महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक मरीज का माइक्रोसर्जरी द्वारा सफल उपचार किया गया। ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी मोहम्मद अफजल को अगस्त माह में अस्पताल में भर्ती किया गया था। डायबिटीज के कारण उनके दाएँ पैर की त्वचा पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी और अंदर की हड्डी गलनी शुरू हो गई थी। पैर को काटने से बचाने के उद्देश्य से उन्हें प्लास्टिक सर्जरी विभाग में प्रोफेसर डॉ. भावना प्रभाकर के निर्देशन में भर्ती किया गया। प्रारंभ में घाव की सफाई के लिए डिब्राइडमेंट सर्जरी की गई। इसके पश्चात् कुछ दिनों बाद उस हिस्से पर माइक्रोवैस्क्युलर फ्री-फ्लैप सर्जरी की गई, जिसमें सटीकता…
Author: Devbhoomi Khabar
दिल्ली के बम धमके में बहुत से लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। इस धमाके में एक युवक उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले का भी था, अच्छी खबर ये है कि युवक अब खतरे से बाहर है। जब ये घटना हुई तब युवक अपने परिवार के साथ मंगलवार देर रात गदरपुर पहुंचा था। चांदनी चौक में खरीदारी करते समय हुए ब्लास्ट में युवक के सिर पर चोट आ गई। दिल्ली में हुए इस धमाके के बाद उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, रूड़की, उधमसिंह नगर के साथ साथ और भी अनेक स्थानों में जिला पोलिस ने हाई…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को ढालवाला में ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल के 12वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने स्कूल प्रबंधन को 12वें वार्षिकोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे हमारे भविष्य के कर्णधार हैं। कल वे विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अपने माता-पिता, गुरुजनों के साथ ही देश-प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के साथ ही उनमें अनुशासन, संस्कार एवं सेवाभाव की भावना विकसित किया जाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपने गौरवशाली अतीत के साथ आगे बढ़ रहा है। आज सभी…
प्रदेश केबिनेट की बैठक में आज देवभूमि परिवार योजना लागू किए जाने का फैसला लिया गया। देवभूमि परिवार योजना के तहत उत्तराखंड में रह रहे परिवारों की आईडी बनेगी। इसके अलावा 12 प्रस्तावों पर लगी मोहर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज हुए बैठक में और भी महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, जिसमें 12 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। निर्णय लिया गया है कि उपनल के माध्यम से अब विदेशों में भी नौकरी मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबन्धन के तहत प्रदेश में जो आपदा आई थी उनमें मृतक आश्रितों को पांच लाख देने की सहमति और जो…
कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन किया। कांग्रेस हाईकमान ने गणेश गोदियाल को कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबन्धन समिति और प्रीतम सिंह को प्रचार अभियान समिति की कमान सौंपी। पार्टी ने 27 संगठनात्मक जनपदों के अध्यक्षों की भी घोषणा की है। यह निर्णय 2027 के विधानसभा चुनावों के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने इन नियुक्तियों को औपचारिक रूप से मंजूरी दी है। पार्टी ने 27 संगठनात्मक जनपदों के अध्यक्षकी भी घोषणा की है जिससे…
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग एवं दि हंस फाउंडेशन आई केयर के बीच सोमवार को एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के अंतर्गत श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ दि हंस फाउंडेशन के डीएनबी अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देंगे। इस एमओयू का उद्देश्य न केवल नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा और प्रशिक्षण को बढ़ावा देना है, बल्कि समाज में नेत्रदान महाअभियान के प्रति जागरूकता फैलाना भी है। एमओयू पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी, वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. यशपाल सिंह तथा नेत्र रोग…
दिल्ली में सोमवार को हुए बम धमके के बाद देश भर में दहशत मच गई है। इस घटना के बाद उत्तराखंड में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारों धाम, अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं, रेलवे स्टेशन समेत अन्य भीड़ भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। देहरादून एसएसपी की अगुवाई में पुलिस भीड़ भाड़ वाले इलाको मे 24 घंटे सघन चैकिंग अभियान चला रही है। डीजीपी दीपम सेठ ने सभी जनपदों में चीता मोबाइल यूनिट्स, पेट्रोल कार, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाइड को सक्रिय कर दिया है। पोलिस अधिकारियों…
दिल्ली में आज श्याम को लाल किले के पास हुआ आतंकी हमला। यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ है। खड़ी कार में हुए बम धमके के बाद आसपास खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई और गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। धमाका इतना भीषण हुआ कि न ही गाड़ी का मॉडल पहचान में आ रहा है और न ही ये पता चल पा रहा है कि गाड़ी किसकी है। इस धमाके में कितने लोग मारे गए और कितने घायल हुए उनका भी अभी पता नहीं चल पाया है। कार में हुए इस धमाके की जांच की जा…
टैक्सी सर्विस देने वाली कंपनी रैपिडो जल्द ही शेयर मार्केट में उतरने की तैयारी कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी का IPO 2026 के अंत तक आ सकता है। पीटीआई से बातचीत के दौरान कंपनी के co-founder Arvind sanka ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि रैपिडो आने वाले साल में 100 प्रतिशत की वृद्धि दर बनाए रखना चाहती है। अरविन्द सांका ने बताया कि कंपनी चाहती है कि IPO लाने से पहले वो और भी बड़ी और मजबूत कंपनी बने। उन्होंने बताया कि शेयर मार्केट में आने से पहले उनका फोकस अपने व्यवसाय…
मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम ने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी साथ ही आंदोलनकारी को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 142.25 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन परियोजनाओं में 43.63 करोड़ों रुपए की 27 योजनाओं का लोकार्पण और 98.62 करोड़ों रुपए की 33 नई योजनाओं का शिलान्यास शमिल है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की गौरवशाली यात्रा में वीर जवानों और आंदोलनकारियों…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वी वर्षगांठ पर एफआरआई देहरादून के आयोजित रजत जयंती उत्सव के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रधानमंत्री राज्य को 8000 करोड़ रुपए से अधिक की विकास योजनाओं की सौगाद देंगे, जिससे प्रदेश के इन्फ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। राज्य की रजत जयंती उत्सव पर प्रधानमंत्री 8260 करोड से अधिक की विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास जैसे प्रमुख छात्रों से जुड़ी…
मुख्यमंत्री शुक्रवार को शहीद स्मारक में हो रहे कर्यक्रम में पहुंचे और शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने खटीमा, मसूरी, और मुजफ्फरनगर कांड की घटना याद करते हुए कहा की ये केवल घटनाएं नहीं रक्त अध्याय है, जो हमेशा याद रहेंगी। मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा की कि शहीद राज्य आंदोलनकारियों के नाम पर उनके क्षेत्र की प्रमुख स्थापनाओं और सरकारी सुविधाओं का नामकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए वीरों के परिजनों की मासिक पेंशन तीन हजार से बढ़ा कर 5500 की जा रही है। जो आंदोलनकारी जेल में रहे या घायल हुए थे…
राज्य स्थापना की रजत जयंती मनाने के लिए उत्तराखंड तैयार है। देहरादून में 9 नवंबर को एफआरआई में स्थापना दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष में भव्य समारोह का आयोजन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आयेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस अपनी तैयारी कर ली है। प्रधानमंत्री 9 नवंबर को सुबह 11 बजे देहरादून पहुंचेंगे। देहरादून में कल कई रूट डायवर्ट रहेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां हो गई है। पुलिस ने सुरक्षा व्यस्था को लेकर रूट प्लान भी जारी कर दिया है। देहरादून पुलिस…
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एफ आर आई पहुंचकर राज्य के रजत उत्सव आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए हर्ष का विषय है कि हम राज्य स्थापना दिवस के रजत वर्ष में प्रवेश करने जा रहे हैं। कहा कि हमारे राज्य को पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय स्व अटल बिहार बाजपई ने बनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसको संवार रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि माननीय प्रधानमंत्री हमारे राज्य के इस रजत उत्सव में प्रतिभाग करने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा…
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस लाइन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर आयोजित रैतिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। राष्ट्रीय गीत ‘‘वंदे मातरम’’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत से हुई। इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा ‘‘उत्तराखण्ड पुलिस पत्रिका-2025’’ का विमोचन एवं रजत जयंती पदक के प्रतीकात्मक चिन्ह का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग द्वारा विशिष्ट साहसिक प्रदर्शन किया गया,…
राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती उत्सव में प्रधानमंत्री देंगे करोड़ों की सौगात। इसके लिए वभिन्न विभागों के विकास कार्यों का उद्घाटन व लोकार्पण करने की तैयारी चल रही है। नियोजन विभाग के माध्यम से धरातल पर उतरने वाली योजनाओं की स्क्रीनिंग की जा रही है। देहरादून के FRI मैदान में राज्य स्थापना का रजत जयंती उत्सव मनाया जाएगा। इसको यादगार बनाने के लिए प्रदेश सरकार ज़ोरो-शोरों से तैयारी में लगी हुई है। 9 नवंबर को रजत जयंती उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शिरकत। इस दिन मनाए जाने वाले रजत जयंती उत्सव में प्रधानमंत्री मोदी…
