Close Menu
Devbhoomi KhabarDevbhoomi Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर अब मुफ्त सफर खत्म, सुबह 8 बजे से लागू हुआ टोल टैक्स ।
  • उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 16 पदों को मंजूरी, जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं।
  • उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: चकबंदी को मिली रफ्तार, सेवा नियमावली 2026 मंजूर।
  • उत्तराखंड में ईंधन बचत को बढ़ावा: नई ईवी नीति, ऑनलाइन कक्षाएं और वर्क फ्रॉम होम पर सरकार का बड़ा कदम।
  • अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, अचानक बिगड़ी तबीयत के बाद मचा हड़कंप।
  • उत्तराखंड में उपनलकर्मियों को बड़ी राहत: अब 60 साल तक नौकरी, हर साल 27 छुट्टियां और संविदा व्यवस्था लागू।
  • उत्तराखंड कैबिनेट बैठक आज: स्वास्थ्य, शिक्षा और कर्मचारियों से जुड़े बड़े फैसलों पर नजर।
  • पीएम मोदी के आह्वान पर मंत्री गणेश जोशी का संदेश, स्कूटी चलाकर पहुंचे कैंप कार्यालय
  • पीएम मोदी की अपील को सर्राफा कारोबारियों का समर्थन, बोले- देशहित में लिया गया संतुलित फैसला ।
  • चारधाम यात्रा पर मौसम की मार, पहाड़ों में बढ़ा खतरा; आज ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन सतर्क ।
Thursday, May 14
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhoomi KhabarDevbhoomi Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhoomi KhabarDevbhoomi Khabar
Home»उत्तराखण्ड»मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ

Devbhoomi KhabarBy Devbhoomi KhabarSeptember 9, 2025Updated:September 16, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
  • मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ
  • स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने संभाली कमान, प्रदेशभर में स्वास्थ्य पखवाड़े की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एंव स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के स्पष्ट निर्देशों पर उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य पखवाड़ा आयोजित करने की व्यापक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने राज्य सचिवालय में विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार का लक्ष्य आम जनता तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना है। स्वास्थ्य पखवाड़े के दौरान प्रदेशभर में मेडिकल कॉलेजों, जिला व उप जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और उप केन्द्रों में निरूशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में मरीजों को जांच, परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही जगह-जगह वृहद रक्तदान शिविर भी आयोजित होंगे, जिनमें आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और छात्र-छात्राओं को भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।

स्वास्थ्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एंव स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए लगातार ठोस प्रयास कर रही है। स्वास्थ्य पखवाड़ा इसी दिशा में एक बड़ा कदम है, जिसका उद्देश्य न केवल स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराना है, बल्कि लोगों को बीमारियों के प्रति जागरूक करना और स्वैच्छिक भागीदारी को बढ़ावा देना भी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य पखवाड़े को सफल बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए और प्रत्येक स्तर पर उसकी मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अभियान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि समाज का हर वर्ग इससे लाभान्वित हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि सांसदों, विधायकों, महापौरों, पार्षदों और अन्य जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी इस अभियान में सुनिश्चित की जाए।

प्रदेशभर में लगेंगे 4604 शिविर
बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में कुल 4604 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें
अल्मोड़ा-522
बागेश्वर-109
चमोली-206
चम्पावत-120
देहरादून-425
हरिद्वार-367
नैनीताल-367
पिथौरागढ़-679
पौड़ी-573
रुद्रप्रयाग-239
टिहरी-533
ऊधमसिंह नगर-256
उत्तरकाशी-208

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि इन शिविरों में गर्भवती महिलाओं, टीबी मरीजों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित रोगियों को भी विशेष परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जाएगी।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय

1. ब्लड डोनेशन कैंप-
राज्य के प्रत्येक स्वास्थ्य शिविर में वृहद रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों की फोटोग्राफी और रिपोर्ट शासन को अनिवार्य रूप से भेजी जाएगी, ताकि इसकी निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

2. मेडिकल कॉलेज स्तर पर आयोजन-
सभी मेडिकल कॉलेजों में विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में मेडिकल छात्रों और चिकित्सकों को भी सक्रिय रूप से जोड़ा जाएगा ताकि युवाओं में स्वैच्छिक रक्तदान की भावना को प्रोत्साहित किया जा सके।

3. हेल्थ डेस्क की स्थापना-
प्रमुख चिकित्सा संस्थानों और जिला अस्पतालों में हेल्थ डेस्क स्थापित किए जाएंगे। यहां आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य पखवाड़े से संबंधित जानकारी, सरकारी योजनाओं की जानकारी और निरूशुल्क परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

4. एसओपी तैयार करना-
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शीघ्र ही एक मानक संचालन प्रक्रिया  ¼SOP½  जारी की जाएगी। इसके तहत सभी जिलों और इकाइयों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, ताकि अभियान के दौरान कोई भ्रम या अव्यवस्था न हो।

5. विशेषज्ञ शिविर-
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) स्तर तक विशेषज्ञ शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसमें हृदय रोग, मधुमेह, श्वसन संबंधी रोग, प्रसूति व स्त्री रोग, बाल रोग और अन्य गंभीर बीमारियों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।

6. अन्य विभागों से समन्वय-
अभियान को सफल बनाने के लिए अन्य विभागों को भी शामिल किया जाएगा। उनकी भूमिका और जिम्मेदारियां तय कर दी जाएंगी, ताकि एक समन्वित प्रयास के माध्यम से स्वास्थ्य पखवाड़े का प्रभाव और अधिक बढ़ सके।

7. फूड एवं ड्रग कंट्रोलर विभाग का सहयोग-
फूड सेफ्टी और ड्रग कंट्रोलर विभाग के सहयोग से दवाओं और अन्य आवश्यक सामग्रियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

8. प्राइवेट मेडिकल व नर्सिंग कॉलेज का सहयोग-
निजी मेडिकल कॉलेजों, नर्सिंग कॉलेजों और निजी स्वास्थ्य संस्थानों को भी इस अभियान में जोड़ा जाएगा। उनके संसाधनों और मानव बल का उपयोग जनहित में किया जाएगा।

9. विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी-
मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञ चिकित्सकों को स्वास्थ्य शिविरों में ड्यूटी दी जाएगी। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को भी विशेषज्ञ परामर्श और उपचार उपलब्ध हो सकेगा।

10. निक्षय मित्र पहल-
जनप्रतिनिधियों को निक्षय मित्र बनाने की पहल की जाएगी। इसके तहत वे न केवल शिविरों का हिस्सा बनेंगे, बल्कि लोगों को अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में मदद करेंगे।

अंत में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एंव स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाएं दिन-ब-दिन मजबूत हो रही हैं। स्वास्थ्य पखवाड़ा प्रदेश की जनता के लिए न केवल स्वास्थ्य सुविधाओं का अवसर है, बल्कि एक जनजागरण अभियान भी साबित होगा, जो समाज को स्वस्थ उत्तराखंड की दिशा में आगे बढ़ाएगा। समीक्षा बैठक में मिशन निदेशक एनएचएम मनुज गोयल, उपसचिव जसबिन्दर कौर, डॉ जेएस चुफाल, डॉ अमित शुक्ला, डॉ कुलदीप मार्ताेलिया, डॉ सौरभ सिंह सिंह मौजूद रहे।

from 17 September to 2 October Maha Kumbh of Chief Minister Dhami of health will be held in Uttarakhand On the instructions
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhoomi Khabar
  • Website

Related Posts

दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर अब मुफ्त सफर खत्म, सुबह 8 बजे से लागू हुआ टोल टैक्स ।

May 14, 2026
Read More

उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 16 पदों को मंजूरी, जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं।

May 14, 2026
Read More

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: चकबंदी को मिली रफ्तार, सेवा नियमावली 2026 मंजूर।

May 13, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply







Top Posts

नामी बिल्डर से फोन कर 25 लाख मांगे, बदनाम और ब्लैकमेल करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो बनाई।

January 20, 202648

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202540

iPhone 17 Series की भारत में सेल शुरू

September 19, 202524

टिहरी में दिखेगी चुनावी और विकास की झलक, पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर हलचल तेज।

May 7, 202620
loader-image
Dehradun, IN
12:30 pm, May 14, 2026
temperature icon 30°C
clear sky
15 %
1002 mb
9 mph
Wind Gust: 16 mph
Clouds: 0%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:24 am
Sunset: 7:03 pm
Weather from OpenWeatherMap

Devbhoomi Khabar is a Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Monika Rawat
Address: Kalinga Vihar, Majri Mafi, Mohkam Pur Kala, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
Email Us: devbhoomikhabaruk@gmail.com

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर अब मुफ्त सफर खत्म, सुबह 8 बजे से लागू हुआ टोल टैक्स ।

May 14, 2026

उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 16 पदों को मंजूरी, जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं।

May 14, 2026

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: चकबंदी को मिली रफ्तार, सेवा नियमावली 2026 मंजूर।

May 13, 2026
Most Popular

नामी बिल्डर से फोन कर 25 लाख मांगे, बदनाम और ब्लैकमेल करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो बनाई।

January 20, 202648

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202540

टिहरी में दिखेगी चुनावी और विकास की झलक, पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर हलचल तेज।

May 7, 202620
© 2026 Devbhoomi Khabar. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?