28 july 2026 ; Dehradun!
देहरादून। लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की ओर से जारी भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी (डीएम) डॉ. आशीष चौहान ने आदेश जारी कर जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में कल एक दिन का अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।
प्रशासन के अनुसार मौसम विभाग ने देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है। लगातार हो रही वर्षा के कारण नदी-नाले उफान पर आ सकते हैं, जबकि पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, सड़क धंसने और मार्ग बाधित होने का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे हालात में स्कूली बच्चों की आवाजाही जोखिम भरी हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए डीएम ने यह एहतियाती आदेश जारी किया है।
