Author: Devbhoomi Khabar

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से शनिवार को राजभवन में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को दिनांक 03 नवम्बर, 2025 से शुरू हो रहे विधानसभा के विशेष सत्र में प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया। गौर तलब है कि उत्तराखण्ड विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र को माननीय राष्ट्रपति संबोधित कर रहीं है। दिनांक – 01.11.2025

Read More

1 नवंबर से 11 नवंबर तक राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसके सम्बन्ध में सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी एक साल में 12 हजार लोगों को रोजगार दिया जाएगा, जिसके लिए कार्य भी चल रहे है। विधानसभा सत्र में 3 नवम्बर को  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष संबोधन होगा, वही प्रधानमंत्री मोदी 9 नवंबर को पहुंचेंगे। रजत जयंती के उपलक्ष्य में विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र में राज्य के 25 सालों की विकास यात्रा और भविष्य की…

Read More

प्रदेश सरकार ने राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर दंत चिकित्साधिकारियों को विशेष ड्यूटी भत्ता और पदोन्नति का तोहफा दिया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य सचिव डॉ.आर.राजेश कुमार ने आदेश जारी किए। यह फैसला शासन के पूर्व आदेश 2016 और 2019 के आधार पर लिया गया है। स्क्रीनिंग कमेटी की संस्तुति के बाद जारी आदेश में कहा गया की इससे चिकित्सकों को न केवल पदोन्नति संबंधी लाभ मिलेंगे, बल्कि भत्ते का आर्थिक फायदा भी होगा। शासन ने  दंत चिकित्साधिकारियों को एसडीएसीपी की मंजूरी देते हुए 46 डॉक्टरों को लाभ दिया है। स्वास्थ्य सचिव कुमार ने कहा कि राज्य सरकार…

Read More

उत्तराखंड में दिवाली के 11 दिनों के बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को ईगास बग्वाल यानी बूढ़ी दिवाली का त्यौहार मनाया जाता है। इस बार दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई गई थी, ऐसे में ईगास बग्वाल इस साल 1 नवंबर को मनाया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार दिवाली का त्यौहार भगवान राम के अयोध्या लौटने पर मनाया जाता है, लेकिन गढ़वाल में उनके लौटने की खबर 11 दिन बाद आई थी। यही कारण है कि पहाड़ों में कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष एकादशी को दिवाली मनाई जाती है। ईगास बग्वाल को बूढ़ी दिवाली भी कहा जाता है, इस दिन…

Read More

गुजरात के केवडिया में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख आयोजित एकता परेड में उत्तराखंड की झांकी के माध्यम से देवभूमि की प्रकृति, संस्कृति और प्रगति के विभिन्न रूप-रंगों की छटा बिखरी। प्रधानमंत्री ने भव्य एकता परेड का निरीक्षण करते हुए उत्तराखंड की झांकी और लोक कलाकारों के प्रदर्शन की ताली बजाकर सराहना भी की। सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के मुख्य समारोह में एकता परेड में देश के चुनिंदा आठ राज्यों के साथ उत्तराखंड को झांकी प्रदर्शन का गौरव मिला था। अष्ट तत्त्व और एकत्व‘…

Read More

देश की एकता और अखंडता के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को देहरादून में यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के साथ हरी झंडी दिखाकर मार्च को रवाना किया और पदयात्रा में हिस्सा लिया। इस अवसर पर घंटाघर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल उद्यान में सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति, देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करने की शपथ दिलाई गई। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह दिन…

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में देहरादून शहर के मोबिलिटी प्लान से सम्बन्धित एकीकृत महानगर परिवहन प्राधिकरण की बैठक ली। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने देहरादून शहर के लिए यातायात संकुलन योजना की प्रगति की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को मोबिलिटी प्लान के तहत सुधारीकरण के लिए चिन्हित स्थानों में सुधार प्रक्रिया शीघ्र शुरू किए जाने के निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर एनफोर्समेंट बढ़ाए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी देहरादून को लगातार इसकी मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए हैं ताकि कार्यों को समय…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव के तहत हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी कृष्णनंदन पासवान के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृष्णनंदन पासवान ने मंत्री रहते हुए क्षेत्र के विकास के लिए अनेक कार्य किए हैं और अब इस विकास यात्रा को गति देने का समय जनता के हाथ में है। उन्होंने पासवान को पुनः विधायक बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का आवाहन किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज हर व्यक्ति के जीवन को ऊपर उठाने के लिए कार्य…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव के तहत कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सचिंद्र प्रसाद सिंह के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। यह मुख्यमंत्री धामी का बिहार का दूसरा दौरा है। अपने संबोधन की शुरुआत में मुख्यमंत्री धामी ने बिहार की पवित्र भूमि को नमन करते हुए कहा कि “मैं भगवान गौतम बुद्ध और सम्राट अशोक की इस पवित्र भूमि तथा सीता माता की शरण स्थली रही पूर्वी चंपारण की भूमि को शीश झुका कर नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार उत्तराखंड आध्यात्म की भूमि है, उसी प्रकार बिहार संस्कृति…

Read More

दिल्ली और देहरादून के बीच का सफर करने वाले के लिए बड़ी खुशखबरी है। Delhi -Dehradun expressway अब लगभग तैयार हो चुका है ,और यह अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। दिल्ली से देहरादून की दूरी अब केवल ढाई घंटे में तय की जा सकेगी। अगले महीने के अंत तक एक्सप्रेसवे जनता के लिए खुल जाएगा। भारत माला परियोजना के तहत एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य कई वर्षों से चल रहा था। डाटकाली से गणेशपुर तक 12 km लंबे एलिवेटेड सैक्शन की 6 लेन को ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है। अब इसके उद्घाटन की घोषणा कभी भी हो…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को “अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025” के उपलक्ष्य में पिथौरागढ़ में आयोजित सहकारिता मेले का शुभारंभ किया।इस अवसर पर उन्होंने जनपद की 85.14 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, जिसमें 23.16 करोड़ रुपये की लागत के शिलान्यास एवं 61.98 करोड़ रुपये के लोकार्पण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जिन योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है, वे पिथौरागढ़ के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि सहकारिता की परंपरा भारत में प्राचीन काल से चली आ रही है। यह…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पिथौरागढ़ जिले के सीमांत गांव मिलम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों से मुलाकात कर उनके राष्ट्रसेवा के जज्बे और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी समर्पण भाव से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं से संबंधित विषयों पर चर्चा की तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सीमांत गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ प्रभावी रूप से क्रियान्वित…

Read More

दिल्ली में मंगलवार को क्लाउड सीडिंग की गई थी, हालांकि नमी के चलते बारिश का ये प्रयास असफल हो गया। नमी की कमी के कारण बारिश नहीं हो पाई। IIT कानपुर के निदेशक मनिंद्र अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में क्लाउड सीडिंग से बारिश कराने की कोशिश गई, लेकिन यह प्रयास सफल नहीं हो पाया। क्लाउड सीडिंग की कोशिश फेल होने के बाद आज दोबारा से इसका प्रयास किया जाएगा, जिसके चलते दिल्ली में ही उपकरण युक्त विशेष विमान को रोका गया है। विज्ञानिको ने बताया कि क्लाउड सीडिंग के लिए बादलों में हवा में…

Read More

मुख्यमंत्री ने आज प्रसिद्ध तीर्थस्थल जागेश्वर धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा 76.78 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एवं स्वीकृत 06 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। लोकार्पण की गई योजनाओं में दन्या से आरा सल्पड़ मोटर मार्ग का सुधारीकरण, चायखान से थुआसिमल मोटर मार्ग का सुधारीकरण, तथा सत्यों में 33/11 केवी उप संस्थान का निर्माण शामिल हैं। मुख्यमंत्री धामी ने जागेश्वर धाम परिसर का पैदल भ्रमण एवं निरीक्षण किया तथा जागेश्वर धाम मास्टरप्लान की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि…

Read More

देश में चक्रवर्ती तूफान के टकराने की शुरुआत हो चुकी है, चक्रवात ने आंध्र पदेश के तट से अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स की माने तो ये तूफान भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में आंध्र प्रदेश के तटों को पार करेगा, इसलिए प्रशासन ने लोगों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। चक्रवात के चलते दक्षिण मध्य रेलवे ने 72 ट्रेनों को किया रद्द, 28 और 29 अक्टूबर को चलने वाली ट्रेन हुई कैंसल। इस चक्रवात के कारण ओड़िशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कई जगहों पर इसका असर हो सकता है।। दिनांक  –  28.10.2025

Read More

दिल्ली में सरकार ने प्रदूषण रोकने के लिए नया नियम लागू किया है, ट्रांसपोर्ट विभाग ने जारी किया नोटिस। 1 नवंबर से दिल्ली में सिर्फ BS-6, CNG, LNG और इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही आ पाएंगी। BS-6 से नीचे वाली गाड़ियों पर लगा बैन, नवंबर से दिल्ली में आने जाने वाली रजिस्टर्ड वे गाड़ियों नहीं आ सकेंगे। जो इंजन BS-6 का है केवल उन्हीं गाड़ियों को प्रवेश मिलेगा BA-6 को नहीं, यह नियम प्रदूषण को नियंत्रित करने के उद्देश्य के लिए लिया जा रहा है। दिनांक – 28.10.2025

Read More