Close Menu
Devbhoomi KhabarDevbhoomi Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • देहरादून में जाम से निपटने की तैयारी तेज, पार्किंग से लेकर वैकल्पिक रास्तों तक बनेगा नया ट्रैफिक प्लान।
  • अक्टूबर के आखिरी दिनों में देहरादून के मौसम। ने बदली चाल, दिन में बादलों का पहरा तो रात में बढ़ेगी ठंड की आहट
  • करवा चौथ पर सुहागिनों की अटूट आस्था, चंद्र दर्शन के साथ मांगी जाएगी पति की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली।
  • खानपुर विधायक उमेश कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा, जनहित के मुद्दों पर सहयोग न मिलने की बताई वजह।
  • गैरसैंण के विकास को मिलेगी नई गति, 7,844.18 करोड़ के अनुपूरक बजट में जनसुविधाओं पर जोर।
  • मौसम के सटीक आंकड़ों पर यूएसडीएमए का जोर, प्रदेश की 25 वेधशालाओं के प्रेक्षकों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण।
  • धामी ने हरिद्वार-बदरीनाथ हाईवे का किया निरीक्षण, गड्ढामुक्त अभियान की परखी प्रगति।
  • विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध और नवाचार को बढ़ावा देने पर राज्यपाल का जोर।
  • श्रीनगर में चाय की दुकान पर रुके मुख्यमंत्री धामी, स्थानीय लोगों के साथ चाय पर की बातचीत।
  • करवा चौथ पर धामी सरकार का महिला कर्मचारियों को तोहफा, 29 अक्टूबर को घोषित किया सार्वजनिक अवकाश।
Thursday, October 29
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhoomi KhabarDevbhoomi Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhoomi KhabarDevbhoomi Khabar
Home»उत्तराखण्ड»फर्जी शादी का खेल! दून में ऊलजलूल आयोजन की सनक पर पुलिस ने लगाई रोक
उत्तराखण्ड

फर्जी शादी का खेल! दून में ऊलजलूल आयोजन की सनक पर पुलिस ने लगाई रोक

Devbhoomi KhabarBy Devbhoomi KhabarSeptember 6, 2025Updated:September 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
देहरादून:

दून का सुकून अभी कायम है। यहां दिल्ली और मुंबई जैसी इतनी आपाधापी भी नहीं है कि शादी जैसे समारोह में शरीक होने और उसका एहसास करने के लिए फर्जी शादी का सहारा लिया जाए। फिर कुछ रस्में ऐसी होती हैं, जिनकी जगह आभासी दुनिया कतई नहीं ले सकती। हम जिंदा हैं, हमारे भीतर भावनाएं हैं और उनसे जुड़ी जो परंपरा है। उसका हिस्सा बनने के लिए किसी फर्जी आयोजन की जरा भी जरूरत नहीं है। फिर शादी जैसे समारोह का फर्जी रस्म का आयोजन कर उसमें शिरकत कराने की मंशा का मतलब क्या है? यह मनोरंजन है या मनोविकार? इस पर बहस जारी रहेगी। फिलहाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर मॉल ऑफ देहरादून में 06 सितंबर 2025 को तय फर्जी शादी के कार्यक्रम को रोक दिया गया है।

पुलिस ने यह कदम कुछ सामाजिक और धार्मिक संगठनों के तीखे विरोध के चलते उठाया है। आयोजकों को चेतावनी दी गई है कि ऐसा कोई आयोजन न किया जाए, जिससे धार्मिक और सामजिक भावनाएं आहत हों। साथ ही सभी कार्यक्रमों में कानून-व्यवस्था और जन सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को भी कहा गया है। पुलिस जो कर सकती थी, वह कर लिया गया है। लेकिन, बड़ा सवाल यह है कि मेट्रो शहरों के मनोरंजन के असामान्य तौर-तरीकों की क्या देहरादून को भी जरूरत है?

फिलहाल, देहरादून के सामाजिक तानेबाने को देखते हुए ऐसी कोई जरूरत महसूस नहीं होती है। खासकर फर्जी शादी (फेक मैरिज) जैसे कार्यक्रमों की तो किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी। हम उस दौर से उतना दूर भी नहीं गए जहां बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना होना भी एक तरह अलग अहसास जुड़ाव कराता था। तो इस तरह के फर्जी शादी के आयोजन को मनोरंजन की जगह मनोविकार और भावनात्मक जुड़ाव की जगह परंपरा का सौदा माना जा सकता है।

जिस तरह बाजार हमारी अवश्यकताओं की पूर्ति के साथ हमारी जरूरत भी पैदा करता है, उसी तरह फर्जी शादी के आयोजन की सनक यह बाजार दून पर सवार कराने पर तुला है। बहुत संभव है कि भविष्य में यही आयोजक पूरी तैयारी के साथ फिर सामने आएं और फर्जी शादी के धूम-धड़ाके में हमारी भावनाओं का बैंड बजाकर चले जाएं।

चूंकि, इस तरह के आयोजनों और आयोजकों को हमारी परंपराओं से कोई लेना-देना नहीं होता है। बस वह तो उनका सौदा कर अपना बाजार बड़ा करते हैं। ऐसे में देहरादून की जनता यह सवाल तो पूछ ही सकती है कि फर्जी शादी का क्या मतलब? आज बेशक इस आयोजन में बिना दूल्हा-दुल्हन के वेडिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी। कल फर्जी दूल्हा-दुल्हन भी होंगे और जब आप इस फर्जी शादी के बाजार की पूरी तरह गिरफ्त में होंगे, तब न जाने किन-किन परंपरा और भावनाओं का बाजार फर्जी शादी में सजा दिया जाएगा।

यह चिंता बेशक अभी मनोरंजन के मनोविकार से अछूते देहरादून की है, लेकिन हमारा मानना है कि यह चिंता देश के मेट्रो शहरों की भी होनी चाहिए। बेशक दिन-रात दौड़ने वाले ऐसे शहरों में मनोरंजन की खुराक के कई मायने होंगे। वहां तमाम लोग परिवार और समाज की बंदिशों से आगे बढ़ गए होंगे। लेकिन, उन्हें भी सुकून के पल और अपनों का कांधा तलाशने के लिए असल रिश्तों में ही उतरना पड़ता होगा। यदि नहीं, तो आपको मुबारक है फर्जी शादी और उसके फर्जी एहसास का आनंद।

Fake wedding game! in Doon Police put a stop to the craze of organising absurd events
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhoomi Khabar
  • Website

Related Posts

देहरादून में जाम से निपटने की तैयारी तेज, पार्किंग से लेकर वैकल्पिक रास्तों तक बनेगा नया ट्रैफिक प्लान।

October 29, 2026
Read More

अक्टूबर के आखिरी दिनों में देहरादून के मौसम। ने बदली चाल, दिन में बादलों का पहरा तो रात में बढ़ेगी ठंड की आहट

October 29, 2026
Read More

करवा चौथ पर सुहागिनों की अटूट आस्था, चंद्र दर्शन के साथ मांगी जाएगी पति की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली।

October 29, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply







Top Posts

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात: हरिद्वार, देहरादून और उत्तरकाशी समेत कई जिलों की विकास योजनाओं को मिली नई रफ्तार

July 9, 2026110

नामी बिल्डर से फोन कर 25 लाख मांगे, बदनाम और ब्लैकमेल करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो बनाई।

January 20, 202650

1 जुलाई से आम लोगों को राहत भी, बढ़ा खर्च भी: गैस, पेट्रोल-डीजल और पासपोर्ट से जुड़े बड़े बदलाव लागू

July 1, 202643

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202543
Weather

Devbhoomi Khabar is a Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Monika Rawat
Address: Kalinga Vihar, Majri Mafi, Mohkam Pur Kala, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
Email Us: devbhoomikhabaruk@gmail.com

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

देहरादून में जाम से निपटने की तैयारी तेज, पार्किंग से लेकर वैकल्पिक रास्तों तक बनेगा नया ट्रैफिक प्लान।

October 29, 2026

अक्टूबर के आखिरी दिनों में देहरादून के मौसम। ने बदली चाल, दिन में बादलों का पहरा तो रात में बढ़ेगी ठंड की आहट

October 29, 2026

करवा चौथ पर सुहागिनों की अटूट आस्था, चंद्र दर्शन के साथ मांगी जाएगी पति की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली।

October 29, 2026
Most Popular

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात: हरिद्वार, देहरादून और उत्तरकाशी समेत कई जिलों की विकास योजनाओं को मिली नई रफ्तार

July 9, 2026110

नामी बिल्डर से फोन कर 25 लाख मांगे, बदनाम और ब्लैकमेल करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो बनाई।

January 20, 202650

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202543
© 2026 Devbhoomi Khabar. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?