उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, मौसम विभाग के निर्देशक सी.एस.तोमर के अनुसार प्रदेश के चार जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर को पिथौरागढ़, बागेश्वर,उधमसिंह नगर और चंपावत जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है प्रदेश में सुबह-शाम के समय ठंड बढ़ गई है,पहाड़ों में बारिश होने के चलते मैदानी श्रेत्रो में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है। दिनांक – 28.10.2025
Author: Devbhoomi Khabar
उत्तराखंड के जांबाजों ने बेहतरीन खेल और कड़े अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपने खेल की क्षमता का परिचय दिया है। उत्तराखंड पुलिस ने 10वें ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर 2025 में अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 पदक अपने नाम किए। 7 से 16 अक्टूबर तक श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में आयोजित इस प्रतियोगिता में पुलिस टीम ने 1रजत, 3 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक जीत कर राष्ट्रीय की 30 टीमों के बीच अपनी धाक जमाई। स्वर्ण पदक विजेताओं में पंचक स्लॉट वर्ग में अभिषेक वर्मा और गायत्री नेगी बाजी मारी वही ताइक्वांडो में नितेश सिंह…
राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती उत्सव में प्रधानमंत्री का उत्तराखंड आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। गढ़वाल आयुक्त समेत तमाम अधिकारियों ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण। गढ़वाल आयुक्त विजय शंकर और जिलाधिकारी सवीन बंसल समेत सभी अधिकारियों ने आयोजन स्थल FRI का स्थलीय निरीक्षण किया। इस आयोजन को व्यवस्थित ढंग से आयोजित किए जाने के लिए हर प्रकार की व्यवस्था समय से पहले किए जाने पर भी जोर दिया। गढ़वाल आयुक्त ने सभी उच्चाधिकारियों को इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने के अवसर पर…
बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुंच चुकी है, छह महीने तक बाबा की पूजा ओमलरेश्वर मंदिर में की जाएगी, आर्मी बैंड की मधुर धुनों के साथ बाबा की डोली का स्वागत हुआ और भक्तों ने भी जगह जगह डोली का भव्य स्वागत किया। केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल भी इस मौके पर मौजूद रही। उन्होंने कहा कि पिछले साल की तरह इस साल भी यात्रा का सफल संचालन किया जाएगा। शीतकालीन यात्रा के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। दिनांक – 26.10.2025
बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले वाहनों से दिसंबर से वसूला जाएगा ग्रीन टैक्स,इस टैक्स का उद्देश्य राज्य में प्रदूषण नियंत्रण,पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देना है जिसकी शुरुआत दिसंबर से होगी।। परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने बताया कि राज्य की सीमाओं पर पहले से 16 कैमरे लगे हुए है और अब इनकी संख्या बढ़ा दी गई है।। परिवहन आयुक्त ने बताया की विभाग ने ग्रीन टैक्स वसूलने के लिए एक विक्रेता कंपनी नियुक्त की है।। उन्होंने कहा कि कैमरे द्वारा एकत्रित डाटा सॉफ्टवेयर के माध्यम से विक्रेता को भेजा जाएगा,जो उत्तराखंड में पंजिकृत सरकारी और दोपहिया वाहनों…
राष्ट्रपति कार्यालय ने जारी किया राष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे का कार्यक्रम,कार्यालय ने राष्ट्रपति मुर्मू के आगामी उत्तराखंड दौरे की कार्यक्रम सूची तैयार कर ली है। जिसके अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू 2 नवंबर देहरादून पहुंचेगी।। उसके बाद वह पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अथिति के तौर पर शिरकत करेंगी उसके बाद श्याम को वह देहरादून के राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि निवास करेंगी।। 3 नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू देहरादून स्थित विधानसभा में सत्र में अभिभाषण देंगी उसी श्याम वह नैनीताल जाएंगी और वहां राजभवन नैनीताल में निवास करेंगी।। नैनीताल जनपद में वह कैंची धाम व कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…
आज से छठ महापर्व की पूजा शुरू हो चुकी है। चार दिनों तक चलनेवाले इस पर्व में छठी माता और सूर्य देव की पूजा का विधान है। ऐसी मान्यता है की छठी माता की पूजा से संतान सुख,आरोग्य और सुख समृद्धि प्राप्त होती है। छठ का व्रत महिलाएं अपने बच्चों की लंबी उम्र ओर सुख समृद्धि के लिए रखती है।इस साल यह पूजा 25 अक्टूबर से शुरू होगी जिसका समापन 28 अक्टूबर को होगा। शास्त्रों के अनुसार कार्तिक मास में सूर्य अपनी नीच राशि में होते है इसीलिए छठ में सूर्य देव की पूजा विशेष तौर पे की जाती है…
2 नवंबर को उत्तराखंड के आदि कैलाश क्षेत्र में हाई-एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन होने जा रही है, जिसके चलते प्रशाशन ने आने वाले सभी यात्रियों का परमिट जारी करना बंद कर दिया है। विभाग के अनुसार इस मैराथन में देशभर से कई सारे धावक हिस्सा लेंगे इसके लिए उनके रहने,खाने ओर राज्य मार्ग की व्यस्था को सहज करने के लिए प्रशाशन ने यह कदम उठाया है। आदि कैलाश यात्रियों के लिए 25 अक्टूबर से परमिट जारी नहीं किए जाएंगे। पर्यटन सचिव ने कहा कि यह परमिट सिर्फ यात्रियों के लिए बंद है, जो धावक इस मैराथन में हिस्सा लेगे उनके परिजनों…
उत्तराखंड की गौरवशाली सैन्य परंपरा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने विभाग को निर्देश दिए है कि वे राज्य में युवाओं को सेना में करियर बनाने के लिए प्रशिक्षित करे,जिससे उनको देश की सेवा करने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने इसके लिए SOP तैयार कर ली है,जिसके तहत प्रदेश के 13 जिलों में अग्निवीरो के प्रशिक्षण का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड के कई परिवारों से कोई न कोई सदस्य सेना में देश के लिए अपनी सेवा दे रहा है, सरकार चाहती है कि अग्निवीर भर्ती के मध्यम…
महाभारत में अपने अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बना कर फेमस हुए पंकज धीर के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। वैसे तो उन्होंने कई सारे टीवी सीरियल्स और फिल्में की थी लेकिन जनता उन्हें दानवीर कर्ण के रूप में जानती थी। लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके चलते 15 अक्टूबर को उन्होंने अपनी आखिरी सास और इस दुनिया को छोड़ कर चले गए। उनके निधन की खबर से हर कोई सदमे में है। लोगों के लिए इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा की अब…
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 32 श्रद्धालुओं के एक दल को हरी झंडी दिखाकर गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया। मंगलवार को हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में धामी ने सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना का उद्देश्य उन्हें धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करना और उनके जीवन में आध्यात्मिक शांति एवं आनंद का संचार करना है। इस दल में सम्मिलित श्रद्धालु गंगोत्री धाम सहित मार्ग के विभिन्न पवित्र धार्मिक स्थलों…
उत्तराखंड में सरकार ने बच्चों की पेरासिटामोल सिरप को निगरानी में लाते हुए ड्रग इंस्पेक्टरों को जांच के निर्देश दिए है। चार साल से कम उम्र के बच्चों को डॉक्टर की परमिशन के बिना ये सिरप न देने को कहा है। ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी ने कहा कि सभी जिलों में ड्रग इंस्पेक्टरों को पेरासिटामोल सिरप की सैंपलिंग करने ओर इसका रिकॉर्ड मेंटेन करने के निर्देश दिया है और से भी कहा है कि चार साल से कम उम्र के बच्चों को बना कंसल्टेंट के ये सिरप न दिया जाए। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने…
उत्तराखंड सरकार ने करवाचौथ 2025 के अवसर पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने शुक्रवार को करवाचौथ के दिन महिला कर्मचारीयो के किए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। विनोद कुमार सुमन ने जारी किया आदेश पर किया हस्ताक्षर। जिसके अनुसार करवाचौथ पर दिनांक,10.10.2025 को महिलाओं को सार्वजनिक अवकाश प्रदान किया जाता हैं। इस आदेश के अनुसार सभी विभागों,स्कूलों,कॉलेजों,और सरकारी उपक्रमों में कार्यरत महिलाओं को छुट्टी दी जाएगी। दिनांक – 10.10.2025
उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदों में आज फिर से मौसम बदलने वाला है! मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में हल्की बारिश बताई है और ये मौसम 10 अक्टूबर तक ऐसे ही रहने की संभावना है । उत्तराखंड में बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी हो चुकी है जिसकी वजह से पूरा क्षेत्र बर्फ से धक गया। बर्फबारी होने से वहां के पर्यटकों और स्थानीय व्यापारियों में भी खुशी की लहर लौट आई दिनांक – 09.10.2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव से भेंट कर उत्तराखंड में सात जल विद्युत परियोजनाओं के विकास एवं निर्माण की स्वीकृति हेतु समर्थन मांगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों से युवाओं को रोजगारपरक अवसर उपलब्ध कराने हेतु हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए गौलापार क्षेत्र में लगभग 12.317 हैक्टेयर वन भूमि हस्तान्तरित करने का प्रस्ताव वन विभाग को भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से संबंधित अधिकारियों को इस भूमि स्थानांतरण हेतु आवश्यक कार्रवाई का निर्देश देने का अनुरोध किया।…
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक 2025 पारित किये जाने को बड़ी उपलब्धि बताया है इस नये कानून के तहत राज्य का मदरसा शिक्षा बोर्ड समाप्त हो जायेगा तथा अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थायें जैसे मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध व पारसी समुदायों के विद्यालय अब राज्य शिक्षा बोर्ड से संबद्ध हो जायेंगे। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि विधेयक का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय को मुख्यधारा की शिक्षा व्यवस्था से जोड़ना तथा शिक्षा की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बढ़ाना एवं नयी…
