दिल्ली में मंगलवार को क्लाउड सीडिंग की गई थी, हालांकि नमी के चलते बारिश का ये प्रयास असफल हो गया। नमी की कमी के कारण बारिश नहीं हो पाई।
IIT कानपुर के निदेशक मनिंद्र अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में क्लाउड सीडिंग से बारिश कराने की कोशिश गई, लेकिन यह प्रयास सफल नहीं हो पाया।
क्लाउड सीडिंग की कोशिश फेल होने के बाद आज दोबारा से इसका प्रयास किया जाएगा, जिसके चलते दिल्ली में ही उपकरण युक्त विशेष विमान को रोका गया है।
विज्ञानिको ने बताया कि क्लाउड सीडिंग के लिए बादलों में हवा में कम से कम 50% नमी जरूरी होती है, लेकिन मंगलवार को ये सिर्फ 20% देखने को मिली जिसके कारण से प्रयास असफल हुआ।
दिनांक – 29.10.2025

