मुंबई,12 जून। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन शेयर बाजार सपाट पर खुला. बीएसई पर सेंसेक्स 56 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 82,571.67 पर ओपन हुआ. वहीं, एनएसई पर निफ्टी 0.09 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 25,164.45 पर खुला.
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर गुरुवार को सुर्खियों में रहने की संभावना है, क्योंकि ब्लैकरॉक के साथ इसके संयुक्त उद्यम को भारत में निवेश सलाहकार परिचालन शुरू करने के लिए नियामक मंजूरी मिल गई है.
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे बढ़कर 85.46 पर पहुंचा.
कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ. बीएसई पर सेंसेक्स 123 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 82,515.14 पर क्लोज हुआ. वहीं, एनएसई पर निफ्टी 0.15 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 25,141.40 पर बंद हुआ.
कारोबार के दौरान सेंसेक्स पर एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स के शेयर टॉप गेनर के लिस्ट में शामिल रहे. जबकि पावर ग्रिड कॉर्प, अडाणी पोर्ट्स, मारुति सुजुकी, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस के शेयर टॉप लूजर के लिस्ट में शामिल रहे.
बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट आई. क्षेत्रीय मोर्चे पर, एफएमसीजी, पावर, पीएसयू बैंक 0.5-1 फीसदी नीचे रहे, जबकि तेल एवं गैस, फार्मा, आईटी 0.5-1.2 फीसदी ऊपर रहे.
अमेरिका और भारत और चीन जैसे प्रमुख साझेदारों के बीच व्यापार वार्ता में प्रगति के संकेतों के बीच अन्य एशियाई बाजारों में देखी गई बढ़त को दिखाते हुए, बुधवार को भारत के बेंचमार्क सूचकांक में थोड़ी बढ़त दर्ज की गई.
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- आज याद किया जा रहा कारगिल का वो वीर सपूत, जिसने तिरंगे की शान के लिए दे दिया अपना सर्वोच्च बलिदान।
- धामी सरकार का खेलों पर जोर: पौड़ी में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता से चमकेंगी नई प्रतिभाएं।
- देहरादून नगर निगम में 20 नए चेहरों की एंट्री, मनोनीत पार्षदों की सूची जारी; खेमराज उनियाल समेत कई नाम शामिल।
- मुख्यमंत्री धामी की पहल से ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती, सरस्वती ताल-केदारताल के सर्वेक्षण के लिए विशेषज्ञ दल रवाना।
- अभियोजन में तेजी के साथ तय हो जवाबदेही, दोषियों को जल्द मिले सजा: मुख्य सचिव।
- साक्षर उत्तराखंड के बाद अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की ओर बढ़ेगा प्रदेश: मुख्यमंत्री धामी।
- महिला सशक्तिकरण के साथ मातृ स्वास्थ्य पर जोर, धामी सरकार की जनकल्याणकारी सोच को नई दिशा दे रही महालक्ष्मी किट।
- किलिमंजारो फतह करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोहियों से मिले सीएम धामी, साहस और संकल्प की सराहना।
- जलागम से नदी तंत्र तक वैज्ञानिक प्रबंधन पर जोर, MIKE Hydro Basin प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू।
- सीमावर्ती गांवों में विकास की नई तस्वीर बनाने की तैयारी, हर जिले से चुने जाएंगे पांच बड़े प्रोजेक्ट।
Wednesday, September 9

