14 may 2026
देश में सरकारी कामकाज की शैली बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए CM रेखा ने प्रशासनिक सुधारों से जुड़े 10 बड़े ऐलान किए हैं। इन फैसलों में हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, मंत्रियों की मेट्रो यात्रा और अफसरों के लग्जरी कल्चर पर रोक जैसे अहम निर्णय शामिल हैं।
CM रेखा ने कहा कि सरकार अब दिखावे नहीं बल्कि जवाबदेही और जनता से सीधे जुड़ाव पर फोकस करेगी। इसी सोच के तहत मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को आम लोगों की तरह मेट्रो में सफर करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वे जनता की समस्याओं को करीब से समझ सकें।
नई व्यवस्था के अनुसार कई विभागों में कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की सुविधा मिलेगी। सरकार का दावा है कि इससे कामकाज में पारदर्शिता बढ़ेगी और डिजिटल सिस्टम को मजबूती मिलेगी।
इसके अलावा सरकारी बैठकों, वाहनों और वीआईपी सुविधाओं पर होने वाले फिजूल खर्च को कम करने की तैयारी भी शुरू हो गई है। अफसरों को अनावश्यक लग्जरी छोड़कर सादगी अपनाने के संकेत दिए गए हैं।
राजनीतिक गलियारों में इन फैसलों को PM मोदी के “जनता से जुड़ाव और न्यूनतम वीआईपी कल्चर” वाले विजन से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में अन्य राज्यों में भी इस तरह के बदलाव देखने को मिल सकते !

