20 may 2026
चारधाम यात्रा के बीच बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा बुधवार को बद्रीनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में पहुंचते ही श्रद्धालुओं और तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया।
दर्शन के बाद आशुतोष राणा ने कहा कि बदरीनाथ धाम का आध्यात्मिक वातावरण मन को शांति और नई ऊर्जा देता है। उन्होंने चारधाम यात्रा को “आस्था और आत्मिक कल्याण का मार्ग” बताते हुए कहा कि यहां पहुंचना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
अभिनेता ने यात्रा व्यवस्थाओं की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारी संख्या में श्रद्धालुओं के बावजूद प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा कर्मी यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए बेहतर काम कर रहे हैं।
चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ धाम में इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर में सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें देखी जा रही हैं और पूरा धाम भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है।

