Author: Monika Rawat

बिहार-झारखंड मौसम अपडेट (18 अप्रैल 2026) बिहार और झारखंड में इस समय तेज गर्मी लोगों को काफी परेशान कर रही है, लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले घंटों में कई इलाकों में तेज हवा, धूल भरी आंधी और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिन में तापमान भले ही 40–45°C के आसपास बना रहे, लेकिन शाम या रात के समय अचानक मौसम बदल सकता है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने और तेज झोंकों वाली हवाओं की भी संभावना जताई गई है, इसलिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।…

Read More

दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को और आधुनिक पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। राजधानी में 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को संचालन के लिए मंजूरी दे दी गई है, जिससे शहर की बस सेवा को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इन नई बसों के शामिल होने से यात्रियों को ज्यादा आरामदायक और साफ-सुथरी यात्रा का अनुभव मिलेगा। साथ ही, इलेक्ट्रिक बसें होने के कारण प्रदूषण में भी कमी आएगी, जो दिल्ली जैसे शहर के लिए बेहद जरूरी है। सरकार का उद्देश्य धीरे-धीरे डीजल और पेट्रोल से चलने वाली बसों की जगह इलेक्ट्रिक बसों को…

Read More

पहाड़ों के लिए मशहूर उत्तराखंड में इन दिनों मौसम ने करवट ले ली है। आमतौर पर ठंडे रहने वाले इलाकों में अब गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगा है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी देहरादून सहित हरिद्वार और नैनीताल में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं महसूस की जा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं को लेकर येलो…

Read More

हरिद्वार, 15 अप्रैल। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जनपद हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र स्थित गंगदासपुर बालावाली में मणिगाछी एफपीओ द्वारा शुरू किए गए मखाना की खेती के पायलट प्रोजेक्ट के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं मखाना रोपण कर हरिद्वार जनपद में मखाना खेती की औपचारिक शुरुआत की। गौरतलब है कि बिहार की एक संस्था द्वारा उत्तराखण्ड में पहली बार हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में मखाना खेती का पायलट प्रोजेक्ट प्रारम्भ किया गया है। इस परियोजना का शुभारंभ कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा किया गया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने संस्था के पदाधिकारियों…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बहुप्रतीक्षित दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली और Dehradun के बीच यात्रा अब पहले की तुलना में काफी तेज और सुगम हो जाएगी। इस एक्सप्रेसवे के जरिए अब यात्रियों को दिल्ली से देहरादून पहुंचने में लगभग 2.5 घंटे का समय ही लगेगा, जबकि पहले यह सफर 5 से 6 घंटे तक का होता था। प्रधानमंत्री ने उद्घाटन के दौरान कहा कि यह परियोजना न केवल यात्रा समय कम करेगी, बल्कि उत्तराखंड में पर्यटन और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगी। इस एक्सप्रेसवे से खासतौर पर Haridwar और देहरादून आने-जाने…

Read More

प्रधानमंत्री जी के भ्रमण कार्यक्रम में ड्यूटी के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को पूर्णतः त्रुटिरहित, सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु *उत्तराखंड पुलिस द्वारा SSP स्तर से लेकर कांस्टेबल स्तर तक लगभग 550 महिला अधिकारी/कर्मियों की रणनीतिक तैनाती* की गई है। यह तैनाती वीवीआईपी रूट, कार्यक्रम स्थल, कंट्रोल रूम तथा अन्य सभी महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील प्वाइंट्स पर सुव्यवस्थित एवं बहुस्तरीय सुरक्षा ग्रिड के अंतर्गत सुनिश्चित की गई है। *डीजीपी उत्तराखंड श्री दीपम सेठ ने कहा*– VVIP सुरक्षा व्यवस्था में महिलाशक्ति को अग्रणी भूमिका प्रदान करते हुए उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों की कमान सौंपी गई है, जिससे संपूर्ण ऑपरेशन में बेहतर…

Read More

मुख्यमंत्री धामी ने आज हरिद्वार में ऋषिकुल मैदान में आयोजित “मानव सेवा एवं उत्थान समिति” के सद्भावना सम्मेलन, बैसाखी महोत्सव 2026 में प्रतिभाग करते हुए कहा कि भारत की सनातन संस्कृति सदैव से ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के सिद्धांत पर आधारित रही है, जो पूरे विश्व को एक परिवार के रूप में देखने का संदेश देती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में सम्मेलन में उपस्थित देशभर से आए संतों, अतिथियों, माताओं, बहनों, युवाओं एवं सभी प्रतिभागियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए वैशाखी पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक और सामाजिक चेतना से परिपूर्ण इस प्रकार…

Read More

सराफा बाजार में मचा हड़कंप, एक दम से चांदी क्रैश हो गई। अचानक आई इतनी गिरावट के चलते निवेशक भी हैरान है। बता दे कि ये चांदी की कीमत में अब तक की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है। इस गिरावट के बाद चांदी अब तीन लाख रुपये के लेवल से काफी नीचे आ गई है। शुक्रवार को MCX पर मार्च एक्सपायरी वाली चांदी 27% यानी 1,07,968 रुपये से गिरकर 2,91,925 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा सावाल यही है कि चांदी इतनी तेजी से क्यों गिरी और क्या आगे भी गिरावट जारी…

Read More

राजधानी देहरादून में एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी को जान से मारने की धमकी, बदनाम करने और अवैध धन वसूली के गंभीर आरोप सामने आए हैं। पीड़ित की तहरीर पर डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एफआईआर के अनुसार शिकायतकर्ता राजेन्द्र अग्रवाल, जो आर.ए. कंस्ट्रक्शन फर्म के पार्टनर ने आरोप लगाया है कि कुछ समय से व्यौम शर्मा नाम के व्यक्ति द्वारा उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है। आरोप है कि व्यौम शर्मा स्वयं को रियल एस्टेट कमीशन एजेंट बताकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से शिकायतकर्ता और उनकी फर्म की छवि को नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर रहा…

Read More

सोशल मीडिया जहाँ एक तरफ आज की जनरेशन के लिए वरदान बन गया है तो वही गलत इस्तेमाल से लोगों को भारी नुक्सान भी झेलना पड़ रहा है फिर चाहे वो कानूनी कार्यवाही का झमेला हो या किसी की साख को धूमिल करना। इस तरह के कई मामलें आए दिन सामने आ रहे है जिसमें रीलबाज पॉपुलरटी पाने के लिए किसी भी सम्मानित व्यक्ति की छवि को धूमिल करने से भी नही चूक रहे है ऐसा ही एक मामला राजधानी देहरादून में भी सामने आया है जहाँ इंस्टाग्राम,फेसबुक और अलग अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपने विवेर्स बढ़ाने के लिए…

Read More

मौसम विभाग की माने तो आज उत्तराखंड का मौसम शुष्क बना रहेगा लेकिन पर्वतीय इलाको में पाला गिरेगा। पांच दिसंबर से पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की माने तो कल पहाड़ों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है और 3200 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ भी गिर सकती है। बारिश होने के बाद अभी तक जो सुखी ठंड पड़ रही थी उससे लोगों को राहत मिलेगी। 04.12.2025

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल कैंप मुख्यालय हल्द्वानी में आयोजित पूर्व अर्धसैनिक बलों के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि अर्धसैनिक बलों के वीर जवानों ने कश्मीर से कन्याकुमारी और कच्छ से अरुणाचल तक हर मोर्चे पर अदम्य साहस, शौर्य और समर्पण के साथ देश की सेवा की है। तिरंगे की शान को बढ़ाने में इन वीर सपूतों का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने अर्द्धसैनिक बल के जवानों को वीरता, साहस और देश भक्ति का प्रतीक बताते हुए उन्हें राष्ट्र की शान बताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अर्द्धसैनिक बलों के कल्याण के…

Read More

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माण और प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत देहरादून, ऋषिकेश, विकासनगर, शिमला बाईपास सहित कई इलाकों में बीते दिनों महत्वपूर्ण कार्रवाइयाँ की गईं, जिनमें बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण और सीलिंग शामिल रहे। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट संदेश दिया कि राजधानी देहरादून के सुनियोजित विकास और मास्टर प्लान के पालन में किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरती जाएगी। कल मंगलवार को प्राधिकरण ने छरबा इंटर कॉलेज रोड स्थित मधुकर जोशी द्वारा लगभग 50 से 60 बीघा भूमि में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी ध्वस्तीकरण कार्रवाई अमल में…

Read More

केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को राजपुर रोड स्थित मंथन सभागार में “मसूरी विंटर लाईन कार्निवाल 2025” की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। मसूरी में 24 से 29 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले इस भव्य कार्निवाल को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु मंत्री ने संबंधित विभागों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। बैठक में विंटर लाईन कार्निवाल को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए शोभा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, एडवेंचर स्पोर्ट्स, प्रतियोगिताएं, गोष्ठियां, पारंपरिक आयोजनों, फूड फेस्टिवल, मोटर बाइक रैली, मैराथन, नेचर वॉक, स्टार गेजिंग, हिस्ट्री वॉक तथा विन्टेज रैली जैसी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को…

Read More

अपने चम्पावत दौरे के दौरान उत्तराखण्ड शासन के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने जिला सभागार परिसर में भूतपूर्व सैनिकों से भेंट कर सशस्त्र सेना झंडा दिवस (Armed Forces Flag Day) के प्रति सम्मान प्रकट किया। मुख्य सचिव ने वीर सैनिकों के योगदान को नमन करते हुए फ्लैग लगाया। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल उमेद सिंह ने मुख्य सचिव को फ्लैग लगाकर Armed Forces Flag Day Fund (AFFDF) की महत्ता एवं इसके उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। सशस्त्र सेना झंडा दिवस का उद्देश्य भारतीय सेना के सेवारत जवानों, शहीद सैनिकों, युद्ध अथवा ड्यूटी के दौरान घायल…

Read More

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सोमवार को छात्र परिषद 2025-26 का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत उत्साह एवं गरिमा के साथ आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के पथरीबाग स्थित सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट महंत देवेंद्र दास महाराज ने अपने प्रेषित संदेश में कहा कि छात्र किसी भी संस्था की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। छात्र परिषद छात्रों को नेतृत्व, अनुशासन और सेवा के आदर्शों का पालन करने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने छात्र परिषद के सभी छात्रों का आह्वान किया कि वे समाज और विश्वविद्यालय दोनों की…

Read More