18.08.2026 ; देहरादून। देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मंगलवार, 18 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम की सक्रियता को देखते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। देहरादून समेत इन जिलों में भारी बारिश के आसार 18 अगस्त को देहरादून, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इन…
Author: Monika Rawat
17.08.2026 ; देहरादून। उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित प्रसिद्ध दयारा बुग्याल एक बार फिर अपनी अनूठी लोक परंपरा और पहाड़ी संस्कृति का साक्षी बना। समुद्र तल से करीब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर आयोजित होने वाला अढूंड़ी उत्सव, जिसे अब देश-दुनिया में ‘बटर फेस्टिवल’ के नाम से भी पहचान मिल चुकी है, में प्रकृति, धार्मिक आस्था और पशुपालक जीवन की खूबसूरत झलक देखने को मिलती है। मखमली घास से ढके विशाल बुग्याल में आयोजित इस उत्सव की सबसे खास बात यहां खेली जाने वाली अनोखी होली है। रंग और गुलाल की जगह दूध, दही, मक्खन और मट्ठे…
देहरादून ; 17.08.2026 देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय रक्षक संघ के द्विवार्षिक चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। सचिवालय परिसर में आयोजित आम सभा के दौरान आगामी दो वर्षों के लिए पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मुख्य सुरक्षा अधिकारी एवं संघ के संरक्षक तथा मुख्य चुनाव अधिकारी जीवन सिंह बिष्ट ने निर्वाचन की जानकारी देते हुए बताया कि आम सभा में संघ के सदस्यों ने आपसी सहमति से नई टीम का चयन किया। नई कार्यकारिणी में विनयपाल सिंह को अध्यक्ष और पूनम को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई…
देहरादून ; 17.08.2026। देहरादून/झज्जर। भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून में प्रशिक्षण ले रहे हरियाणा के झज्जर जिले के कासनी गांव निवासी कैडेट निशांत धनखड़ का इलाज के दौरान निधन हो गया। प्रशिक्षण के दौरान 9 अगस्त को दौड़ लगाते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। गंभीर हालत में उन्हें पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बाद में बेहतर उपचार के लिए दिल्ली के आर्मी आरआर अस्पताल रेफर किया गया। करीब छह दिन तक उपचार चलने के बाद 15 अगस्त को निशांत ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, निशांत धनखड़ 10 जुलाई को भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून…
देहरादून ; 17.08.2026। देहरादून। हिमाद्री आइस रिंक सोमवार को अंतरराष्ट्रीय खेल गतिविधियों का केंद्र बन गया, जब एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2026 का विधिवत शुभारंभ हुआ। 17 से 20 अगस्त तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में एशिया समेत विभिन्न देशों के 270 से अधिक खिलाड़ी अपनी गति, संतुलन और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में 14 देशों की भागीदारी ने देहरादून को शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग के अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर एक बार फिर प्रमुखता से ला दिया है। प्रतियोगिता में हांगकांग, थाईलैंड, वियतनाम, फिलीपींस, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, मंगोलिया, मलेशिया, चीनी ताइपे, इंडोनेशिया, उज्बेकिस्तान, चीन और दक्षिण…
देहरादून ; 17.08.2026। उत्तराखंड। प्रदेश में लगातार बिगड़ रहे मौसम और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार कल 18 अगस्त को जिले के स्कूलों में अवकाश रहेगा। प्रशासन के इस फैसले से विद्यार्थियों और अभिभावकों को राहत मिली है। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार वर्षा के कारण सड़क मार्ग प्रभावित होने, भूस्खलन और नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी जैसी परिस्थितियां सामने आ सकती हैं।…
देहरादून ; 17.08.2026। देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। संगठन में किए गए इस फेरबदल में उत्तराखंड को भी खास प्रतिनिधित्व मिला है। राज्य के चार नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। नई टीम में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा महेंद्र पांडेय को कार्यालय प्रभारी और आलोक भट्ट को राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय…
देहरादून ; 17.08.2026। चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। गुरुवार को टनल के भीतर अचानक पानी और मलबा आने के बाद वहां काम कर रहे मजदूरों के बीच अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते सुरंग का एक हिस्सा पानी और मलबे से भर गया और करीब 22 श्रमिक इसके अंदर फंस गए। हादसे के बाद शुरू हुए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में कई मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन इस घटना में अब तक 8 श्रमिकों की मौत हो चुकी है।…
देहरादून ; 17.08.2026। बागेश्वर/कपकोट। जनपद बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में बीती रात से लगातार हो रही बारिश ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार बारिश के चलते सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है और स्थानीय नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। बारिश के कारण क्षेत्र में नदी-नालों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन की ओर से लोगों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक रूप से नदी किनारे जाने से बचें और जलधाराओं…
17.08.2026 ; देहरादून। देहरादून। चमोली जिले की नीति घाटी में भारी बारिश के बाद उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए सीमा सड़क संगठन (BRO) के हवलदार पंकज की तलाश को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरता दिखाई है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को खोज एवं बचाव अभियान में तेजी लाने और पूरे ऑपरेशन की लगातार निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। हवलदार पंकज के परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार से मदद की अपील की थी। मुख्यमंत्री धामी ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से तत्काल जानकारी ली और परिवार को भरोसा…
देहरादून, 17 अगस्त 2026। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून के लिए भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में दिनभर बादल छाए रहने के साथ कई स्थानों पर तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। सुबह से ही बादलों ने डाला डेरा देहरादून में आज सुबह से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और कहीं-कहीं…
देहरादून, 17 अगस्त 2026। उत्तराखंड की लोकसंस्कृति में खेती, पशुपालन और प्रकृति के प्रति आभार की भावना को अपने भीतर समेटे घी संक्रांति यानी घी त्यार और ओल्गिया का पर्व आज सोमवार को पूरे उत्तराखंड में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। देहरादून में भी पहाड़ से जुड़े परिवारों के घरों में इस पर्व की रौनक दिखाई दे रही है। घरों में घी-मक्खन से बने पकवान तैयार किए जा रहे हैं और बुजुर्ग नई पीढ़ी को इस लोकपर्व से जुड़ी परंपराओं और मान्यताओं से परिचित करा रहे हैं। इस वर्ष 17 अगस्त को सिंह संक्रांति पड़ रही है।…
17 august 2026 ; Dehradun। देहरादून। सावन के पावन महीने में आज देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में नाग पंचमी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। इस बार नाग पंचमी का पर्व इसलिए भी खास है, क्योंकि 17 अगस्त को नाग पंचमी के साथ सावन का तीसरा सोमवार भी पड़ रहा है। ऐसे में शिवालयों में भगवान शिव के साथ नाग देवता की पूजा का विशेष संयोग बना है। पंचांग के अनुसार सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 16 अगस्त की शाम करीब 4:52 बजे शुरू हुई और 17 अगस्त की शाम करीब 5 बजे तक…
16 अगस्त 2026 ; देहरादून। बदरीनाथ। विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में भगवान नर-नारायण की जयंती का दो दिवसीय धार्मिक पर्व श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ शुरू हो गया। जयंती के प्रथम दिन भगवान नर-नारायण की उत्सव डोली को पारंपरिक धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ माता मूर्ति मंदिर ले जाया गया। इस दौरान रास्तेभर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और भक्तों ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पर्व की शुरुआत प्रातःकाल बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती की मौजूदगी में हुई। श्री बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी ने भगवान नर-नारायण की उत्सव…
देहरादून ; 16 अगस्त 2026। नैनीताल। चोरगलिया और आसपास के इलाकों के लोगों के लिए रविवार का दिन राहत लेकर आया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शेर नाला पर तैयार किए गए नए डबल लेन आरसीसी पुल का लोकार्पण कर इसे आम जनता को समर्पित किया। करीब 9.93 करोड़ रुपये की लागत से बना यह पुल 120 मीटर लंबा है और हल्द्वानी-चोरगलिया-सितारगंज मार्ग की आवाजाही को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री अपने नैनीताल दौरे के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे। यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के लोगों के…
देहरादून ; 16 अगस्त 2026। देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कनिष्ठ सहायक समेत 358 पदों पर भर्ती के लिए 23 अगस्त 2026 को प्रस्तावित लिखित परीक्षा स्थगित कर दी है। परीक्षा की नई तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है। आयोग बाद में संशोधित कार्यक्रम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। आयोग के इस फैसले के पीछे दो प्रमुख कारण बताए गए हैं। पहला, 23 अगस्त को ही उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से प्रवक्ता रसायन शास्त्र की परीक्षा आयोजित की जानी है। दूसरा, प्रदेश में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट जारी किया…
