Close Menu
Devbhoomi KhabarDevbhoomi Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • धामी सरकार का खेलों पर जोर: पौड़ी में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता से चमकेंगी नई प्रतिभाएं।
  • देहरादून नगर निगम में 20 नए चेहरों की एंट्री, मनोनीत पार्षदों की सूची जारी; खेमराज उनियाल समेत कई नाम शामिल।
  • मुख्यमंत्री धामी की पहल से ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती, सरस्वती ताल-केदारताल के सर्वेक्षण के लिए विशेषज्ञ दल रवाना।
  • अभियोजन में तेजी के साथ तय हो जवाबदेही, दोषियों को जल्द मिले सजा: मुख्य सचिव।
  • साक्षर उत्तराखंड के बाद अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की ओर बढ़ेगा प्रदेश: मुख्यमंत्री धामी।
  • महिला सशक्तिकरण के साथ मातृ स्वास्थ्य पर जोर, धामी सरकार की जनकल्याणकारी सोच को नई दिशा दे रही महालक्ष्मी किट।
  • किलिमंजारो फतह करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोहियों से मिले सीएम धामी, साहस और संकल्प की सराहना।
  • जलागम से नदी तंत्र तक वैज्ञानिक प्रबंधन पर जोर, MIKE Hydro Basin प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू।
  • सीमावर्ती गांवों में विकास की नई तस्वीर बनाने की तैयारी, हर जिले से चुने जाएंगे पांच बड़े प्रोजेक्ट।
  • हिमालय की विरासत बचाने के साथ विकास की नई राह पर उत्तराखंड, विज्ञान और पर्यावरण को लेकर देहरादून में हुआ व्यापक मंथन।
Wednesday, September 9
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhoomi KhabarDevbhoomi Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhoomi KhabarDevbhoomi Khabar
Home»उत्तराखण्ड»श्रीनगर नगर निगम में भाजपा का दबदबा, महापौर आरती भंडारी समेत 10 पार्षदों ने थामा पार्टी का दामन।
उत्तराखण्ड देहरादून

श्रीनगर नगर निगम में भाजपा का दबदबा, महापौर आरती भंडारी समेत 10 पार्षदों ने थामा पार्टी का दामन।

Monika RawatBy Monika RawatAugust 20, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

देहरादून ; 20.08.2026।

उत्तराखंड की सियासत में भाजपा ने बुधवार को एक और अहम राजनीतिक बढ़त हासिल की। श्रीनगर नगर निगम की निर्दलीय महापौर आरती भंडारी ने अपने पति और वरिष्ठ भाजपा नेता लखपत भंडारी के साथ दोबारा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके साथ नगर निगम के 10 पार्षदों ने भी भाजपा का दामन थामा। इनमें दो कांग्रेस पार्षद भी शामिल हैं।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान उन्हें भाजपा का पटका पहनाने के साथ पुष्पगुच्छ भेंट किए गए।

महापौर आरती भंडारी की वापसी को भाजपा के लिए श्रीनगर की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आरती भंडारी और लखपत भंडारी भले ही नगर निगम चुनाव के दौरान भाजपा से अलग होकर चुनावी मैदान में उतरे थे, लेकिन उनकी वैचारिक नजदीकी पार्टी से बनी रही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भरोसा जताते हुए दोनों का भाजपा में लौटना पार्टी के लिए सकारात्मक संकेत है।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि महापौर के साथ 10 पार्षदों के भाजपा में आने से श्रीनगर नगर निगम में पार्टी की स्थिति और मजबूत हुई है। उन्होंने दावा किया कि इस घटनाक्रम के बाद प्रदेश के सभी 11 नगर निगमों में भाजपा के महापौर हो गए हैं। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इसका असर आने वाले समय में स्थानीय राजनीति के साथ-साथ संगठन की चुनावी तैयारियों पर भी दिखाई देगा।

कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने श्रीनगर में भाजपा की स्थिति मजबूत होने को विकास की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि नगर निगम में भाजपा के महापौर और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने से विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में बेहतर तालमेल स्थापित किया जा सकेगा। उन्होंने इसे ‘ट्रिपल इंजन’ व्यवस्था बताते हुए कहा कि इससे शहर में विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा।

डा. रावत के मुताबिक श्रीनगर में जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें अन्य लोगों को भी भाजपा की सदस्यता दिलाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव से पहले करीब एक हजार नए लोगों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

श्रीनगर के विकास से जुड़ी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि शहर में 24 घंटे पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में करीब 72 करोड़ रुपये की योजना शुरू की जा चुकी है। भाजपा नेताओं ने कहा कि नगर निगम और सरकार के बीच बेहतर समन्वय के जरिए शहर की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर रहेगा।

भाजपा में वापसी के बाद महापौर आरती भंडारी ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा और उनकी विचारधारा के बीच पहले भी समानता रही है और आज भी वह उसी सोच से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम चुनाव में परिस्थितियों के चलते उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ना पड़ा, लेकिन वैचारिक रूप से वह भाजपा से दूर नहीं हुई थीं।

आरती भंडारी ने भाजपा की विचारधारा, सनातन परंपरा और भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में दोबारा शामिल होना उनके लिए सम्मान और खुशी का विषय है।

भाजपा में शामिल होने वाले पार्षदों में अंजनी भंडारी, मीणा देवी, भावना चौहान, प्रवेश चमोली, विजय कुमार चमोली, आशीष नेगी, धर्म सिंह रावत और नरेंद्र सिंह रावत समेत अन्य सदस्य शामिल हैं। इनके अलावा कांग्रेस के पार्षद राजकुमार और अनुराग चौहान ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और तरुण बंसल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, पौड़ी जिला प्रभारी नलिन भट्ट तथा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्रीनगर में महापौर और पार्षदों के इस राजनीतिक कदम से नगर निगम की सियासत में भाजपा का प्रभाव पहले के मुकाबले और बढ़ गया है। अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि आने वाले दिनों में पार्टी का विस्तार अभियान श्रीनगर और पौड़ी क्षेत्र की स्थानीय राजनीति को किस तरह प्रभावित करता है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Monika Rawat

Related Posts

धामी सरकार का खेलों पर जोर: पौड़ी में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता से चमकेंगी नई प्रतिभाएं।

September 8, 2026
Read More

देहरादून नगर निगम में 20 नए चेहरों की एंट्री, मनोनीत पार्षदों की सूची जारी; खेमराज उनियाल समेत कई नाम शामिल।

September 8, 2026
Read More

मुख्यमंत्री धामी की पहल से ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती, सरस्वती ताल-केदारताल के सर्वेक्षण के लिए विशेषज्ञ दल रवाना।

September 8, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply







Top Posts

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात: हरिद्वार, देहरादून और उत्तरकाशी समेत कई जिलों की विकास योजनाओं को मिली नई रफ्तार

July 9, 2026109

नामी बिल्डर से फोन कर 25 लाख मांगे, बदनाम और ब्लैकमेल करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो बनाई।

January 20, 202650

1 जुलाई से आम लोगों को राहत भी, बढ़ा खर्च भी: गैस, पेट्रोल-डीजल और पासपोर्ट से जुड़े बड़े बदलाव लागू

July 1, 202643

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202543
Weather

Devbhoomi Khabar is a Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Monika Rawat
Address: Kalinga Vihar, Majri Mafi, Mohkam Pur Kala, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
Email Us: devbhoomikhabaruk@gmail.com

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

धामी सरकार का खेलों पर जोर: पौड़ी में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता से चमकेंगी नई प्रतिभाएं।

September 8, 2026

देहरादून नगर निगम में 20 नए चेहरों की एंट्री, मनोनीत पार्षदों की सूची जारी; खेमराज उनियाल समेत कई नाम शामिल।

September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल से ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती, सरस्वती ताल-केदारताल के सर्वेक्षण के लिए विशेषज्ञ दल रवाना।

September 8, 2026
Most Popular

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात: हरिद्वार, देहरादून और उत्तरकाशी समेत कई जिलों की विकास योजनाओं को मिली नई रफ्तार

July 9, 2026109

नामी बिल्डर से फोन कर 25 लाख मांगे, बदनाम और ब्लैकमेल करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो बनाई।

January 20, 202650

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202543
© 2026 Devbhoomi Khabar. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?