उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती ने प्रेस क्लब में जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्गीय दिवाकर भट्ट की श्रद्धांजलि यात्रा 1 दिसंबर से 6 दिसंबर तक रहेगी। एक साधारण व्यक्ति से फील्ड मार्शल बनने के संघर्ष की कहानी को घर घर पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धांजलि न केवल दिवाकर भट्ट को समर्पित है बल्कि उनके अधूरे सपने को पूरा करने का एक संकल्प है। राष्ट्रीय पार्टियों से उत्तराखंड को बचाने और राज्य बनाने का सम्पूर्ण आंदोलन कैसे खड़ा किया ये इतिहास नई पीढ़ी को जानना बहुत जरूरी है। उत्तराखंड क्रांति दल भविष्य में अपने कार्यक्रम स्व…
Author: Monika Rawat
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को टिहरी झील में आयोजित “इंटरनेशनल प्रेसीडेंट कप-2025’’ एवं “चतुर्थ टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप-2025’’ के भव्य समापन समारोह में पहुँचे। कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर उन्होंने भारत और विभिन्न देशों से आए खिलाड़ियों से संवाद किया तथा उनके उत्साह और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 देशों के 300 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक महत्वपूर्ण बनाती है तथा टिहरी झील को वैश्विक साहसिक खेल मानचित्र पर स्थापित करती है। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों और खेल प्रेमियों का…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात के 128वें एपीसोड में अपने विचार देश के साथ साझा किए। प्रधानमंत्री ने एक बार फिर उत्तराखंड का जिक्र किया और उत्तराखंड के विंटर टूरिज्म के बारे में बात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि सर्दियों में औली, दयारा, मुनस्यारी और बुग्याल जैसी बहुत सी जगहें है जो कि बहुत खूबसूरत है, और लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सर्दियां आ गई है और विंटर टूरिज्म इन दिनों लोगों को बहुत आकर्षित कर रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों ने सर्दियों में होने वाले…
आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसएसपी देहरादून सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों संदिग्ध वाहनो/व्यक्यिों की चैकिंग हेतु वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में आज जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमो के साथ जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों, भीड-भाड वाले स्थानों तथा अन्य संवेदनशील/महत्वपूर्ण स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा गया। अभियान के दौरान आज जनपद के नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व…
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने जिला सूचना अधिकारियों को सरकार की जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहॅुंचाने के लिए प्रभावी संचार रणनीति बनाकर पेशेवर दक्षता के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मीडिया से बेहतर समन्वय बनाए रखने और पत्रकारों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के भी निर्देश दिए। सूचना निदेशालय में आयोजित बैठक में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार को सुनिश्चित करना विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी और कर्मचारी समन्वित रूप से कार्य करें तथा यह सुनिश्चित करें कि…
हरिद्वार में होने वाले 2027 के कुंभ के भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार में गंगा किनारे सभी 13 अखाड़ों के आचार्यों एवं संतगणों के साथ बैठक की। कुंभ के भव्य आयोजन के लिए पहली बार गंगा तट पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने 2027 कुंभ स्नान की महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा भी की। उन्होंने 14 जनवरी 2027 को मकर संक्रांति, 06 फरवरी 2027 को मौनी अमावस्या, 11 फरवरी 2027 को वसंत पंचमी, 20 फरवरी 2027 को माघ पूर्णिमा, 06 मार्च 2027 को महाशिवरात्रि (अमृत स्नान), 08 मार्च 2027…
सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने बृहस्पतिवार को राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 94वीं बैठक ली। उन्होंने बैंकों से राज्य में ऋण जमा अनुपात को 60 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर काम करने को कहा। साथ ही स्वरोजगार संबंधित योजनाओं में लंबित ऋण आवेदनों को भी तेजी से निस्तारित करने के निर्देश दिए। सचिवालय में आयोजित बैठक में सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने कहा कि जिन जनपदों में ऋण जमा अनुपात कम है, वहां अग्रणी जिला प्रबंधक विशेष रणनीति के साथ प्रयास करें। खासकर पर्वतीय जनपदों में होटल, पर्यटन, पावर प्रोजेक्ट्स की वित्तीय गतिविधियों को स्थानीय बैंकों से जोड़ने…
उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री UKD के वरिष्ठ नेता दिवाकर भट्ट का लंबी बीमारी के चलते आज शाम निधन हो गया है। वो पिछले कुछ दिनों से देहरादून के महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में भर्ती थे। कल 26 नवंबर को हरिद्वार के खड़खड़ी शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। उनके निधन के बाद समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई, आज शाम उन्होंने अपनी आखरी सांसे ली। उनके निधन की खबर से उनके घर में लोगों की भीड़ होनी शुरू हो गई। उनके बेटे ने उनके निधन की पुष्टि की और बताया कि उनकी तबियत लंबे समय से खराब…
मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे गांवों में जाकर पुष्टि करें कि लोगों के घरों तक पानी पहुंच रहा है या नहीं। सड़क निर्माण में जिन ग्रामीणों की जमीन ली गई है उन्हें तत्काल मुआवजा देने के निर्देश दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने मंगलवार को अल्मोड़ा में विकास भवन में आयोजित बैठक में योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिनके घरों तक पेयजल नहीं पहुंच रहा, उन समस्याओं को विभागों के बीच समन्वय से तुरंत दूर किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को पेयजल योजनाओं की गहन समीक्षा…
महंत इन्दिरेश अस्पताल के नाक कान गला रोग विभाग के डाॅक्टरों ने महत्वपूर्णं उपलब्धि हासिल की है। डाॅक्टरों ने एक महिला मरीज़ की टोटल थायरॉयडेक्टॉमी का सफल ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के दौरान मरीज़ की गर्दन से 1 किलोग्राम वजन का थायरॉयड ट्यूमर हटाया गया। यह ट्यूमर आकार में बहुत बड़ा है। ट्यूमर में खास बात जानने वाली यह है कि गर्दन जैसी छोटी जगह में सामान्य थायरॉयड का वजन लगभग 25 ग्राम ही होता है। महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन महंत देवेन्द्र दास महाराज ने ईएनटी विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ त्रिप्ती ममगाईं एवम् उनकी टीम की बधाई एवम् शुभकामनाएं…
गोवा में आयोजित 56वे भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित IFFI waves film Bazaar-2025 में विभिन्न देशों एवं भारत के विभिन्न राज्य सरकारों के पवेलियन बनाए गए है। 20 नवंबर से 24 नवंबर 2025 तक चलने वाले वेव्स फिल्म बाज़ार में उत्तराखंड पवेलियन सभी फिल्म निर्माताओं एवं निर्देशकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के संयुक्त मुख्यकार्यकारी अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय ने बताया कि फिल्म बाज़ार में उत्तराखंड राज्य द्वारा प्रतिभाग किया गया। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड पवेलियन में देश विदेश के फिल्म निर्माता और निर्देशकों द्वारा राज्य की फिल्म नीति…
आज 24 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र का निधन हो गया है। 89 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आखरी सांसे ली, अभिनेता काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, और हाल ही में वो डिस्चार्ज हुए थे। धर्मेन्द्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब में हुआ था, 65 साल के करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा हिट फिल्मों का रिकॉर्ड बनाया। अब उनके निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए मुंबई के विले…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अजमेर, राजस्थान स्थित तीर्थराज पुष्कर की पावन भूमि पर स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री ब्रह्मा जी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रजापिता ब्रह्मा जी से उत्तराखंड राज्य सहित समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थराज पुष्कर सदियों से सनातन संस्कृति, तप, योग और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रमुख केन्द्र रहा है और यहां का वातावरण हर आगंतुक को दिव्यता से परिपूर्ण कर देता है। दिनांक – 23.11.2025
पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू अब इस दुनिया में नहीं रहे, महज 37 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। कल एक दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी ऑन द स्पॉट ही डेथ हो गई। अचानक इस घटना से उनका परिवार ओर उनके फैंस को भारी झटका लगा है। हरमन सिद्धू अपने कई हिट पंजाबी गानों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने मशहूर सिंगर पूजा के साथ भी कई एल्बम सोंग्स रिकॉर्ड किए थे। उनकी मौत से इंडस्ट्री और उनके लाखों चाहने वालों को गहरा झटका लगा है। 21 नवंबर 2025 की शाम वो मानसा से अपने होमटाउन जा…
आज कोटद्वार नगर निगम सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में लोक निर्माण विभाग (लो.नि.वि.), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई), राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), नगर निगम, पुलिस एवं तहसील प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कोटद्वार एवं आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं, सड़क निर्माण, यातायात व्यवस्था, संचार नेटवर्क, नगर विकास, कानून-व्यवस्था एवं जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरे हों, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना…
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान परिसर में एलिम्को के माध्यम से आयोजित दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल (इलेक्ट्रिक) वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) की सीएसआर निधि से 169 दिव्यांगजनों को निशुल्क इलेक्ट्रिकमोटराइज्ड ट्राईसाइकिलें वितरित की गईं। मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार करते हुए केंद्र सरकार समाज के अंतिम पंक्ति के वर्गों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक केन्द्रीकृत योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन…
