी उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उनकी सैन्य सेवा के दौरान हासिल किए गए कौशल, अनुभव, शैक्षणिक योग्यता और व्यक्तिगत रुचि के आधार पर उनके लिए…

Read More

देहरादून ; 27.08.2026, देहरादून। उत्तराखण्ड के दीर्घकालिक और संतुलित विकास को लेकर राज्य सरकार और विश्व बैंक के बीच महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से विश्व बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ नॉलेज ऑफिसर पास्कल डोनोहोई तथा उनकी टीम ने सचिवालय में मुलाकात की। बैठक में उत्तराखण्ड के विकास की मौजूदा प्राथमिकताओं के साथ वर्ष 2047 तक राज्य को अधिक सक्षम, टिकाऊ और आपदा-रोधी बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जल संरक्षण, नदियों का पुनर्जीवन, जलवायु परिवर्तन, शहरीकरण और आपदा प्रबंधन को राज्य के भविष्य के लिए बेहद अहम विषय बताया गया। मुख्य…

Read More

देहरादून ; 27.08.2026, देहरादून। उत्तराखंड में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से केंद्र सरकार के समक्ष रखे गए दो अहम प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई शुरू हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बताया है कि दोनों प्रस्तावों को संबंधित विभाग और प्रभाग के स्तर पर परीक्षण के लिए भेजा गया है। मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के अंतर्गत सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और पैरामेडिकल कॉलेज स्थापित करने की आवश्यकता केंद्र के…

Read More

देहरादून ; 27.08.2026, देहरादून। उत्तराखंड में पर्यटन को सिर्फ गर्मियों और चुनिंदा लोकप्रिय स्थलों तक सीमित रखने के बजाय पूरे साल सक्रिय बनाए रखने की दिशा में सरकार ने नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में विशेष रूप से शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने, नए पर्यटन केंद्र विकसित करने और स्थानीय लोगों को इससे जोड़ने पर मंथन किया गया। बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में ऐसे नए पर्यटन स्थलों की पहचान की जाए, जहां सर्दियों के दौरान भी पर्यटकों को…

Read More

देहरादून ; 27.08.2026, रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर स्थित एक निजी विद्यालय में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ विषय पर हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से प्रदेश के भविष्य, शिक्षा, रोजगार और विकास को लेकर उनकी सोच जानी और उनके सुझावों पर चर्चा की। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के करीब 800 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की कल्पनाशीलता और उनके विचार उत्तराखण्ड के विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार बन सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने लक्ष्य…

Read More

देहरादून ; 27.08.2026, चम्पावत। रक्षाबंधन के अवसर पर रामलीला मैदान धूरा में आयोजित ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव-2026’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत जिले के विकास को नई गति देने वाली कई योजनाओं का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने जिले के लिए करीब 62.97 करोड़ रुपये की 50 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सड़क, पेयजल, सिंचाई, पुल और बाढ़ सुरक्षा से जुड़ी कई घोषणाएं भी कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य गांवों तक बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और…

Read More

देहरादून ; 27.08.2026, देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में ग्लेशियर झीलों से पैदा होने वाले संभावित खतरों को देखते हुए राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संवेदनशील ग्लेशियर झीलों की लगातार वैज्ञानिक निगरानी के साथ प्रभावित क्षेत्रों में आधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। जरूरत के अनुसार नए निगरानी और चेतावनी तंत्र स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन को निर्देशित किया है कि प्रदेश की संवेदनशील ग्लेशियर झीलों का चरणबद्ध तरीके से…

Read More

देहरादून ; 27.08.2026। देहरादून। रक्षाबंधन से एक दिन पहले गुरुवार को देहरादून में त्योहार की खरीदारी का असर सीधे सड़कों पर दिखाई दिया। राखी, मिठाई और उपहार खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजारों में पहुंचे तो निजी वाहनों की आवाजाही भी बढ़ गई। बाजारों के आसपास सड़क किनारे खड़े वाहन, ई-रिक्शा और ऑटो की आवाजाही तथा पैदल खरीदारों की बढ़ती संख्या ने कई जगह यातायात की रफ्तार धीमी कर दी। सुबह के मुकाबले दोपहर बाद बाजारों में भीड़ बढ़ती गई और शाम के समय स्थिति और व्यस्त नजर आई। रक्षाबंधन की आखिरी खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में…

Read More

देहरादून ; 27.08.2026। देहरादून। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और अटूट स्नेह का पर्व रक्षाबंधन कल यानी 28 अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर प्रदेशभर में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। इस बीच उत्तराखंड सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों के लिए यात्रा को लेकर बड़ी राहत दी है। 28 और 29 अगस्त को महिलाओं को बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। ऐसे में राखी बांधने मायके जाने वाली बहनों के लिए यह पहल खास मानी जा रही है। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं रक्षाबंधन की पूर्व…

Read More

देहरादून ; 26.08.2026। देहरादून। उत्तराखंड की लोक संस्कृति और लोक आख्यानों को सिनेमा के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाने की दिशा में एक नई पहल सामने आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर उत्तराखंड के लोकजीवन में न्याय देवता के रूप में पूजनीय गोलज्यू के बाल जीवन पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बाला गौरिया’ के टीजर और पोस्टर का लोकार्पण किया। फिल्म के सामने आने के साथ ही उत्तराखंड की लोक आस्था, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को बड़े पर्दे पर नए अंदाज में प्रस्तुत किए जाने की उम्मीद बढ़ गई है। हिमाद्रि प्रोडक्शंस के बैनर तले तैयार…

Read More

देहरादून ; 26.08.2026। देहरादून। पड़ोसी देश नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ ने बड़ी तबाही मचाई है। प्राकृतिक आपदा के इस कठिन दौर में उत्तराखंड सरकार ने भी अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल में आई इस आपदा पर चिंता जताते हुए प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही उत्तराखंड के उन नागरिकों की मदद के लिए प्रशासन को सक्रिय किया गया है, जो नेपाल के प्रभावित इलाकों में फंसे हो सकते हैं। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य आपदा…

Read More