मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से एयर फोर्स ऑडिट ब्रांच देहरादून में ही यथावत रहने देने और ग्वालदम–नंदकेसरी–थराली–देवाल–मुन्दोली–वाण मोटर मार्ग के रख-रखाव का कार्य लोक निर्माण विभाग से ही कराए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि एयर फोर्स ऑडिट ब्रांच लंबे समय से देहरादून में बिना किसी व्यवधान के संचालित हो रही है। प्रदेश की सीमाएँ चीन व नेपाल से लगने तथा यहां सेना व सुरक्षा बलों के अनेक महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान होने के कारण देहरादून का सामरिक महत्व अत्यंत अधिक है।…
Author: Devbhoomi Khabar
भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड की प्रदेश मंत्री नेहा जशी ने शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं बिहार विधानसभा चुनाव प्रभारी माननीय धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें एनडीए गठबंधन की बिहार में ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। इस चुनाव में धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में भाजपा बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी भी बन गई है। गौरतलब है कि हरियाणा, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों में बतौर चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की रणनीतिक भूमिका की हर ओर चर्चा हो रही है। बिहार में भी उनके प्रभार संभालने के बाद से भाजपा संगठन में…
प्रसिद्ध पर्वतारोही एवं पद्मभूषण सम्मान प्राप्त बछेंद्री पाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 10 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। यह चेक उनकी ओर से राज्य महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती विनोद उनियाल द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपा गया। मुख्यमंत्री ने बछेंद्री पाल के इस सामाजिक योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में सहयोग एवं सेवा की भावना ही समाज को जोड़ती है। उन्होंने कहा कि ऐसे योगदान न केवल ज़रूरतमंदों की मदद करते हैं, बल्कि जनहित के कार्यों के प्रति लोगों को प्रेरित भी करते हैं।
गाज़ियाबाद* स्थित 8वीं बटालियन NDRF में आयोजित राष्ट्रीय CBRN (Chemical, Biological, Radiological & Nuclear)* प्रतियोगिता में *उत्तराखण्ड SDRF* ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए *द्वितीय* स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में *केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय द्वारा टीम को ट्रॉफी एवं ₹75,000 की पुरस्कार* धनराशि प्रदान की गई। इससे पूर्व, पंजाब के लुधियाना में आयोजित क्षेत्रीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई SDRF टीम ने एक बार फिर अपने अनुशासन, दक्षता एवं समर्पण से उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ाया। पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड दीपम सेठ ने भी SDRF टीम को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए…
महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक मरीज का माइक्रोसर्जरी द्वारा सफल उपचार किया गया। ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी मोहम्मद अफजल को अगस्त माह में अस्पताल में भर्ती किया गया था। डायबिटीज के कारण उनके दाएँ पैर की त्वचा पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी और अंदर की हड्डी गलनी शुरू हो गई थी। पैर को काटने से बचाने के उद्देश्य से उन्हें प्लास्टिक सर्जरी विभाग में प्रोफेसर डॉ. भावना प्रभाकर के निर्देशन में भर्ती किया गया। प्रारंभ में घाव की सफाई के लिए डिब्राइडमेंट सर्जरी की गई। इसके पश्चात् कुछ दिनों बाद उस हिस्से पर माइक्रोवैस्क्युलर फ्री-फ्लैप सर्जरी की गई, जिसमें सटीकता…
दिल्ली के बम धमके में बहुत से लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। इस धमाके में एक युवक उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले का भी था, अच्छी खबर ये है कि युवक अब खतरे से बाहर है। जब ये घटना हुई तब युवक अपने परिवार के साथ मंगलवार देर रात गदरपुर पहुंचा था। चांदनी चौक में खरीदारी करते समय हुए ब्लास्ट में युवक के सिर पर चोट आ गई। दिल्ली में हुए इस धमाके के बाद उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, रूड़की, उधमसिंह नगर के साथ साथ और भी अनेक स्थानों में जिला पोलिस ने हाई…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को ढालवाला में ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल के 12वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने स्कूल प्रबंधन को 12वें वार्षिकोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चे हमारे भविष्य के कर्णधार हैं। कल वे विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अपने माता-पिता, गुरुजनों के साथ ही देश-प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के साथ ही उनमें अनुशासन, संस्कार एवं सेवाभाव की भावना विकसित किया जाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपने गौरवशाली अतीत के साथ आगे बढ़ रहा है। आज सभी…
प्रदेश केबिनेट की बैठक में आज देवभूमि परिवार योजना लागू किए जाने का फैसला लिया गया। देवभूमि परिवार योजना के तहत उत्तराखंड में रह रहे परिवारों की आईडी बनेगी। इसके अलावा 12 प्रस्तावों पर लगी मोहर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज हुए बैठक में और भी महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, जिसमें 12 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। निर्णय लिया गया है कि उपनल के माध्यम से अब विदेशों में भी नौकरी मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबन्धन के तहत प्रदेश में जो आपदा आई थी उनमें मृतक आश्रितों को पांच लाख देने की सहमति और जो…
कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन किया। कांग्रेस हाईकमान ने गणेश गोदियाल को कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबन्धन समिति और प्रीतम सिंह को प्रचार अभियान समिति की कमान सौंपी। पार्टी ने 27 संगठनात्मक जनपदों के अध्यक्षों की भी घोषणा की है। यह निर्णय 2027 के विधानसभा चुनावों के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने इन नियुक्तियों को औपचारिक रूप से मंजूरी दी है। पार्टी ने 27 संगठनात्मक जनपदों के अध्यक्षकी भी घोषणा की है जिससे…
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग एवं दि हंस फाउंडेशन आई केयर के बीच सोमवार को एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के अंतर्गत श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ दि हंस फाउंडेशन के डीएनबी अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देंगे। इस एमओयू का उद्देश्य न केवल नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा और प्रशिक्षण को बढ़ावा देना है, बल्कि समाज में नेत्रदान महाअभियान के प्रति जागरूकता फैलाना भी है। एमओयू पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी, वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. यशपाल सिंह तथा नेत्र रोग…
दिल्ली में सोमवार को हुए बम धमके के बाद देश भर में दहशत मच गई है। इस घटना के बाद उत्तराखंड में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारों धाम, अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं, रेलवे स्टेशन समेत अन्य भीड़ भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। देहरादून एसएसपी की अगुवाई में पुलिस भीड़ भाड़ वाले इलाको मे 24 घंटे सघन चैकिंग अभियान चला रही है। डीजीपी दीपम सेठ ने सभी जनपदों में चीता मोबाइल यूनिट्स, पेट्रोल कार, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाइड को सक्रिय कर दिया है। पोलिस अधिकारियों…
दिल्ली में आज श्याम को लाल किले के पास हुआ आतंकी हमला। यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ है। खड़ी कार में हुए बम धमके के बाद आसपास खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई और गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। धमाका इतना भीषण हुआ कि न ही गाड़ी का मॉडल पहचान में आ रहा है और न ही ये पता चल पा रहा है कि गाड़ी किसकी है। इस धमाके में कितने लोग मारे गए और कितने घायल हुए उनका भी अभी पता नहीं चल पाया है। कार में हुए इस धमाके की जांच की जा…
टैक्सी सर्विस देने वाली कंपनी रैपिडो जल्द ही शेयर मार्केट में उतरने की तैयारी कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी का IPO 2026 के अंत तक आ सकता है। पीटीआई से बातचीत के दौरान कंपनी के co-founder Arvind sanka ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि रैपिडो आने वाले साल में 100 प्रतिशत की वृद्धि दर बनाए रखना चाहती है। अरविन्द सांका ने बताया कि कंपनी चाहती है कि IPO लाने से पहले वो और भी बड़ी और मजबूत कंपनी बने। उन्होंने बताया कि शेयर मार्केट में आने से पहले उनका फोकस अपने व्यवसाय…
मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम ने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी साथ ही आंदोलनकारी को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 142.25 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन परियोजनाओं में 43.63 करोड़ों रुपए की 27 योजनाओं का लोकार्पण और 98.62 करोड़ों रुपए की 33 नई योजनाओं का शिलान्यास शमिल है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की गौरवशाली यात्रा में वीर जवानों और आंदोलनकारियों…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वी वर्षगांठ पर एफआरआई देहरादून के आयोजित रजत जयंती उत्सव के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रधानमंत्री राज्य को 8000 करोड़ रुपए से अधिक की विकास योजनाओं की सौगाद देंगे, जिससे प्रदेश के इन्फ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। राज्य की रजत जयंती उत्सव पर प्रधानमंत्री 8260 करोड से अधिक की विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास जैसे प्रमुख छात्रों से जुड़ी…
मुख्यमंत्री शुक्रवार को शहीद स्मारक में हो रहे कर्यक्रम में पहुंचे और शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने खटीमा, मसूरी, और मुजफ्फरनगर कांड की घटना याद करते हुए कहा की ये केवल घटनाएं नहीं रक्त अध्याय है, जो हमेशा याद रहेंगी। मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा की कि शहीद राज्य आंदोलनकारियों के नाम पर उनके क्षेत्र की प्रमुख स्थापनाओं और सरकारी सुविधाओं का नामकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए वीरों के परिजनों की मासिक पेंशन तीन हजार से बढ़ा कर 5500 की जा रही है। जो आंदोलनकारी जेल में रहे या घायल हुए थे…
