14 july 2026 ; Dehradun!
हरिद्वार में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश एवं जिला प्रकोष्ठों की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन को अधिक प्रभावी और सक्रिय बनाने के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में प्रदेश और जिला स्तर के प्रकोष्ठों से जुड़े पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुन्दन परिहार ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार उसके प्रकोष्ठ हैं। उन्होंने प्रत्येक प्रकोष्ठ से समाज के विभिन्न वर्गों तक पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने और जनसंपर्क अभियान को गति देने पर विशेष बल दिया।
प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने अपने संबोधन में प्रकोष्ठों की जिम्मेदारियों, कार्यशैली और समन्वय को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकोष्ठ को अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए संगठन के विस्तार और समाज के बीच संवाद को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और अनुशासन की भावना के साथ संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने का आह्वान किया।
कार्यशाला के दौरान विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यों की समीक्षा भी की गई तथा भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए समन्वित कार्ययोजना तैयार करने और बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी, जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा सहित प्रदेश एवं जिला प्रकोष्ठों के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी अभियानों को पूरी सक्रियता के साथ सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

