Close Menu
Devbhoomi KhabarDevbhoomi Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • देहरादून में शिक्षा व्यवस्था पर दबाव, प्रवक्ताओं के हजारों पद खाली।
  • उत्तराखंड में 12–13 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी।
  • देहरादून पहुंचे कुमार सानू, आज शाम संगीत कार्यक्रम में बिखेरेंगे सुरों का जादू।
  • सीएम योगी आज वाराणसी और बागपत दौरे पर, काशी विश्वनाथ में सोमनाथ के पवित्र जल से करेंगे रुद्राभिषेक।
  • मध्य-पूर्व तनाव के बीच प्रधानमंत्री की देशवासियों से अपील।
  • दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर टोल टैक्स दरें घोषित, जगह-जगह लगाए गए बोर्ड
  • चारधाम यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 21 दिनों में 89 हजार से ज्यादा यात्रियों ने कराया पंजीकरण।
  • पौड़ी गढ़वाल में गढ़वाल राइफल्स को मिलेगा आधुनिक रिक्रिएशन सेंटर
  • आईपीएल 2026 में आज बड़ा मुकाबला: प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी लखनऊ, सामने होगी चेन्नई की चुनौती।
  • पीएम मोदी आज कर्नाटक और तेलंगाना दौरे पर, हैदराबाद को मिलेंगी ₹9400 करोड़ की विकास परियोजनाएं।
Monday, May 11
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhoomi KhabarDevbhoomi Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhoomi KhabarDevbhoomi Khabar
Home»उत्तराखण्ड»अब आपदा से पूर्व बजेंगे चेतावनी सायरन!
उत्तराखण्ड

अब आपदा से पूर्व बजेंगे चेतावनी सायरन!

Devbhoomi KhabarBy Devbhoomi KhabarSeptember 6, 2025Updated:September 16, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

मुख्यमंत्री धामी ने डालनवाला थाने में स्थापित 13 लॉन्ग रेंज आधुनिक सायरनों का किया लोकार्पण

आपदा प्रबंधन प्रणाली को सशक्त बनाने की दिशा में उत्तराखण्ड पुलिस का एक और महत्वपूर्ण कदम

अनंत आवाज ब्यूरो

 

एक पहाड़ी राज्य होने के कारण उत्तराखंड में आपदाओं का खतरा हमेशा बना रहता है। भूस्खलन, बादल फटना, बाढ़ और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाएं हमारे राज्य को समय-समय पर चुनौती देती रहती हैं। इस वर्ष भी हमें कई भीषण आपदाओं का सामना करना पड़ा। हमारी सरकार इन आपदाओं से होने वाली क्षति को कम करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हम राज्य में आपदा पूर्व चेतावनी प्रणाली को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं: मुख्यमंत्री


देहरादून। उत्तराखण्ड एक आपदा संभावित राज्य है, जहां समय रहते सतर्कता और सूचना प्रसारण अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस वर्ष भी हमें कई भीषण आपदाओं का सामना करना पड़ा। हमारी सरकार इन आपदाओं से होने वाली क्षति को कम करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हम राज्य में आपदा पूर्व चेतावनी प्रणाली को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। अत्याधुनिक सायरन प्रणाली की आवश्यकता काफी समय से महसूस की जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है, और तकनीक के माध्यम से पुलिस एवं आपदा प्रबंधन विभाग को सशक्त बनाया जा रहा है।

उक्त बात प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को थाना डालनवाला, देहरादून परिसर में स्थापित किए गए 13 लॉन्ग रेंज आधुनिक सायरनों का विधिवत लोकार्पण करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह पहल आपदा प्रबंधन क्षमता को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एक पहाड़ी राज्य होने के कारण उत्तराखंड में आपदाओं का खतरा हमेशा बना रहता है। भूस्खलन, बादल फटना, बाढ़ और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाएं हमारे राज्य को समय-समय पर चुनौती देती रहती हैं।
इस वर्ष भी हमें कई भीषण आपदाओं का सामना करना पड़ा। हमारी सरकार इन आपदाओं से होने वाली क्षति को कम करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हम राज्य में आपदा पूर्व चेतावनी प्रणाली को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 8 किलोमीटर और 16 किलोमीटर की रेंज वाले ये सायरन न केवल प्राकृतिक आपदाओं के समय हमें अलर्ट करेंगे, बल्कि नागरिक सुरक्षा की दृष्टि से भी बेहद उपयोगी होंगे। यदि समय रहते लोगों को चेतावनी मिल जाए, तो न केवल जानमाल की हानि को कम किया जा सकता है, बल्कि आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्य भी अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकते हैं। यह लॉन्ग रेंज सायरन केवल किसी संभावित आपदा की चेतावनी देने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि आम जनमानस को जागरूक करने तथा समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने में भी सहायक होंगे। ये सायरन भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों और आपदा संभावित इलाकों में स्थापित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रणाली का नियमित परीक्षण किया जाए तथा आम जनता को इसके बारे में जागरूक किया जाए, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में इसकी अधिकतम उपयोगिता सुनिश्चित की जा सके। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन और उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

https://uttarakhandtimes.in/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-06-at-8.19.04-PM.mp4

इस अवसर पर उन्होंने ने डालनवाला थाने में स्थापित बाल थाने का निरीक्षण भी किया कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी को सेवानिवृत पुलिस कार्मिकों, उत्तराखंड पीसीएस एसोसिएशन तथा उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों तथा कार्मिकों द्वारा मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में सहायता राशि के चैक सौंपे गए |कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, श्री सुबोध उनियाल, विधायक श्री खजान दास, पुलिस महानिदेशक, आपदा प्रबंधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जिलाधिकारी देहरादून, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhoomi Khabar
  • Website

Related Posts

देहरादून में शिक्षा व्यवस्था पर दबाव, प्रवक्ताओं के हजारों पद खाली।

May 11, 2026
Read More

उत्तराखंड में 12–13 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी।

May 11, 2026
Read More

देहरादून पहुंचे कुमार सानू, आज शाम संगीत कार्यक्रम में बिखेरेंगे सुरों का जादू।

May 11, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply







Top Posts

नामी बिल्डर से फोन कर 25 लाख मांगे, बदनाम और ब्लैकमेल करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो बनाई।

January 20, 202648

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202540

iPhone 17 Series की भारत में सेल शुरू

September 19, 202524

टिहरी में दिखेगी चुनावी और विकास की झलक, पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर हलचल तेज।

May 7, 202619
loader-image
Dehradun, IN
6:13 pm, May 11, 2026
temperature icon 28°C
scattered clouds
45 %
1005 mb
4 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 40%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:26 am
Sunset: 7:01 pm
Weather from OpenWeatherMap

Devbhoomi Khabar is a Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Monika Rawat
Address: Kalinga Vihar, Majri Mafi, Mohkam Pur Kala, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
Email Us: devbhoomikhabaruk@gmail.com

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

देहरादून में शिक्षा व्यवस्था पर दबाव, प्रवक्ताओं के हजारों पद खाली।

May 11, 2026

उत्तराखंड में 12–13 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी।

May 11, 2026

देहरादून पहुंचे कुमार सानू, आज शाम संगीत कार्यक्रम में बिखेरेंगे सुरों का जादू।

May 11, 2026
Most Popular

नामी बिल्डर से फोन कर 25 लाख मांगे, बदनाम और ब्लैकमेल करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो बनाई।

January 20, 202648

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202540

टिहरी में दिखेगी चुनावी और विकास की झलक, पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर हलचल तेज।

May 7, 202619
© 2026 Devbhoomi Khabar. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?