20 july 2026 ; Dehradun!
मसूरी। लगातार हो रही बारिश का असर मसूरी और आसपास के इलाकों में दिखाई देने लगा है। मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोल्हूखेत के पास पानीवाला बैंड क्षेत्र में सड़क के एक हिस्से में दरारें और धंसाव देखा गया है।
फिलहाल इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है, लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहन चालकों को सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी गई है।
लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में मिट्टी कमजोर होने से सड़कों पर असर पड़ सकता है। प्रशासन संबंधित विभागों के साथ मिलकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक निरीक्षण किया जा रहा है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और पहाड़ी मार्गों पर पूरी सतर्कता के साथ सफर करें।

