11 may 2026
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 12 और 13 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने यात्रियों से मौसम अपडेट देखकर ही यात्रा करने और पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा है।
मौसम खराब होने के कारण सड़क मार्ग प्रभावित हो सकते हैं और भूस्खलन का खतरा भी बढ़ सकता है। यात्रियों को गर्म कपड़े, जरूरी दवाइयां और सुरक्षा सामग्री साथ रखने की सलाह दी गई है।

