वर्ल्ड चैंपियन इंडियन वूमन क्रिकेट टीम 4 नवंबर की शाम को दिल्ली पहुंची इस दौरान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में तीन का धमाकेदार स्वागत हुआ।
आज टीम इंडिया प्रधानमंत्री से मुलाकात करेगी। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हरा कर पहली बार चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की।
दिल्ली में होटल पहुंचते ही वूमेन वर्ल्ड चैंपियन टीम का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान टीम के साथ मुख्य कोच अमोल मजुमदार ने केक काट कर जश्न मनाया।
आज वूमन क्रिकेट टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी। साउथ अफ्रीका पहली बार ODI वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन टीम इंडिया को फाइनल में हरा नहीं पाई।
25 साल बाद वूमन क्रिकेट टीम को नया वर्ल्ड चैंपियन मिला है। इसके अलावा भारत ने 47 साल बाद अपनी पहली वर्ल्ड चैंपियन ट्रॉफी जीती है ।इंडियन वूमन क्रिकेट टीम ने फाइनल में अपना अदभुत प्रदर्शन दिया।
दिनांक – 05.11.2025

