Author: Monika Rawat

वर्ल्ड चैंपियन इंडियन वूमन क्रिकेट टीम 4 नवंबर की शाम को दिल्ली पहुंची इस दौरान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में तीन का धमाकेदार स्वागत हुआ। आज टीम इंडिया प्रधानमंत्री से मुलाकात करेगी। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हरा कर पहली बार चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की। दिल्ली में होटल पहुंचते ही वूमेन वर्ल्ड चैंपियन टीम का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान टीम के साथ मुख्य कोच अमोल मजुमदार ने केक काट कर जश्न मनाया। आज वूमन क्रिकेट टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी। साउथ अफ्रीका पहली बार ODI…

Read More

हर साल कार्तिक माह पूर्णिमा तिथि पर देव दिवाली मनाई जाती है। देव दीपावाली का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह पर्व उत्तरप्रदेश के वाराणसी काशी में भव्य रूप से मनाया जाता है। देव दीपावाली का मतलब है ,”देवताओं की दीपावली” दिवाली के 15 दिन बाद वाराणसी में देव दीपावाली  का पर्व भव्य रूप से मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन सभी देवी देवता स्वर्ग से धरती के वाराणसी “काशी” के गंगा  घाट में स्नान करने आते है, और दीप भी जलाते है। देव दीपावाली की पौराणिक कथा भगवान शिव और त्रिपुरासुर नामक एक राक्षस से…

Read More

पहली बार वर्ल्ड कप जीत कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचा दिया। भारत की ऐतिहासिक जीत के साथ वूमन वनडे विश्व कप 2025 का समापन हो गया। 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए। भारत ने यह मुकाबला 52 रन से जीता और पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रही। BCCI ने India Women Cricket team को उनकी पहली वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए करोड़ों रुपए का इनाम देने का फैसला किया। भारतीय वूमेन…

Read More

उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आज से शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी सत्र में शामिल हुई। इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी उपस्थित रहे। सभी मंत्री विधायक भी विधानसभा पहुंचे। राष्ट्रपति ने विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया। सत्र की कार्यवाही राष्ट्रगान से शुरु हुईं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने सदन में राष्ट्रपति का आभार प्रकट किया। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए विधानसभा और आस पास के क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए है। विधानसभा के चारों  तरफ जीरो जोन घोषित कर दिया गया…

Read More

उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची देहरादून। राष्ट्रपति मुर्मू उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर है। एयरपोर्ट पर सीएम धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राष्ट्रपति मुर्मू का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद वे हरिद्वार के लिए रवाना हुई। हरिद्वार में पतंजलि विवि के कार्यक्रम में शामिल हुए थी। उन्होंने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर छात्र छात्राओं को डिग्री और मेडल दिए। उसके बाद वे देहरादून पहुंची और यहां उन्होंने राष्ट्रपति निकेतन में फुट ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया। कल यानी तीन नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू उत्तराखंड…

Read More

आज महिला वर्ल्ड कप 2025 में India vs South Africa के बीच खिताबी जंग होने जा रही है। फाइनल का ये महामुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम दो बार पहले भी फाइनल में पहुंच चुकी है। साल 2005 और 2007 में टीम फाइनल में पहुंची थी। महिला वर्ल्ड कप 2025 में आज सिर्फ एक ट्रॉफी के लिए जंग नहीं है, आज महिला क्रिकेट के इतिहास का एक नया अध्याय लिखा जाएगा। आज 2 नवंबर को  India vs South Africa के फाइनल मुकाबले को आप घर बैठे देख सकते है। मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार…

Read More

आज महिला वर्ल्ड कप 2025 में India vs South Africa के बीच खिताबी जंग होने जा रही है। आज का ये फाइनल मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। आज महिला क्रिकेट को उसका नया वर्ल्ड चैंपियन मिलेगा। भारतीय टीम पहले भी दो बार फाइनल में पहुंच चुकी है। साल 2005 और 2007 में टीम फाइनल में पहुंची थी, हालांकि टीम जीत नहीं पाई। महिला वर्ल्ड कप 2025 में आज सिर्फ एक ट्रॉफी के लिए जंग नहीं है, बल्कि महिला क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा जाएगा। India vs South Africa का ये फाइनल मुकाबले…

Read More

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से शनिवार को राजभवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को दिनांक 03 नवम्बर, 2025 से शुरू हो रहे विधानसभा के विशेष सत्र में प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया। गौर तलब है कि उत्तराखण्ड विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र को माननीय राष्ट्रपति संबोधित कर रहीं है। दिनांक – 01.11.2025

Read More

1 नवंबर से 11 नवंबर तक राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसके सम्बन्ध में सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी एक साल में 12 हजार लोगों को रोजगार दिया जाएगा, जिसके लिए कार्य भी चल रहे है। विधानसभा सत्र में 3 नवम्बर को  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष संबोधन होगा, वही प्रधानमंत्री मोदी 9 नवंबर को पहुंचेंगे। रजत जयंती के उपलक्ष्य में विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र में राज्य के 25 सालों की विकास यात्रा और भविष्य की…

Read More

प्रदेश सरकार ने राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर दंत चिकित्साधिकारियों को विशेष ड्यूटी भत्ता और पदोन्नति का तोहफा दिया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य सचिव डॉ.आर.राजेश कुमार ने आदेश जारी किए। यह फैसला शासन के पूर्व आदेश 2016 और 2019 के आधार पर लिया गया है। स्क्रीनिंग कमेटी की संस्तुति के बाद जारी आदेश में कहा गया की इससे चिकित्सकों को न केवल पदोन्नति संबंधी लाभ मिलेंगे, बल्कि भत्ते का आर्थिक फायदा भी होगा। शासन ने  दंत चिकित्साधिकारियों को एसडीएसीपी की मंजूरी देते हुए 46 डॉक्टरों को लाभ दिया है। स्वास्थ्य सचिव कुमार ने कहा कि राज्य सरकार…

Read More

उत्तराखंड में दिवाली के 11 दिनों के बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को ईगास बग्वाल यानी बूढ़ी दिवाली का त्यौहार मनाया जाता है। इस बार दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई गई थी, ऐसे में ईगास बग्वाल इस साल 1 नवंबर को मनाया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार दिवाली का त्यौहार भगवान राम के अयोध्या लौटने पर मनाया जाता है, लेकिन गढ़वाल में उनके लौटने की खबर 11 दिन बाद आई थी। यही कारण है कि पहाड़ों में कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष एकादशी को दिवाली मनाई जाती है। ईगास बग्वाल को बूढ़ी दिवाली भी कहा जाता है, इस दिन…

Read More

गुजरात के केवडिया में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख आयोजित एकता परेड में उत्तराखंड की झांकी के माध्यम से देवभूमि की प्रकृति, संस्कृति और प्रगति के विभिन्न रूप-रंगों की छटा बिखरी। प्रधानमंत्री ने भव्य एकता परेड का निरीक्षण करते हुए उत्तराखंड की झांकी और लोक कलाकारों के प्रदर्शन की ताली बजाकर सराहना भी की। सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के मुख्य समारोह में एकता परेड में देश के चुनिंदा आठ राज्यों के साथ उत्तराखंड को झांकी प्रदर्शन का गौरव मिला था। अष्ट तत्त्व और एकत्व‘…

Read More

देश की एकता और अखंडता के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को देहरादून में यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के साथ हरी झंडी दिखाकर मार्च को रवाना किया और पदयात्रा में हिस्सा लिया। इस अवसर पर घंटाघर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल उद्यान में सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति, देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करने की शपथ दिलाई गई। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह दिन…

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में देहरादून शहर के मोबिलिटी प्लान से सम्बन्धित एकीकृत महानगर परिवहन प्राधिकरण की बैठक ली। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने देहरादून शहर के लिए यातायात संकुलन योजना की प्रगति की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को मोबिलिटी प्लान के तहत सुधारीकरण के लिए चिन्हित स्थानों में सुधार प्रक्रिया शीघ्र शुरू किए जाने के निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर एनफोर्समेंट बढ़ाए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून को लगातार इसकी मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए हैं ताकि कार्यों को समय…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव के तहत हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी कृष्णनंदन पासवान के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृष्णनंदन पासवान ने मंत्री रहते हुए क्षेत्र के विकास के लिए अनेक कार्य किए हैं और अब इस विकास यात्रा को गति देने का समय जनता के हाथ में है। उन्होंने पासवान को पुनः विधायक बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का आवाहन किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज हर व्यक्ति के जीवन को ऊपर उठाने के लिए कार्य…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव के तहत कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सचिंद्र प्रसाद सिंह के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। यह मुख्यमंत्री धामी का बिहार का दूसरा दौरा है। अपने संबोधन की शुरुआत में मुख्यमंत्री धामी ने बिहार की पवित्र भूमि को नमन करते हुए कहा कि “मैं भगवान गौतम बुद्ध और सम्राट अशोक की इस पवित्र भूमि तथा सीता माता की शरण स्थली रही पूर्वी चंपारण की भूमि को शीश झुका कर नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उत्तराखंड आध्यात्म की भूमि है, उसी प्रकार बिहार संस्कृति…

Read More