उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री UKD के वरिष्ठ नेता दिवाकर भट्ट का लंबी बीमारी के चलते आज शाम निधन हो गया है। वो पिछले कुछ दिनों से देहरादून के महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में भर्ती थे। कल 26 नवंबर को हरिद्वार के खड़खड़ी शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। उनके निधन के बाद समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई, आज शाम उन्होंने अपनी आखरी सांसे ली। उनके निधन की खबर से उनके घर में लोगों की भीड़ होनी शुरू हो गई। उनके बेटे ने उनके निधन की पुष्टि की और बताया कि उनकी तबियत लंबे समय से खराब…
Author: Devbhoomi Khabar
मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे गांवों में जाकर पुष्टि करें कि लोगों के घरों तक पानी पहुंच रहा है या नहीं। सड़क निर्माण में जिन ग्रामीणों की जमीन ली गई है उन्हें तत्काल मुआवजा देने के निर्देश दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने मंगलवार को अल्मोड़ा में विकास भवन में आयोजित बैठक में योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिनके घरों तक पेयजल नहीं पहुंच रहा, उन समस्याओं को विभागों के बीच समन्वय से तुरंत दूर किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को पेयजल योजनाओं की गहन समीक्षा…
महंत इन्दिरेश अस्पताल के नाक कान गला रोग विभाग के डाॅक्टरों ने महत्वपूर्णं उपलब्धि हासिल की है। डाॅक्टरों ने एक महिला मरीज़ की टोटल थायरॉयडेक्टॉमी का सफल ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के दौरान मरीज़ की गर्दन से 1 किलोग्राम वजन का थायरॉयड ट्यूमर हटाया गया। यह ट्यूमर आकार में बहुत बड़ा है। ट्यूमर में खास बात जानने वाली यह है कि गर्दन जैसी छोटी जगह में सामान्य थायरॉयड का वजन लगभग 25 ग्राम ही होता है। महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन महंत देवेन्द्र दास महाराज ने ईएनटी विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ त्रिप्ती ममगाईं एवम् उनकी टीम की बधाई एवम् शुभकामनाएं…
गोवा में आयोजित 56वे भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के अन्तर्गत आयोजित IFFI waves film Bazaar-2025 में विभिन्न देशों एवं भारत के विभिन्न राज्य सरकारों के पवेलियन बनाए गए है। 20 नवंबर से 24 नवंबर 2025 तक चलने वाले वेव्स फिल्म बाज़ार में उत्तराखंड पवेलियन सभी फिल्म निर्माताओं एवं निर्देशकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के संयुक्त मुख्यकार्यकारी अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय ने बताया कि फिल्म बाज़ार में उत्तराखंड राज्य द्वारा प्रतिभाग किया गया। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड पवेलियन में देश विदेश के फिल्म निर्माता और निर्देशकों द्वारा राज्य की फिल्म नीति…
आज 24 नवंबर 2025 को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र का निधन हो गया है। 89 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आखरी सांसे ली, अभिनेता काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, और हाल ही में वो डिस्चार्ज हुए थे। धर्मेन्द्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब में हुआ था, 65 साल के करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा हिट फिल्मों का रिकॉर्ड बनाया। अब उनके निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए मुंबई के विले…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अजमेर, राजस्थान स्थित तीर्थराज पुष्कर की पावन भूमि पर स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री ब्रह्मा जी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रजापिता ब्रह्मा जी से उत्तराखंड राज्य सहित समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थराज पुष्कर सदियों से सनातन संस्कृति, तप, योग और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रमुख केन्द्र रहा है और यहां का वातावरण हर आगंतुक को दिव्यता से परिपूर्ण कर देता है। दिनांक – 23.11.2025
पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू अब इस दुनिया में नहीं रहे, महज 37 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। कल एक दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी ऑन द स्पॉट ही डेथ हो गई। अचानक इस घटना से उनका परिवार ओर उनके फैंस को भारी झटका लगा है। हरमन सिद्धू अपने कई हिट पंजाबी गानों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने मशहूर सिंगर पूजा के साथ भी कई एल्बम सोंग्स रिकॉर्ड किए थे। उनकी मौत से इंडस्ट्री और उनके लाखों चाहने वालों को गहरा झटका लगा है। 21 नवंबर 2025 की शाम वो मानसा से अपने होमटाउन जा…
आज कोटद्वार नगर निगम सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में लोक निर्माण विभाग (लो.नि.वि.), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई), राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), नगर निगम, पुलिस एवं तहसील प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कोटद्वार एवं आसपास के क्षेत्रों से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं, सड़क निर्माण, यातायात व्यवस्था, संचार नेटवर्क, नगर विकास, कानून-व्यवस्था एवं जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरे हों, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना…
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान परिसर में एलिम्को के माध्यम से आयोजित दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल (इलेक्ट्रिक) वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) की सीएसआर निधि से 169 दिव्यांगजनों को निशुल्क इलेक्ट्रिकमोटराइज्ड ट्राईसाइकिलें वितरित की गईं। मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार करते हुए केंद्र सरकार समाज के अंतिम पंक्ति के वर्गों के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक केन्द्रीकृत योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन…
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आयुक्त, ग्राम्य विकास से वाइब्रेंट विलेज योजना (वीवीपी) की प्रगति रिपोर्ट विस्तृत रूप से प्राप्त की। मंत्री जोशी ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, व्यापक प्रचार-प्रसार और समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश देते हुए सीमांत गांवों के समग्र विकास पर जोर दिया। गणेश जोशी ने बताया कि सीमांत क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, आजीविका सृजन और आबादी को रोकने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा संचालित वाइब्रेंट विलेज योजना (वीवीपी) के तहत उत्तराखण्ड राज्य में भारत-चीन एवं भारत-नेपाल सीमा से सटे कुल 91 गांवों का चयन किया गया है। योजना का उद्देश्य इन दुर्गम…
बुधवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित “सोशल मीडिया मंथन” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज सोशल मीडिया संचार और सूचना के आदान-प्रदान का सबसे तेज और प्रभावी माध्यम बन चुका है। दुनिया के किसी भी कोने में बैठा व्यक्ति अपने विचार और अपना दृष्टिकोण को कुछ ही क्षणों में पूरे विश्व तक पहुँचा सकता है। सोशल मीडिया ने आम नागरिक की आवाज को मंच प्रदान किया है। यही कारण है कि आज विश्व की बड़ी से बड़ी घटना से लेकर एक गांव की छोटी सी समस्या तक कुछ ही सेकंड में लाखों-करोड़ों…
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों पर निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत आने वाले सभी सेक्टरों में ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्यवाही नियमित रूप से संचालित हो रही है। इसी क्रम में आज शिमला बाईपास क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया गया, जिसमें कई अवैध निर्माणों पर निर्णायक कार्रवाई की गई। प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत शिमला बाईपास रोड, देहरादून के विविध क्षेत्रों में किए गए अवैध आवासीय निर्माणों एवं प्लॉटिंग पर संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेशानुसार ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई संपन्न हुई। कमल राठौड़ एवं अन्य द्वारा श्रीराम इंक्लेव, मेहुवाला माफी (निकट ईंट भट्टा)…
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में आज प्राधिकरण की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन करना और लंबित योजनाओं में गति लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करना था। उपाध्यक्ष तिवारी ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। योजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करना प्राधिकरण की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में धौलास आवासीय योजना में निर्माणाधीन ईडब्ल्यूएस यूनिटों की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया गया। उपाध्यक्ष…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के जिलाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने बैठक में राज्य के विकास कार्यों की प्रगति, जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण और प्रशासनिक सुधारों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना की रजत जयंती पर सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि माननीय राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री जी द्वारा राज्य के विकास के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के विज़न पर जोर दिया और ‘एक जिला,…
सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के शीतलाखेत स्थित पर्यटक आवास में सोमवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में क्षेत्र के वरिष्ठ नेता और सामाजिक कार्यकर्ता हरीश रौतेला अपने 40 से अधिक समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या कहा कि हाल ही में विधायक बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों ने भी स्पष्ट कर दिया है कि देश का जनमत भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी एक बार फिर सफलता का वही क्रम दोहराएगी। सोमवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा के शीतला खेत में बन रहे राजकीय डिग्री…
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में 13 नवम्बर को बाघ के हमले में मारी गई विकासखंड पोखडा, बगड़ीगाड निवासी रानी देवी और उसके अगले ही दिन हमले में ग्राम घन्डियाल की श्रीमती प्रभा देवी के घायल होने की अनवरत घटित घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए हाल ही में जिलाधिकारी पौड़ी और डीएफओ को निर्देश दिए थे कि आदमखोर बाघ को मरवाने के लिए (Shoot at sight) की अनुमति ली जाए। उक्त निर्देशों के क्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज…
