दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में मंगलवार को सीबीएसई की नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप-2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में देश के लगभग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें हिस्सा ले रही है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पहली बार उत्तराखंड की धरती पर इस स्तर की फेंसिंग चैंपियनशिप का आयोजन होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अब केवल देवभूमि और वीरभूमि ही नहीं, बल्कि खेल भूमि के रूप में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है। रेखा आर्या ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य…
Author: Devbhoomi Khabar
आज विश्व हृदय दिवस (वल्र्ड हार्ट डे) के अवसर पर महंत इन्दिरेश के सभागार में रंगारंग ‘कीप द बीट, लव योर हार्ट‘ थीम पर रंगारंग व शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महंत इन्दिरेश अस्पताल के हृदय रोग विभागध्यक्ष प्रो डाॅ. तनुज भाटिया द्वारा स्वागत अभिभाषण से किया गया। उन्होने कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को विश्व हृदय दिवस व उसके महत्व के…
बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि विजय दशमी गुरूवार 2 अक्टूबर को तय होगी।कपाट बंद होने की तिथि तय करने हेतु श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में दोपहर बाद एक भब्य धार्मिक समारोह का आयोजन होगा जिसमें धर्माधिकारी, वेदपाठी पंचांग गणना पश्चात श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय करेंगे तथा श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति पदाधिकारियों की उपस्थिति में बदरीनाथ धाम के रावल कपाट बंद की तिथि की घोषणा करेंगे। इसी दिन कपाट बंद होने से पहले होने वाली पंच पूजाओं का कार्यक्रम तथा उद्धव जी कुबेर जी के पांडुकेश्वर प्रस्थान तथा आदिगुरु शंकराचार्य…
मुख्यमंत्री धामी ने मंगलवार को राजपुर, देहरादून में “GST बचत उत्सव” के तहत विभिन्न दुकानों का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने GST की नई दरों के लागू होने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया तथा इस ऐतिहासिक निर्णय को जनता के हित में बताया। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों व दुकानदारों से मिलकर फीडबैक प्राप्त किया उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि GST जागरूकता के लिए प्रदेश में यह अभियान 29 सितम्बर तक चलाया जायेगा, जिसमें मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों की सहभागिता रहेगी। राजपुर रोड में भ्रमण…
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को राजभवन परिसर में ‘‘भगीरथ उद्यान’’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने उद्यान में स्थापित महान राजा भगीरथ की भव्य प्रतिमा का अनावरण भी किया। इस दौरान उनके साथ सीएम धामी भी मौजूद रहे। राजभवन स्थित ‘भगीरथ उद्यान’ में लगभग 10 फीट ऊंची प्रतिमा को 8 फीट ऊंचे ग्रेनाइट चबूतरे पर स्थापित किया गया है। इसे हरिद्वार के प्रख्यात कलाकार शिवम चौरसिया ने फाइबर और रेजिन से निर्मित किया है,,! राज्यपाल ने इस उद्यान को तैयार करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की। सीएम धामी ने अपने संबोधन में…
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञ बोले दवा से कहीं अधिक असरदार है नियमित फिजियोथेरेपी, यह न केवल दर्द को कम करती है बल्कि जीवनशैली को फिर से सक्रिय बनाती है“। इसी संदेश के साथ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग की ओर से एक दिवसीय सेमिनार सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने मैनुअल थेरेपी से जुड़े विभिन्न पहलुओं को रेखांकित किया और कंधे, गर्दन तथा पीठ दर्द की विभिन्न स्थितियों के नैदानिक मूल्यांकन और उपचार कौशल पर महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन देवेन्द्र दास महाराज ने कार्यक्रम आयोजकों को…
*मुख्यमंत्री ने की जी.एस.टी. की नई दरों और स्वदेशी अभियान पर जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 सितंबर से देशभर में जी.एस.टी. की नई दरें प्रभावी होंगी। उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे 22 से 29 सितम्बर तक अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन करें। इस दौरान प्रभारी मंत्री अपने-अपने जनपदों…
ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखण्ड को हाउस ऑफ हिमालयाज और मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना–रूरल बिजनेस इन्क्यूबेटर के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 20 सितम्बर 2025 को इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख व्यक्तियों, नीति निर्माताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। स्कॉच अवार्ड भारत में सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए किए गए अभिनव प्रयासों को मान्यता प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण पुरस्कार है। इसकी स्थापना वर्ष 2003 में की गई थी, और तब से यह पुरस्कार उन संस्थानों,…
हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र की बेटी दिव्यांशी वर्मा ने दिल्ली में इतिहास रच दिया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस स्थित शहीद भगत सिंह कॉलेज में हुए छात्र संघ चुनाव में दिव्यांशी ने उपाध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज कर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ज्वालापुर की divyanshi verma ने न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम दिल्ली में रोशन किया है। युवा, होशियार और मेहनती दिव्यांशी ने delhi university के साउथ कैंपस में छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पर जीत हासिल की है। जिसके बाद से उनके परिवार में खुशी की लहर है। …
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का चमोली जिले के नंदानगर में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा* * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। * मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों से सीधे भेंट कर उनका हालचाल जाना और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। * उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा की इस घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ी है और सभी आवश्यक संसाधन प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। * राहत शिविरों का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ने भोजन, चिकित्सा, स्वच्छता, पेयजल…
iPhone 17 Series की भारत में सेल शुरू!, ऑनलाइन इधर मिल रहे जबरदस्त ऑफर्स और Discount 9 सितंबर 2025 को एप्पल ने नई सीरीज iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को लॉन्च किया। इसके साथ ही एप्पल ने Apple Watch Series 11, Watch Ultra 3, Watch SE और AirPods Pro 3 को भी लॉन्च किया था। iPhone 17 Series Offers and Discount: आज से भारत में भी Apple ने अपनी नई iPhone 17 सीरीज़ की सेल शुरू कर दी है। मुंबई, दिल्ली बेंगलुरुस पुणे में खुले एप्पल सटोर्स में आज सुबह से ही…
एसजीआरआर में रिसर्च कांक्लेव 2025 का आयोजन : नवाचार और सतत विकास का उत्सव देहरादून में गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज़ एंड सोशल साइंसेज़ में ” रिसर्च कॉन्क्लेव 2025″ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की थीम “विकसित भारत – सतत विकास हेतु अनुसंधान और नवाचार” रही। 19 से 20 सितंबर तक चलने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन इतिहास और गृह विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सम्मेलन का आयोजन विश्वविद्यालय के पथरी बाग स्थित सभागार में हुआ, जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों के शोधार्थियों, शिक्षकों और प्रतिभागियों ने नवाचार एवं सतत…
चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर है। चार धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा फिर शुरू हो गई है। दरअसल मॉनसूनी बारिश कम होने के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने चार धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा फिर से शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इसी को लेकर नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू के द्वारा एक रिव्यू मीटिंग की गई। जिसमें चारधाम यात्रा को और ज्यादा सुरक्षित बनाने की पहल की गई। मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि 13 से 16 सितंबर तक डीजीसीए ने सभी हेलीपैड, हेलीकॉप्टरों, संचालकों की तैयारियों का आकलन…
– राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की गई विभिन्न विषयों पर चर्चा – सीईओ ने की राजनैतिक दलों से की शत प्रतिशत बीएलए नियुक्त करने की अपील देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम की अध्यक्षता में सचिवालय में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन, मतदेय स्थलों के पुनर्निधारण सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलए की शत-प्रतिशत नियुक्ति करने की अपील की। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ० विजय कुमार…
मुख्यमंत्री धामी ने गुरुवार को आईटी पार्क स्थित राज्य आपदा परिचालन केंद्र से प्रदेशभर में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने चमोली जनपद के नंदानगर क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों में बचाव एवं राहत कार्यों को और अधिक गति प्रदान करने के निर्देश दिए। चमोली के नंदानगर क्षेत्र में हुई प्राकृतिक आपदा की जानकारी जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी से प्राप्त करते हुए मुख्यमंत्री ने गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को तत्काल बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एम्स ऋषिकेश एयर लिफ्ट किए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री प्रातःकाल से ही आपदा परिचालन केंद्र तथा जिला प्रशासन…
हरिद्वार: वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार महिला विंग ने अपना स्थापना दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 70 दशक की थीम रही, जिसमें सभी महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जिसमें महिलाओं ने एकल डांस, ग्रुप डांस व पैरोडी डांस किया। मनमोहक नृत्य, गीत-संगीत और तरह-तरह के रोचक खेलों ने माहौल को जीवंत बना दिया। महिला विंग द्वारा 9 वार्षिक उत्सव पर सभी महिलाओं ने केक काटकर उत्सव ओर मोदी के जन्मदिन को बड़े धूमधाम से मनाया। अध्यक्ष पिंकी अग्रवाल ने प्रोग्राम का श्रेय सभी महिलाओं को देते हुए कहा कि हम आगे…
