राज्य स्थापना की रजत जयंती मनाने के लिए उत्तराखंड तैयार है। देहरादून में 9 नवंबर को एफआरआई में स्थापना दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष में भव्य समारोह का आयोजन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आयेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस अपनी तैयारी कर ली है। प्रधानमंत्री 9 नवंबर को सुबह 11 बजे देहरादून पहुंचेंगे। देहरादून में कल कई रूट डायवर्ट रहेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सभी तैयारियां हो गई है। पुलिस ने सुरक्षा व्यस्था को लेकर रूट प्लान भी जारी कर दिया है। देहरादून पुलिस…
Author: Devbhoomi Khabar
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एफ आर आई पहुंचकर राज्य के रजत उत्सव आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए हर्ष का विषय है कि हम राज्य स्थापना दिवस के रजत वर्ष में प्रवेश करने जा रहे हैं। कहा कि हमारे राज्य को पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय स्व अटल बिहार बाजपई ने बनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसको संवार रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि माननीय प्रधानमंत्री हमारे राज्य के इस रजत उत्सव में प्रतिभाग करने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा…
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस लाइन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर आयोजित रैतिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। राष्ट्रीय गीत ‘‘वंदे मातरम’’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत से हुई। इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा ‘‘उत्तराखण्ड पुलिस पत्रिका-2025’’ का विमोचन एवं रजत जयंती पदक के प्रतीकात्मक चिन्ह का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग द्वारा विशिष्ट साहसिक प्रदर्शन किया गया,…
राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती उत्सव में प्रधानमंत्री देंगे करोड़ों की सौगात। इसके लिए वभिन्न विभागों के विकास कार्यों का उद्घाटन व लोकार्पण करने की तैयारी चल रही है। नियोजन विभाग के माध्यम से धरातल पर उतरने वाली योजनाओं की स्क्रीनिंग की जा रही है। देहरादून के FRI मैदान में राज्य स्थापना का रजत जयंती उत्सव मनाया जाएगा। इसको यादगार बनाने के लिए प्रदेश सरकार ज़ोरो-शोरों से तैयारी में लगी हुई है। 9 नवंबर को रजत जयंती उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शिरकत। इस दिन मनाए जाने वाले रजत जयंती उत्सव में प्रधानमंत्री मोदी…
पहाड़ी इलाकों में हो रही हल्की बर्फबारी और बारिश का असर अब देहरादून में भी हो रहा है। तापमान में आई गिरावट के कारण शहर में भी ठंड बाद गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय उथला कोहरा छाए रहने की संभावना है। देहरादून में आसमान साफ रहने की संभावना है, लेकिन यह भी सुबह हल्का कोहरा रह सकता है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने के आसार हैं।मौसम विभाग के अनुसार आगे भी तापमान में कमी आने के आसार हैं। …
मुख्यमंत्री धामी ने गुरूवार को राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर हल्द्वानी के एम.बी.पी.जी. कॉलेज प्रांगण में आयोजित ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित पूर्व सैनिकों पर पुष्पवर्षा कर राज्य निर्माण व राष्ट्र सेवा में उनके योगदान के लिये सभी का अभिनन्दन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का हर परिवार गर्व से कह सकता है कि उसके घर से कोई न कोई भारत माता की सेवा में समर्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड वास्तव में वीरभूमि है, जहाँ की माटी में ही राष्ट्रभक्ति और बलिदान की भावना बसी है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी,…
आज बिहार विधानसभा चुनाव में वोटिंग जारी है। ऐसे में बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी अपने पूरे परिवार समेत पटना के वेटनरी कॉलेज में मतदान करने पहुंचे। उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की। रोहिणी आचार्य ने एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि “बदलेगा बिहार, बदले सरकार ” उन्होंने लिखा कि बिहार की जागरूक जनता से अनुरोध है, कि बिहार के बदलाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल महागठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में आगे आ कर बढ़-चढ़कर मतदान करे, और बिहार में तेजस्वी सरकार का आना सुनिश्चित करे। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपनी मां…
आज कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर हरिद्वार में गंगास्नान करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व माना जाता है, जिसके चलते लाखों भक्तों ने गंगा में लगाई पवन डुबकी ब्रह्माहूर्त से ही श्रद्धालुओं ने हरकी पैडी पहुंचकर गंगा स्नान करना शुरू कर दिया था। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से मनुष्य को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। और वैकुंठ लोक का मार्ग प्रशस्त होता है। इसी भावना के साथ श्रद्धालु स्नान के बाद गंगा तट पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मनाते…
वर्ल्ड चैंपियन इंडियन वूमन क्रिकेट टीम 4 नवंबर की शाम को दिल्ली पहुंची इस दौरान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में तीन का धमाकेदार स्वागत हुआ। आज टीम इंडिया प्रधानमंत्री से मुलाकात करेगी। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हरा कर पहली बार चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की। दिल्ली में होटल पहुंचते ही वूमेन वर्ल्ड चैंपियन टीम का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान टीम के साथ मुख्य कोच अमोल मजुमदार ने केक काट कर जश्न मनाया। आज वूमन क्रिकेट टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी। साउथ अफ्रीका पहली बार ODI…
हर साल कार्तिक माह पूर्णिमा तिथि पर देव दिवाली मनाई जाती है। देव दीपावाली का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह पर्व उत्तरप्रदेश के वाराणसी काशी में भव्य रूप से मनाया जाता है। देव दीपावाली का मतलब है ,”देवताओं की दीपावली” दिवाली के 15 दिन बाद वाराणसी में देव दीपावाली का पर्व भव्य रूप से मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन सभी देवी देवता स्वर्ग से धरती के वाराणसी “काशी” के गंगा घाट में स्नान करने आते है, और दीप भी जलाते है। देव दीपावाली की पौराणिक कथा भगवान शिव और त्रिपुरासुर नामक एक राक्षस से…
पहली बार वर्ल्ड कप जीत कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचा दिया। भारत की ऐतिहासिक जीत के साथ वूमन वनडे विश्व कप 2025 का समापन हो गया। 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 298 रन बनाए। भारत ने यह मुकाबला 52 रन से जीता और पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रही। BCCI ने India Women Cricket team को उनकी पहली वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए करोड़ों रुपए का इनाम देने का फैसला किया। भारतीय वूमेन…
उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आज से शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी सत्र में शामिल हुई। इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी उपस्थित रहे। सभी मंत्री विधायक भी विधानसभा पहुंचे। राष्ट्रपति ने विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया। सत्र की कार्यवाही राष्ट्रगान से शुरु हुईं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने सदन में राष्ट्रपति का आभार प्रकट किया। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए विधानसभा और आस पास के क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए है। विधानसभा के चारों तरफ जीरो जोन घोषित कर दिया गया…
उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची देहरादून। राष्ट्रपति मुर्मू उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर है। एयरपोर्ट पर सीएम धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राष्ट्रपति मुर्मू का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद वे हरिद्वार के लिए रवाना हुई। हरिद्वार में पतंजलि विवि के कार्यक्रम में शामिल हुए थी। उन्होंने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर छात्र छात्राओं को डिग्री और मेडल दिए। उसके बाद वे देहरादून पहुंची और यहां उन्होंने राष्ट्रपति निकेतन में फुट ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया। कल यानी तीन नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू उत्तराखंड…
आज महिला वर्ल्ड कप 2025 में India vs South Africa के बीच खिताबी जंग होने जा रही है। फाइनल का ये महामुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम दो बार पहले भी फाइनल में पहुंच चुकी है। साल 2005 और 2007 में टीम फाइनल में पहुंची थी। महिला वर्ल्ड कप 2025 में आज सिर्फ एक ट्रॉफी के लिए जंग नहीं है, आज महिला क्रिकेट के इतिहास का एक नया अध्याय लिखा जाएगा। आज 2 नवंबर को India vs South Africa के फाइनल मुकाबले को आप घर बैठे देख सकते है। मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार…
आज महिला वर्ल्ड कप 2025 में India vs South Africa के बीच खिताबी जंग होने जा रही है। आज का ये फाइनल मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। आज महिला क्रिकेट को उसका नया वर्ल्ड चैंपियन मिलेगा। भारतीय टीम पहले भी दो बार फाइनल में पहुंच चुकी है। साल 2005 और 2007 में टीम फाइनल में पहुंची थी, हालांकि टीम जीत नहीं पाई। महिला वर्ल्ड कप 2025 में आज सिर्फ एक ट्रॉफी के लिए जंग नहीं है, बल्कि महिला क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा जाएगा। India vs South Africa का ये फाइनल मुकाबले…
