Close Menu
Devbhoomi KhabarDevbhoomi Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की तैयारी तेज, सभी 12,543 मतदान केंद्रों के निरीक्षण के निर्देश।
  • 2047 के विकसित उत्तराखण्ड की तैयारी में जुटी सरकार, अनुपूरक बजट में विकास से लेकर जनकल्याण तक पर जोर।
  • धार्मिक विरासत को नई मजबूती देने की तैयारी, धामी सरकार ने अनुपूरक बजट में रखे 340 करोड़ रुपये।
  • देहरादून में राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का समापन, दून जिम्नास्टिक अकादमी, सेंट जॉर्ज कॉलेज और शेरवुड कॉलेज ने जीतीं ट्रॉफियां।
  • चूड़ियों की खनक, मेहंदी की महक और सोलह शृंगार की तैयारी… करवा चौथ को लेकर बाजारों में छाने लगा उत्साह, 29 अक्टूबर को चांद के दीदार का इंतजार।
  • गैरसैंण में आज से दो दिवसीय विधानसभा सत्र, 7400 करोड़ के अतिरिक्त बजट पर होगी चर्चा।
  • उत्तराखण्ड ने खोए दो अनुभवी जननेता, भराड़ीसैंण विधानसभा में मुख्यमंत्री धामी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।
  • गैरसैंण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से की शिष्टाचार मुलाकात।
  • भराड़ीसैंण रवाना हुए मुख्यमंत्री धामी, रुद्रप्रयाग से चमोली तक जगह-जगह हुआ स्वागत।
  • विधानसभा सत्र के लिए भराड़ीसैंण रवाना हुए सीएम धामी, आदि बद्री मंदिर में पूजा-अर्चना कर मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद।
Wednesday, October 28
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhoomi KhabarDevbhoomi Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhoomi KhabarDevbhoomi Khabar
Home»उत्तराखण्ड»उत्तराखण्ड ने खोए दो अनुभवी जननेता, भराड़ीसैंण विधानसभा में मुख्यमंत्री धामी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।
उत्तराखण्ड देहरादून राज्य समाचार

उत्तराखण्ड ने खोए दो अनुभवी जननेता, भराड़ीसैंण विधानसभा में मुख्यमंत्री धामी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

Monika RawatBy Monika RawatOctober 27, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

देहरादून ; 27.10.2026,

गैरसैंण। भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी (सेवानिवृत्त) और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों नेताओं के सार्वजनिक जीवन, जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और उत्तराखण्ड के विकास में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई और अपने कार्यों के माध्यम से प्रदेश की राजनीति तथा जनमानस पर अमिट छाप छोड़ी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी का जीवन अनुशासन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। उन्होंने सेना से लेकर राजनीति तक हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया। वहीं, हीरा सिंह बिष्ट ने छात्र राजनीति से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करते हुए आम जनता, श्रमिकों और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठाई। दोनों नेताओं की कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण उत्तराखण्ड की राजनीतिक विरासत के महत्वपूर्ण अध्याय हैं।

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय सेना में रहते हुए देश की सुरक्षा और सीमावर्ती क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में उनके साहस और रणनीतिक कौशल ने उनकी सैन्य क्षमता को प्रदर्शित किया। सेना की इंजीनियरिंग सेवाओं में रहते हुए उन्होंने सीमांत क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाई। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया।

सेना से सेवानिवृत्ति के बाद खण्डूड़ी ने राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में अपनी दूसरी पारी शुरू की। वर्ष 1991 में गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित होने के बाद उन्होंने पांच बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। संसद में उन्होंने उत्तराखण्ड की आकांक्षाओं और पृथक राज्य की मांग को प्रमुखता से उठाया। उनके स्पष्ट विचारों और प्रभावशाली वक्तव्यों ने राज्य आंदोलन को वैचारिक मजबूती प्रदान करने में योगदान दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के रूप में खण्डूड़ी की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी महत्वपूर्ण पहलों को आगे बढ़ाने में उनके प्रयासों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की दिशा में किए गए कार्यों से देश के दूरस्थ क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने में मदद मिली।

खण्डूड़ी ने वर्ष 2007 और 2011 में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री के रूप में भी प्रदेश का नेतृत्व किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि खण्डूड़ी ने पारदर्शी और अनुशासित शासन व्यवस्था को प्राथमिकता दी। भ्रष्टाचार पर नियंत्रण तथा मजबूत लोकायुक्त व्यवस्था की दिशा में उनकी पहल स्वच्छ प्रशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उनका मानना था कि सरकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी बेटी के लिए उसके पिता पहले नायक होते हैं, लेकिन भुवन चन्द्र खण्डूड़ी का व्यक्तित्व केवल परिवार तक सीमित नहीं था। वे उत्तराखण्ड ही नहीं, बल्कि देश के लिए भी प्रेरणा के स्रोत रहे। धामी ने कहा कि उन्हें भी खण्डूड़ी का स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा, जिसने उन्हें प्रदेश की सेवा के लिए प्रेरित किया। 19 मई 2026 को 91 वर्ष की आयु में उनके निधन को उन्होंने प्रदेश और राष्ट्र के सार्वजनिक जीवन की अपूरणीय क्षति बताया।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने साधारण परिवार से निकलकर जनसेवा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। छात्र राजनीति से शुरू हुआ उनका सफर ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, विधायक और मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों तक पहुंचा। इस लंबी राजनीतिक यात्रा में आम लोगों की समस्याओं का समाधान और जनहित उनके कार्यों के केंद्र में रहा।

धामी ने कहा कि बिष्ट का विशेष जुड़ाव श्रमिकों, मेहनतकश लोगों और समाज के जरूरतमंद वर्गों से था। वे ऐसे लोगों की आवाज बनकर सामने आए, जिन्हें अपने अधिकारों और आजीविका के लिए संघर्ष करना पड़ता है। आम जनता के बीच उनकी पहचान एक ऐसे जनप्रतिनिधि की रही, जो लोगों की समस्याएं सुनने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने को तत्पर रहते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक विचारधाराओं और कार्यशैली में अंतर होने के बावजूद जनता के प्रति समर्पण हमेशा सम्मान का विषय होता है। हीरा सिंह बिष्ट की स्पष्टवादिता, राजनीतिक अनुभव और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता को सदैव याद किया जाएगा। पृथक उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन से लेकर प्रदेश के विकास तक उन्होंने अपनी भूमिका निभाई। मंत्री के रूप में श्रम, परिवहन और तकनीकी शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों में उनका योगदान भी उल्लेखनीय रहा।

उन्होंने कहा कि बिष्ट का सार्वजनिक जीवन इस बात का उदाहरण है कि जनसेवा केवल पद संभालने तक सीमित नहीं होती, बल्कि लोगों के सुख-दुःख में भागीदारी निभाने और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने में निहित होती है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की बात धैर्यपूर्वक सुनना और उसकी परेशानी दूर करने का ईमानदार प्रयास करना पूरे परिवार के लिए बड़ी राहत बन सकता है। बिष्ट ने अपने राजनीतिक जीवन में इन मूल्यों को महत्व दिया।

मुख्यमंत्री ने दोनों नेताओं के निधन को उत्तराखण्ड के सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन के लिए बड़ी क्षति बताते हुए कहा कि उनके योगदान, विचार और जनसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। भुवन चन्द्र खण्डूड़ी का अनुशासन, ईमानदारी और विकास के प्रति समर्पण तथा हीरा सिंह बिष्ट का आम जनता से जुड़ाव, श्रमिकों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता और जनसमस्याओं के समाधान का प्रयास प्रदेश की स्मृतियों में सदैव जीवित रहेगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के निर्माण, विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर इन दोनों नेताओं की भूमिका को लंबे समय तक याद किया जाएगा। उनके जीवन से यह संदेश मिलता है कि पद और प्रतिष्ठा से बढ़कर जनता का विश्वास, कर्तव्य के प्रति निष्ठा और समाज के प्रति जिम्मेदारी होती है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Monika Rawat

Related Posts

उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की तैयारी तेज, सभी 12,543 मतदान केंद्रों के निरीक्षण के निर्देश।

October 27, 2026
Read More

2047 के विकसित उत्तराखण्ड की तैयारी में जुटी सरकार, अनुपूरक बजट में विकास से लेकर जनकल्याण तक पर जोर।

October 27, 2026
Read More

धार्मिक विरासत को नई मजबूती देने की तैयारी, धामी सरकार ने अनुपूरक बजट में रखे 340 करोड़ रुपये।

October 27, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply







Top Posts

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात: हरिद्वार, देहरादून और उत्तरकाशी समेत कई जिलों की विकास योजनाओं को मिली नई रफ्तार

July 9, 2026110

नामी बिल्डर से फोन कर 25 लाख मांगे, बदनाम और ब्लैकमेल करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो बनाई।

January 20, 202650

1 जुलाई से आम लोगों को राहत भी, बढ़ा खर्च भी: गैस, पेट्रोल-डीजल और पासपोर्ट से जुड़े बड़े बदलाव लागू

July 1, 202643

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202543
Weather

Devbhoomi Khabar is a Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Monika Rawat
Address: Kalinga Vihar, Majri Mafi, Mohkam Pur Kala, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
Email Us: devbhoomikhabaruk@gmail.com

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की तैयारी तेज, सभी 12,543 मतदान केंद्रों के निरीक्षण के निर्देश।

October 27, 2026

2047 के विकसित उत्तराखण्ड की तैयारी में जुटी सरकार, अनुपूरक बजट में विकास से लेकर जनकल्याण तक पर जोर।

October 27, 2026

धार्मिक विरासत को नई मजबूती देने की तैयारी, धामी सरकार ने अनुपूरक बजट में रखे 340 करोड़ रुपये।

October 27, 2026
Most Popular

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात: हरिद्वार, देहरादून और उत्तरकाशी समेत कई जिलों की विकास योजनाओं को मिली नई रफ्तार

July 9, 2026110

नामी बिल्डर से फोन कर 25 लाख मांगे, बदनाम और ब्लैकमेल करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो बनाई।

January 20, 202650

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202543
© 2026 Devbhoomi Khabar. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?