पहाड़ों के लिए मशहूर उत्तराखंड में इन दिनों मौसम ने करवट ले ली है। आमतौर पर ठंडे रहने वाले इलाकों में अब गर्मी का असर साफ दिखाई देने लगा है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राजधानी देहरादून सहित हरिद्वार और नैनीताल में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं महसूस की जा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हवा की रफ्तार बढ़ने से पेड़ों के गिरने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि बदलते मौसम पैटर्न और पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है। लोगों के लिए सलाह है कि दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं
तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें।
16.04.2026

