Close Menu
Devbhoomi KhabarDevbhoomi Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • चूड़ियों की खनक, मेहंदी की महक और सोलह शृंगार की तैयारी… करवा चौथ को लेकर बाजारों में छाने लगा उत्साह, 29 अक्टूबर को चांद के दीदार का इंतजार।
  • गैरसैंण में आज से दो दिवसीय विधानसभा सत्र, 7400 करोड़ के अतिरिक्त बजट पर होगी चर्चा।
  • उत्तराखण्ड ने खोए दो अनुभवी जननेता, भराड़ीसैंण विधानसभा में मुख्यमंत्री धामी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।
  • गैरसैंण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से की शिष्टाचार मुलाकात।
  • भराड़ीसैंण रवाना हुए मुख्यमंत्री धामी, रुद्रप्रयाग से चमोली तक जगह-जगह हुआ स्वागत।
  • विधानसभा सत्र के लिए भराड़ीसैंण रवाना हुए सीएम धामी, आदि बद्री मंदिर में पूजा-अर्चना कर मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद।
  • महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, पर्यावरण मित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी के लिए जल्द होगी बैठक।
  • 156 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ पुल और सुरंग का नेटवर्क, ट्रायल के आधार पर शुरू हुआ आवागमन; संगम लाइब्रेरी को 150 पुस्तकें देकर मुख्यमंत्री ने बढ़ाया पुस्तक दान अभियान का उत्साह।
  • धार्मिक आस्था, रामायण की अमर कथा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा के साथ मनाई जा रही महर्षि वाल्मीकि जयंती।
  • लोक संस्कृति के मंच से धामी का संदेश, उत्तराखण्ड की अस्मिता से लेकर अंकिता को न्याय तक उठाए कई मुद्दे।
Tuesday, October 27
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhoomi KhabarDevbhoomi Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhoomi KhabarDevbhoomi Khabar
Home»उत्तराखण्ड»पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में किये गये जवाबी फायर में 01 बदमाश हो गया था घायल।
उत्तराखण्ड क्राइम देहरादून

पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में किये गये जवाबी फायर में 01 बदमाश हो गया था घायल।

Monika RawatBy Monika RawatApril 30, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

30 april 2026

दिनांक 29-30/04/2026 की रात्रि को थाना प्रेमनगर पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा पौंधा रोड पर एक व्यक्ति को गोली मारकर उसके साथ लूट की घटना को अजांम दिया गया है। उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रेम नगर मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुंचे तो मौके पर घायल व्यक्ति देवराज, जो ठेकेदारी का कार्य करता है, से पूछताछ में उसके द्वारा गुजरात नम्बर की काले रंग की कार में सवार कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने वाहन को उनकी स्कूटी के आगे लगाते हुए उन्हें गोली मारकर उनका बैग, जिसमें उनके 02 लाख रू0, 01 मोबाइल, पैसो के लेनदेन से सम्बन्धित एक डायरी व अन्य कागजात थे, को लूटकर विश्रांति की ओर भागने की जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा तत्काल घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देकर बदमाशों का पीछा किया गया, तो कुछ दूरी पर पुलिस टीम को जंगल मे काले रंग की गाड़ी जाती दिखाई दी जिसका पीछा करने पर कार सवार बदमाश पुलिस टीम पर फायर करते हुए अपनी गाड़ी को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गए, जिनका पीछा करने पर उनके द्वारा पुलिस टीम पर दोबारा फायर किया गया, जिसमें एक गोली प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर को लग गई, पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में किये गये जवाबी फायर में एक बदमाश को गोली लग गई तथा अन्य बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गये। मौके से घायल बदमाश के कब्जे से पुलिस को 01 देशी पिस्टल 01 देसी तमंचा व घटना में लूटा गया शत प्रतिशत माल बरामद हुआ। पुलिस टीम द्वारा मुठभेड में घायल प्रभारी निरीक्षक, बदमाश तथा लूट की घटना में घायल पीड़ित व्यक्ति को तत्काल उपचार हेतु प्राथमिक चिकित्सालय प्रेम नगर लाया गया, जहां से तीनों को उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया है। जहां उपचार के दौरान कोरोनेशन अस्पताल में घायल बदमाश की मृत्यु हो गई।

 

घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून तथा अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल तथा अस्पताल में पहुंचकर उपस्थित अधिकारियों से घटना के सम्बंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही घटना में फरार अभियुक्तों की तलाश हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये । फरार बदमाशों की तलाश हेतु पुलिस द्वारा सम्पूर्ण जनपद में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। घटना में शामिल बदमाशों द्वारा जानलेवा हमला कर लूटपाट की घटना के सम्बंध में वादी देवराज द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली प्रेमनगर पर मु0अ0सं0.- 84/26, धारा 109/309(6) बीएनएस तथा पुलिस टीम पर किये गये जानलेवा हमले के सम्बंध में मु0अ0सं. 85/26, धारा 109 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई, मौके से एफएसएल टीम को मुठभेड में मारे गये बदमाश का मोबाइल बरामद हुआ, जिसकी एसओजी तथा साइबर सैल से जांच कराने तथा मोबाइल नम्बर की आई0डी0 निकालने पर मृतक बदमाश की पहचान अकरम पुत्र मासूम अली, निवासी ग्राम बुंटा, थाना भवन गढी पुख्ता, शामली, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई। मृतक के आपराधिक इतिहास की जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त अकरम ने वर्ष 2014 में अपने साथियों के साथ मिलकर बालावाला क्षेत्र स्थित एक घर में डकैती की घटना को अजांम दिया गया था, इस दौरान उनके द्वारा पीडित परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर एक युवक अंकित की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी तथा परिवार के अन्य सदस्यों को गंभीर रूप से घायल करते हुए घर से ज्वैलरी व नकदी लूट ली थी। उक्त घटना में अभियुक्त अकरम लगभग 03 वर्ष तक फरार रहा, जिस पर पुलिस द्वारा 50 हजार रू0 का इनाम घोषित किया गया था। उक्त घटना में देहरादून पुलिस द्वारा अभियुक्त अकरम को वर्ष 2017 में घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया गया था।

 

अभियुक्त अकरम पूर्व में वर्ष 2024 तथा 2025 में पटेलनगर तथा क्लेमेंटाउन से भी चोरी की घटनाओं में जेल जा चुका है तथा शामली पुलिस द्वारा भी पूर्व में लूट की घटना में फरार चलने पर अभियुक्त पर 05 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त कोर्ट की तारिख में पेशी के लिये देहरादून आया था, जिसके द्वारा रात्री में अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना को अजांम दिया गया था। मुठभेड की घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक शामली को भी दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया गया है।

 

 

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Monika Rawat

Related Posts

चूड़ियों की खनक, मेहंदी की महक और सोलह शृंगार की तैयारी… करवा चौथ को लेकर बाजारों में छाने लगा उत्साह, 29 अक्टूबर को चांद के दीदार का इंतजार।

October 27, 2026
Read More

गैरसैंण में आज से दो दिवसीय विधानसभा सत्र, 7400 करोड़ के अतिरिक्त बजट पर होगी चर्चा।

October 27, 2026
Read More

उत्तराखण्ड ने खोए दो अनुभवी जननेता, भराड़ीसैंण विधानसभा में मुख्यमंत्री धामी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

October 27, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply







Top Posts

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात: हरिद्वार, देहरादून और उत्तरकाशी समेत कई जिलों की विकास योजनाओं को मिली नई रफ्तार

July 9, 2026110

नामी बिल्डर से फोन कर 25 लाख मांगे, बदनाम और ब्लैकमेल करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो बनाई।

January 20, 202650

1 जुलाई से आम लोगों को राहत भी, बढ़ा खर्च भी: गैस, पेट्रोल-डीजल और पासपोर्ट से जुड़े बड़े बदलाव लागू

July 1, 202643

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202543
Weather

Devbhoomi Khabar is a Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Monika Rawat
Address: Kalinga Vihar, Majri Mafi, Mohkam Pur Kala, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
Email Us: devbhoomikhabaruk@gmail.com

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

चूड़ियों की खनक, मेहंदी की महक और सोलह शृंगार की तैयारी… करवा चौथ को लेकर बाजारों में छाने लगा उत्साह, 29 अक्टूबर को चांद के दीदार का इंतजार।

October 27, 2026

गैरसैंण में आज से दो दिवसीय विधानसभा सत्र, 7400 करोड़ के अतिरिक्त बजट पर होगी चर्चा।

October 27, 2026

उत्तराखण्ड ने खोए दो अनुभवी जननेता, भराड़ीसैंण विधानसभा में मुख्यमंत्री धामी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

October 27, 2026
Most Popular

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात: हरिद्वार, देहरादून और उत्तरकाशी समेत कई जिलों की विकास योजनाओं को मिली नई रफ्तार

July 9, 2026110

नामी बिल्डर से फोन कर 25 लाख मांगे, बदनाम और ब्लैकमेल करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो बनाई।

January 20, 202650

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202543
© 2026 Devbhoomi Khabar. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?