Close Menu
Devbhoomi KhabarDevbhoomi Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • देहरादून में शिक्षा व्यवस्था पर दबाव, प्रवक्ताओं के हजारों पद खाली।
  • उत्तराखंड में 12–13 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी।
  • देहरादून पहुंचे कुमार सानू, आज शाम संगीत कार्यक्रम में बिखेरेंगे सुरों का जादू।
  • सीएम योगी आज वाराणसी और बागपत दौरे पर, काशी विश्वनाथ में सोमनाथ के पवित्र जल से करेंगे रुद्राभिषेक।
  • मध्य-पूर्व तनाव के बीच प्रधानमंत्री की देशवासियों से अपील।
  • दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर टोल टैक्स दरें घोषित, जगह-जगह लगाए गए बोर्ड
  • चारधाम यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 21 दिनों में 89 हजार से ज्यादा यात्रियों ने कराया पंजीकरण।
  • पौड़ी गढ़वाल में गढ़वाल राइफल्स को मिलेगा आधुनिक रिक्रिएशन सेंटर
  • आईपीएल 2026 में आज बड़ा मुकाबला: प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी लखनऊ, सामने होगी चेन्नई की चुनौती।
  • पीएम मोदी आज कर्नाटक और तेलंगाना दौरे पर, हैदराबाद को मिलेंगी ₹9400 करोड़ की विकास परियोजनाएं।
Monday, May 11
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhoomi KhabarDevbhoomi Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhoomi KhabarDevbhoomi Khabar
Home»उत्तराखण्ड»प्रदेश में रोपवे युग की शुरुआत
उत्तराखण्ड देहरादून पर्यटन

प्रदेश में रोपवे युग की शुरुआत

Devbhoomi KhabarBy Devbhoomi KhabarSeptember 2, 2025Updated:September 16, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

पर्वतमाला परियोजना के तहत रोपवे के विकास हेतु हुआ समझौता

अनंत आवाज ब्यूरो

देहरादून। हम सभी जानते हैं कि उत्तराखण्ड की भौगोलिक संरचना अनेक अवसरों के साथ-साथ कई प्रकार की चुनौतियाँ भी प्रस्तुत करती है। दूरस्थ क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों और पर्वतीय पर्यटन स्थलों तक सुगम, सुरक्षित और पर्यावरण-संतुलित पहुँच की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। आज रोपवे के विकास हेतु राज्य सरकार और नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) के बीच जो समझौता हुआ है उससे हम उस आवश्यकता की पूर्ति की दिशा में एक ठोस और दूरदर्शी कदम बढ़ा रहे हैं।

उक्त बात प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड सचिवालय स्थित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम भवन में मंगगलवार को आयोजित रोपवे विकास समझौता समारोह के अवसर पर अपने संबोधन में कही। उनकी उपस्थिति में आज सचिवालय में पर्वतमाला परियोजना के अन्तर्गत केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में रोपवे के विकास हेतु राज्य सरकार और नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) के बीच एक समझौता हुआ जिसे प्रदेश में रोपवे के एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है।

इस समझौते के अन्तर्गत इक्विटी भागीदारी में एनएचएलएमएल की 51 प्रतिशत और राज्य सरकार की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। राजस्व साझेदारी के अन्तर्गत 90 प्रतिशत धनराशि उत्तराखण्ड राज्य में पर्यटन, परिवहन एवं गतिशीलता के क्षेत्र में व्यय की जायेगी। इस समझौते समारोह के अवसर पर राज्य मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, भारत सरकार अजय टम्टा एवं उत्तराखण्ड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी उपस्थित थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समझौता प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक पटल पर नई पहचान दिलाने के साथ ही पर्यटन, रोजगार, पर्यावरण संरक्षण और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में नई संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पर्वतमाला परियोजना के तहत सोनप्रयाग से केदारनाथ के बीच लगभग ₹4,100 करोड़ की लागत से 12.9 किलोमीटर लंबी तथा गोविंदघाट से हेमकुंट साहिब के बीच ₹2,700 करोड़ से अधिक की लागत की 12.4 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजनाओं के निर्माण को मंजूरी प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं राज्य में रोपवे कनेक्टिविटी के विस्तार में नए आयाम स्थापित करने के साथ ही राज्य की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राज्य में रेल, रोड़ और रोपवे कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम ऑलवेदर रोड़, दिल्ली देहरादून एलिवेटेड रोड़, सितारगंज से टनकपुर मोटर मार्ग, पौंटा साहिब देहरादून, बनबसा से कंचनपुर, भानियावाला से ऋषिकेश, काठगोदाम से लालकुंआ, हल्द्वानी बाईपास और सीमांत क्षेत्रों में रोड़ कनेक्टिविटी से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से कनेक्टिविटी को सशक्त करने की दिशा में कार्य हो रहे हैं। रेल कनेक्टिविटी के विस्तार पर भी तेजी से कार्य हो रहे हैं।

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि राज्य में रोपवे के विकास की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में हर क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। इन रोपवे के निर्माण के बाद श्रद्धालुओं को केदारनाथ और हेमकुंट साहिब के दर्शन करने में काफी सुगमता होगी।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यह समझौता राज्य में पर्यटन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इन रोपवे के निर्माण के बाद स्थानीय स्तर पर लोगों की आर्थिकी और रोजगार में वृद्धि होगी।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, अपर सचिव सड़क परिवहन और राजमार्ग भारत सरकार विनय कुमार, सचिव दिलीप जावलकर, धीराज गब्र्व्याल, युगल किशोर पंत, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एनएचएलएमएल राजेश मलिक, वाइस प्रेसिडेंट रोपवे एनएचएलएमएल प्रशांत जैन, अपर सचिव अभिषेक रोहिला और पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhoomi Khabar
  • Website

Related Posts

देहरादून में शिक्षा व्यवस्था पर दबाव, प्रवक्ताओं के हजारों पद खाली।

May 11, 2026
Read More

उत्तराखंड में 12–13 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी।

May 11, 2026
Read More

देहरादून पहुंचे कुमार सानू, आज शाम संगीत कार्यक्रम में बिखेरेंगे सुरों का जादू।

May 11, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply







Top Posts

नामी बिल्डर से फोन कर 25 लाख मांगे, बदनाम और ब्लैकमेल करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो बनाई।

January 20, 202648

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202540

iPhone 17 Series की भारत में सेल शुरू

September 19, 202524

टिहरी में दिखेगी चुनावी और विकास की झलक, पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर हलचल तेज।

May 7, 202619
loader-image
Dehradun, IN
2:28 pm, May 11, 2026
temperature icon 25°C
broken clouds
30 %
1007 mb
2 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 81%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:26 am
Sunset: 7:01 pm
Weather from OpenWeatherMap

Devbhoomi Khabar is a Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Monika Rawat
Address: Kalinga Vihar, Majri Mafi, Mohkam Pur Kala, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
Email Us: devbhoomikhabaruk@gmail.com

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

देहरादून में शिक्षा व्यवस्था पर दबाव, प्रवक्ताओं के हजारों पद खाली।

May 11, 2026

उत्तराखंड में 12–13 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी।

May 11, 2026

देहरादून पहुंचे कुमार सानू, आज शाम संगीत कार्यक्रम में बिखेरेंगे सुरों का जादू।

May 11, 2026
Most Popular

नामी बिल्डर से फोन कर 25 लाख मांगे, बदनाम और ब्लैकमेल करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो बनाई।

January 20, 202648

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202540

टिहरी में दिखेगी चुनावी और विकास की झलक, पीएम मोदी के संभावित दौरे को लेकर हलचल तेज।

May 7, 202619
© 2026 Devbhoomi Khabar. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?