Close Menu
Devbhoomi KhabarDevbhoomi Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • आज याद किया जा रहा कारगिल का वो वीर सपूत, जिसने तिरंगे की शान के लिए दे दिया अपना सर्वोच्च बलिदान।
  • धामी सरकार का खेलों पर जोर: पौड़ी में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता से चमकेंगी नई प्रतिभाएं।
  • देहरादून नगर निगम में 20 नए चेहरों की एंट्री, मनोनीत पार्षदों की सूची जारी; खेमराज उनियाल समेत कई नाम शामिल।
  • मुख्यमंत्री धामी की पहल से ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती, सरस्वती ताल-केदारताल के सर्वेक्षण के लिए विशेषज्ञ दल रवाना।
  • अभियोजन में तेजी के साथ तय हो जवाबदेही, दोषियों को जल्द मिले सजा: मुख्य सचिव।
  • साक्षर उत्तराखंड के बाद अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की ओर बढ़ेगा प्रदेश: मुख्यमंत्री धामी।
  • महिला सशक्तिकरण के साथ मातृ स्वास्थ्य पर जोर, धामी सरकार की जनकल्याणकारी सोच को नई दिशा दे रही महालक्ष्मी किट।
  • किलिमंजारो फतह करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोहियों से मिले सीएम धामी, साहस और संकल्प की सराहना।
  • जलागम से नदी तंत्र तक वैज्ञानिक प्रबंधन पर जोर, MIKE Hydro Basin प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू।
  • सीमावर्ती गांवों में विकास की नई तस्वीर बनाने की तैयारी, हर जिले से चुने जाएंगे पांच बड़े प्रोजेक्ट।
Wednesday, September 9
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhoomi KhabarDevbhoomi Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhoomi KhabarDevbhoomi Khabar
Home»उत्तराखण्ड»धामी सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को मिली नई रफ्तार, मेडिकल कॉलेज से हेली-एम्बुलेंस तक मजबूत हुआ ढांचा !
उत्तराखण्ड देहरादून स्वास्थ्य

धामी सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को मिली नई रफ्तार, मेडिकल कॉलेज से हेली-एम्बुलेंस तक मजबूत हुआ ढांचा !

Monika RawatBy Monika RawatJuly 31, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

31 july 2026 ; Dehradun!

देहरादून। पर्वतीय और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों वाले उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना हमेशा से बड़ी चुनौती रहा है। वर्षों तक ग्रामीण और सीमांत क्षेत्रों के लोगों को बेहतर इलाज के लिए देहरादून, हल्द्वानी या दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता था। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिले हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, आधुनिक तकनीक का उपयोग और मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में कम से कम एक सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थापित करना है। इसी दिशा में अल्मोड़ा और हरिद्वार मेडिकल कॉलेजों का संचालन शुरू होने से मेडिकल शिक्षा को नई गति मिली है और एमबीबीएस सीटों में भी वृद्धि हुई है। वहीं पिथौरागढ़ के जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज और रुद्रपुर के पंडित राम सुमेर शुक्ला मेडिकल कॉलेज में अस्पताल सेवाएं शुरू हो चुकी हैं तथा शैक्षणिक सत्र प्रारंभ करने की तैयारियां चल रही हैं। टिहरी और पौड़ी में भी मेडिकल कॉलेज परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना रहा है कि राज्य के अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसी सोच के अनुरूप चिकित्सा सुविधाओं को केवल बड़े शहरों तक सीमित रखने के बजाय दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

प्रदेश में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं का भी तेजी से विस्तार हो रहा है। ऋषिकेश एम्स के अलावा ऊधमसिंह नगर के किच्छा में एम्स का सैटेलाइट सेंटर विकसित किया जा रहा है। वहीं देहरादून के हरावाला में 300 बेड का आधुनिक कैंसर अस्पताल तैयार किया गया है, जिससे राज्य के कैंसर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी।

आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए शुरू की गई हेली-एम्बुलेंस सेवा राज्य की एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। इस सुविधा के माध्यम से दुर्घटना या गंभीर रूप से बीमार मरीजों को दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों से एयरलिफ्ट कर सीधे एम्स ऋषिकेश पहुंचाया जा रहा है। इससे ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है और कई मरीजों के लिए यह सेवा जीवनरक्षक साबित हो रही है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में आधुनिक तकनीक का उपयोग भी लगातार बढ़ाया जा रहा है। दूरस्थ क्षेत्रों तक जीवनरक्षक दवाइयां पहुंचाने और ब्लड सैंपल को कम समय में प्रयोगशालाओं तक पहुंचाने के लिए ड्रोन तकनीक का सफल प्रयोग किया गया है। इससे पहाड़ी इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की गति और दक्षता दोनों में सुधार हुआ है।

स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में भी उत्तराखंड ने व्यापक कवरेज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए हैं। अटल आयुष्मान योजना के तहत राशन कार्ड धारक परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु के लाखों बुजुर्गों को भी इस योजना के दायरे में शामिल कर स्वास्थ्य सुरक्षा का दायरा और विस्तृत किया गया है।

सरकारी अस्पतालों में 207 प्रकार की पैथोलॉजी जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला अस्पतालों में सीटी स्कैन और डायलिसिस जैसी आधुनिक सुविधाएं स्थापित की गई हैं, जिससे मरीजों को अपने ही जिले में बेहतर इलाज मिलने लगा है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में 1,200 से अधिक डॉक्टरों और नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्तियां कर चिकित्सा सेवाओं को मजबूत किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों को विशेष प्रोत्साहन भत्ता भी दिया जा रहा है, ताकि दुर्गम क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि मेडिकल शिक्षा, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, डिजिटल तकनीक और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से उत्तराखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले वर्षों में यदि प्रस्तावित परियोजनाएं समय पर पूरी होती हैं तो प्रदेश के दूरस्थ गांवों तक भी गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य और मजबूत होगा।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Monika Rawat

Related Posts

आज याद किया जा रहा कारगिल का वो वीर सपूत, जिसने तिरंगे की शान के लिए दे दिया अपना सर्वोच्च बलिदान।

September 9, 2026
Read More

धामी सरकार का खेलों पर जोर: पौड़ी में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता से चमकेंगी नई प्रतिभाएं।

September 8, 2026
Read More

देहरादून नगर निगम में 20 नए चेहरों की एंट्री, मनोनीत पार्षदों की सूची जारी; खेमराज उनियाल समेत कई नाम शामिल।

September 8, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply







Top Posts

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात: हरिद्वार, देहरादून और उत्तरकाशी समेत कई जिलों की विकास योजनाओं को मिली नई रफ्तार

July 9, 2026109

नामी बिल्डर से फोन कर 25 लाख मांगे, बदनाम और ब्लैकमेल करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो बनाई।

January 20, 202650

1 जुलाई से आम लोगों को राहत भी, बढ़ा खर्च भी: गैस, पेट्रोल-डीजल और पासपोर्ट से जुड़े बड़े बदलाव लागू

July 1, 202643

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202543
Weather

Devbhoomi Khabar is a Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Monika Rawat
Address: Kalinga Vihar, Majri Mafi, Mohkam Pur Kala, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
Email Us: devbhoomikhabaruk@gmail.com

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

आज याद किया जा रहा कारगिल का वो वीर सपूत, जिसने तिरंगे की शान के लिए दे दिया अपना सर्वोच्च बलिदान।

September 9, 2026

धामी सरकार का खेलों पर जोर: पौड़ी में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता से चमकेंगी नई प्रतिभाएं।

September 8, 2026

देहरादून नगर निगम में 20 नए चेहरों की एंट्री, मनोनीत पार्षदों की सूची जारी; खेमराज उनियाल समेत कई नाम शामिल।

September 8, 2026
Most Popular

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात: हरिद्वार, देहरादून और उत्तरकाशी समेत कई जिलों की विकास योजनाओं को मिली नई रफ्तार

July 9, 2026109

नामी बिल्डर से फोन कर 25 लाख मांगे, बदनाम और ब्लैकमेल करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो बनाई।

January 20, 202650

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202543
© 2026 Devbhoomi Khabar. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?