Close Menu
Devbhoomi KhabarDevbhoomi Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की तैयारी तेज, सभी 12,543 मतदान केंद्रों के निरीक्षण के निर्देश।
  • 2047 के विकसित उत्तराखण्ड की तैयारी में जुटी सरकार, अनुपूरक बजट में विकास से लेकर जनकल्याण तक पर जोर।
  • धार्मिक विरासत को नई मजबूती देने की तैयारी, धामी सरकार ने अनुपूरक बजट में रखे 340 करोड़ रुपये।
  • देहरादून में राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का समापन, दून जिम्नास्टिक अकादमी, सेंट जॉर्ज कॉलेज और शेरवुड कॉलेज ने जीतीं ट्रॉफियां।
  • चूड़ियों की खनक, मेहंदी की महक और सोलह शृंगार की तैयारी… करवा चौथ को लेकर बाजारों में छाने लगा उत्साह, 29 अक्टूबर को चांद के दीदार का इंतजार।
  • गैरसैंण में आज से दो दिवसीय विधानसभा सत्र, 7400 करोड़ के अतिरिक्त बजट पर होगी चर्चा।
  • उत्तराखण्ड ने खोए दो अनुभवी जननेता, भराड़ीसैंण विधानसभा में मुख्यमंत्री धामी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।
  • गैरसैंण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से की शिष्टाचार मुलाकात।
  • भराड़ीसैंण रवाना हुए मुख्यमंत्री धामी, रुद्रप्रयाग से चमोली तक जगह-जगह हुआ स्वागत।
  • विधानसभा सत्र के लिए भराड़ीसैंण रवाना हुए सीएम धामी, आदि बद्री मंदिर में पूजा-अर्चना कर मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद।
Wednesday, October 28
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhoomi KhabarDevbhoomi Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhoomi KhabarDevbhoomi Khabar
Home»उत्तराखण्ड»धामी की पहल से चारधाम में बदली सफाई की तस्वीर, 798 टन कचरे का हुआ प्रबंधन।
उत्तराखण्ड देहरादून धर्म राज्य समाचार

धामी की पहल से चारधाम में बदली सफाई की तस्वीर, 798 टन कचरे का हुआ प्रबंधन।

Monika RawatBy Monika RawatSeptember 26, 2026No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

देहरादून ; 26.09.2026।

देहरादून। उत्तराखंड के चारधामों को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहिम अब धरातल पर व्यापक असर दिखाने लगी है। मुख्यमंत्री के आह्वान के बाद जहां चारधाम आने वाले श्रद्धालुओं में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ी है, वहीं यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े विभागों ने भी कचरा प्रबंधन को लेकर अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव किया है। यही वजह है कि मौजूदा यात्रा सीजन में अब तक चारधाम क्षेत्रों और यात्रा मार्गों से करीब 798 टन कचरा एकत्रित किया जा चुका है।

धामी सरकार की ओर से चारधाम यात्रा को केवल धार्मिक यात्रा तक सीमित न रखते हुए इसे हिमालयी पर्यावरण के संरक्षण से जोड़कर देखा जा रहा है। धामों में बढ़ती भीड़ के बीच कचरे की चुनौती को देखते हुए प्लास्टिक को अलग करने, ठोस अपशिष्ट को कॉम्पेक्ट करने, रिसाइकिल योग्य सामग्री को दोबारा उपयोग में लाने और जैविक कचरे से खाद तैयार करने जैसे प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार चारधाम की पवित्रता के साथ हिमालय की संवेदनशील पारिस्थितिकी को सुरक्षित रखने पर जोर दे रहे हैं। उनके आह्वान का असर प्रशासनिक स्तर के साथ-साथ श्रद्धालुओं और स्थानीय स्तर पर भी दिखाई दे रहा है।

केदारनाथ में प्लास्टिक कचरे पर विशेष निगरानी

केदारनाथ धाम में नगर पंचायत क्षेत्र के भीतर इस यात्रा सीजन में अब तक 32 टन ठोस कचरा एकत्र किया गया है। इसमें अकेले 20 टन प्लास्टिक कचरा शामिल है। प्लास्टिक की बड़ी मात्रा को देखते हुए इसके पृथक्करण और आगे के निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कचरा प्रबंधन की क्षमता बढ़ाने के लिए शहरी विकास विभाग ने केदारनाथ में एक अतिरिक्त कॉम्पेक्टर मशीन भी स्थापित की है। इसके माध्यम से एकत्रित ठोस कचरे को व्यवस्थित कर गौरीकुंड पहुंचाया जा रहा है। इसके बाद इस सामग्री को नीलामी के माध्यम से आगे भेजने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

केदारनाथ धाम के पैदल यात्रा मार्ग की सफाई व्यवस्था सुलभ इंटरनेशनल के जिम्मे है। संस्था द्वारा इस यात्रा सीजन में अब तक 270 टन सॉलिड वेस्ट एकत्र किया गया है। इसमें से करीब 6.5 टन प्लास्टिक कचरा रिसाइकिलिंग के लिए भेजा जा चुका है।

बदरीनाथ में 393 टन कचरा एकत्र

बदरीनाथ धाम में भी कचरा प्रबंधन अभियान बड़े स्तर पर संचालित किया जा रहा है। यहां यात्रा सीजन में अब तक 393 टन कचरा एकत्र हो चुका है। इसमें करीब 161 टन सूखा कचरा शामिल है।

बदरीनाथ नगर पंचायत की ओर से धाम क्षेत्र में ही ठोस कचरे को कॉम्पेक्ट किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के दौरान करीब 24 टन प्लास्टिक कचरा अलग किया जा चुका है। इसमें पानी की बोतलों की संख्या सबसे अधिक बताई जा रही है। अलग किए गए प्लास्टिक को नीलामी के लिए तैयार किया जा रहा है।

यह व्यवस्था इस बात की ओर भी इशारा करती है कि यात्रा के दौरान निकलने वाले कचरे को केवल हटाने के बजाय उसकी उपयोगिता और दोबारा इस्तेमाल की संभावनाओं पर भी काम किया जा रहा है।

गंगोत्री में कचरे से कमाई और खाद का निर्माण

गंगोत्री धाम में यात्रा सीजन के दौरान अब तक 98 टन कचरा एकत्र किया जा चुका है। नगर पंचायत ने इसमें से 22 टन प्लास्टिक कचरे को रिसाइकिल किया है। इसके जरिए करीब 55 हजार रुपये की आय भी प्राप्त हुई है।

गंगोत्री में कचरा प्रबंधन का एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू जैविक अपशिष्ट का उपयोग है। यहां कचरे से करीब 2.5 टन खाद तैयार की जा चुकी है। इसके अलावा धाम क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए नगर पंचायत की ओर से प्रतिदिन विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

यमुनोत्री में यात्रा मार्ग से 4.85 टन प्लास्टिक हटाया

यमुनोत्री धाम के यात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था जिला पंचायत संभाल रही है। यहां अब तक 4.85 टन प्लास्टिक कचरा एकत्र कर सुरक्षित तरीके से निस्तारित किया गया है।

जानकीचट्टी बाजार से ग्रामीण बाजार डामटा तक के क्षेत्र में 1,790 किलो प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया, जबकि जानकीचट्टी से खरसाली बाजार क्षेत्र के बीच 3,060 किलो प्लास्टिक हटाया गया।

यात्रा मार्गों पर प्लास्टिक कचरे का अलग से संग्रहण किए जाने से इसे खुले में फैलने से रोकने में मदद मिल रही है।

धामी बोले- आस्था के साथ हिमालय की सेहत भी जरूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम स्वच्छता अभियान के सकारात्मक परिणामों पर जोर देते हुए कहा कि चारधाम केवल धार्मिक आस्था और संस्कृति के केंद्र नहीं हैं, बल्कि हिमालय की संवेदनशील पारिस्थितिकी का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे में यात्रा के दौरान स्वच्छता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

धामी ने कहा कि सरकार चारधाम यात्रा को स्वच्छ, सुगम और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। चारों धामों को प्लास्टिक मुक्त करने की दिशा में वैज्ञानिक तरीके से कचरे के निस्तारण और प्लास्टिक कचरे की रिसाइक्लिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकारी प्रयास तभी पूरी तरह सफल होंगे, जब इसमें श्रद्धालुओं, स्थानीय निवासियों और व्यापारियों की भागीदारी भी मजबूत हो। यात्रा के दौरान प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल, कचरे को निर्धारित स्थान पर डालना और स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करना इस अभियान को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

सफाई से आगे बढ़कर बन रहा पर्यावरण संरक्षण का मॉडल

चारधाम में जारी अभियान की खास बात यह है कि अब कचरे को केवल समस्या के तौर पर नहीं देखा जा रहा, बल्कि उसके वर्गीकरण और उपयोग की दिशा में भी काम किया जा रहा है। कहीं प्लास्टिक को रिसाइकिल कर आय अर्जित की जा रही है तो कहीं जैविक कचरे से खाद तैयार हो रही है। वहीं कॉम्पेक्टर मशीनों के जरिए कचरे के परिवहन और भंडारण को भी अधिक व्यवस्थित बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से चारधाम यात्रा को पर्यावरण अनुकूल बनाने पर लगातार दिए जा रहे जोर के बीच सामने आए ये आंकड़े बताते हैं कि स्वच्छता अभियान अब केवल अपील तक सीमित नहीं है, बल्कि धामों और यात्रा मार्गों पर इसके लिए नियमित स्तर पर काम किया जा रहा है। आने वाले समय में इन प्रयासों का लक्ष्य चारधाम क्षेत्रों में प्लास्टिक प्रदूषण को और कम करना तथा हिमालयी पर्यावरण को सुरक्षित रखते हुए श्रद्धालुओं को स्वच्छ यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Monika Rawat

Related Posts

उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की तैयारी तेज, सभी 12,543 मतदान केंद्रों के निरीक्षण के निर्देश।

October 27, 2026
Read More

2047 के विकसित उत्तराखण्ड की तैयारी में जुटी सरकार, अनुपूरक बजट में विकास से लेकर जनकल्याण तक पर जोर।

October 27, 2026
Read More

धार्मिक विरासत को नई मजबूती देने की तैयारी, धामी सरकार ने अनुपूरक बजट में रखे 340 करोड़ रुपये।

October 27, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply







Top Posts

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात: हरिद्वार, देहरादून और उत्तरकाशी समेत कई जिलों की विकास योजनाओं को मिली नई रफ्तार

July 9, 2026110

नामी बिल्डर से फोन कर 25 लाख मांगे, बदनाम और ब्लैकमेल करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो बनाई।

January 20, 202650

1 जुलाई से आम लोगों को राहत भी, बढ़ा खर्च भी: गैस, पेट्रोल-डीजल और पासपोर्ट से जुड़े बड़े बदलाव लागू

July 1, 202643

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202543
Weather

Devbhoomi Khabar is a Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Monika Rawat
Address: Kalinga Vihar, Majri Mafi, Mohkam Pur Kala, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
Email Us: devbhoomikhabaruk@gmail.com

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की तैयारी तेज, सभी 12,543 मतदान केंद्रों के निरीक्षण के निर्देश।

October 27, 2026

2047 के विकसित उत्तराखण्ड की तैयारी में जुटी सरकार, अनुपूरक बजट में विकास से लेकर जनकल्याण तक पर जोर।

October 27, 2026

धार्मिक विरासत को नई मजबूती देने की तैयारी, धामी सरकार ने अनुपूरक बजट में रखे 340 करोड़ रुपये।

October 27, 2026
Most Popular

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात: हरिद्वार, देहरादून और उत्तरकाशी समेत कई जिलों की विकास योजनाओं को मिली नई रफ्तार

July 9, 2026110

नामी बिल्डर से फोन कर 25 लाख मांगे, बदनाम और ब्लैकमेल करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो बनाई।

January 20, 202650

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202543
© 2026 Devbhoomi Khabar. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?