Close Menu
Devbhoomi KhabarDevbhoomi Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • गैरसैंण में आज से दो दिवसीय विधानसभा सत्र, 7400 करोड़ के अतिरिक्त बजट पर होगी चर्चा।
  • उत्तराखण्ड ने खोए दो अनुभवी जननेता, भराड़ीसैंण विधानसभा में मुख्यमंत्री धामी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।
  • गैरसैंण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से की शिष्टाचार मुलाकात।
  • भराड़ीसैंण रवाना हुए मुख्यमंत्री धामी, रुद्रप्रयाग से चमोली तक जगह-जगह हुआ स्वागत।
  • विधानसभा सत्र के लिए भराड़ीसैंण रवाना हुए सीएम धामी, आदि बद्री मंदिर में पूजा-अर्चना कर मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद।
  • महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, पर्यावरण मित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी के लिए जल्द होगी बैठक।
  • 156 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ पुल और सुरंग का नेटवर्क, ट्रायल के आधार पर शुरू हुआ आवागमन; संगम लाइब्रेरी को 150 पुस्तकें देकर मुख्यमंत्री ने बढ़ाया पुस्तक दान अभियान का उत्साह।
  • धार्मिक आस्था, रामायण की अमर कथा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा के साथ मनाई जा रही महर्षि वाल्मीकि जयंती।
  • लोक संस्कृति के मंच से धामी का संदेश, उत्तराखण्ड की अस्मिता से लेकर अंकिता को न्याय तक उठाए कई मुद्दे।
  • पैतृक गांव हड़खोला पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरि चंद देवता के दरबार में टेका माथा, ग्रामीणों से की आत्मीय मुलाकात।
Tuesday, October 27
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhoomi KhabarDevbhoomi Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhoomi KhabarDevbhoomi Khabar
Home»उत्तराखण्ड»हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा मददगार, दून विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज।
उत्तराखण्ड टेक्नोलॉजी देहरादून राज्य समाचार

हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा मददगार, दून विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज।

Monika RawatBy Monika RawatOctober 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

देहरादून ; 15.10.2026,

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों के बीच हिमालयी क्षेत्र को आपदाओं से सुरक्षित बनाने और सतत विकास की दिशा में आधुनिक तकनीक की भूमिका पर मंथन शुरू हो गया है। दून विश्वविद्यालय में मंगलवार को “बदलती जलवायु में हिमालयः आपदाएं, सतत विकास एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने किया। संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने हिमालयी क्षेत्र की चुनौतियों का समाधान खोजने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), शोध और स्थानीय समुदायों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण हिमालयी क्षेत्र में कई तरह की चुनौतियां सामने आ रही हैं। ऐसे में आपदाओं के प्रभाव का आकलन करने, संभावित खतरों का पूर्वानुमान लगाने और जोखिम कम करने के लिए एआई समेत आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि तकनीक आधारित योजनाएं स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों और लोगों की जरूरतों के अनुरूप बनाई जाएं, ताकि उनका लाभ सीधे आमजन तक पहुंच सके।

कम संसाधनों में तकनीकी समाधान पर जोर

संगोष्ठी में दक्षिण कैरोलिना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, आईएआईआरओ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं संस्थापक निदेशक प्रो. अमित शेठ ने ‘स्मॉल एआई’ की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि कम संसाधनों में भी उपयोगी और प्रभावी तकनीकी समाधान विकसित कर भारत की विशिष्ट विकास संबंधी जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। हिमालयी क्षेत्र में लगातार सामने आने वाली आपदाओं से निपटने के लिए भी ऐसी तकनीकों का उपयोग उपयोगी साबित हो सकता है।

शोध और नवाचार को मिलेगा प्रोत्साहन

अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एएनआरएफ) के संयुक्त सचिव डॉ. निशांत वर्मा ने दून विश्वविद्यालय में विकसित हो रहे शोध वातावरण की सराहना की। उन्होंने देश में अनुसंधान गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और शोधार्थियों को अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने में एएनआरएफ की भूमिका पर प्रकाश डाला।

वहीं, दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और शोध उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षकों एवं शोधार्थियों के निरंतर प्रयासों से अनुसंधान गतिविधियों को मजबूती मिल रही है।

आपदा प्रबंधन से सतत विकास तक होगी चर्चा

दो दिवसीय संगोष्ठी के दौरान जलवायु परिवर्तन से हिमालयी क्षेत्र में पैदा हो रहे खतरों, आपदा आकलन, जोखिम न्यूनीकरण और सतत विकास की संभावनाओं पर विशेषज्ञ विचार साझा करेंगे। इसके साथ ही शोध, नियोजन और निर्णय प्रक्रिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर भी व्याख्यान एवं परिचर्चाएं होंगी।

कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की समेत देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों और दून विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने भाग लिया। संगोष्ठी के संयोजक एवं भूविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

संगोष्ठी का प्रमुख उद्देश्य वैज्ञानिक शोध, आधुनिक तकनीक और स्थानीय जरूरतों के बीच समन्वय स्थापित कर हिमालयी क्षेत्र को जलवायु परिवर्तन और आपदाओं से जुड़ी चुनौतियों के प्रति अधिक सक्षम बनाने के उपायों पर विचार करना है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Monika Rawat

Related Posts

गैरसैंण में आज से दो दिवसीय विधानसभा सत्र, 7400 करोड़ के अतिरिक्त बजट पर होगी चर्चा।

October 27, 2026
Read More

उत्तराखण्ड ने खोए दो अनुभवी जननेता, भराड़ीसैंण विधानसभा में मुख्यमंत्री धामी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

October 27, 2026
Read More

गैरसैंण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से की शिष्टाचार मुलाकात।

October 27, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply







Top Posts

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात: हरिद्वार, देहरादून और उत्तरकाशी समेत कई जिलों की विकास योजनाओं को मिली नई रफ्तार

July 9, 2026110

नामी बिल्डर से फोन कर 25 लाख मांगे, बदनाम और ब्लैकमेल करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो बनाई।

January 20, 202650

1 जुलाई से आम लोगों को राहत भी, बढ़ा खर्च भी: गैस, पेट्रोल-डीजल और पासपोर्ट से जुड़े बड़े बदलाव लागू

July 1, 202643

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202543
Weather

Devbhoomi Khabar is a Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Monika Rawat
Address: Kalinga Vihar, Majri Mafi, Mohkam Pur Kala, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
Email Us: devbhoomikhabaruk@gmail.com

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

गैरसैंण में आज से दो दिवसीय विधानसभा सत्र, 7400 करोड़ के अतिरिक्त बजट पर होगी चर्चा।

October 27, 2026

उत्तराखण्ड ने खोए दो अनुभवी जननेता, भराड़ीसैंण विधानसभा में मुख्यमंत्री धामी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

October 27, 2026

गैरसैंण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से की शिष्टाचार मुलाकात।

October 27, 2026
Most Popular

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात: हरिद्वार, देहरादून और उत्तरकाशी समेत कई जिलों की विकास योजनाओं को मिली नई रफ्तार

July 9, 2026110

नामी बिल्डर से फोन कर 25 लाख मांगे, बदनाम और ब्लैकमेल करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो बनाई।

January 20, 202650

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202543
© 2026 Devbhoomi Khabar. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?