उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती ने प्रेस क्लब में जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्गीय दिवाकर भट्ट की श्रद्धांजलि यात्रा 1 दिसंबर से 6 दिसंबर तक रहेगी। एक साधारण व्यक्ति से फील्ड मार्शल बनने के संघर्ष की कहानी को घर घर पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि श्रद्धांजलि न केवल दिवाकर भट्ट को समर्पित है बल्कि उनके अधूरे सपने को पूरा करने का एक संकल्प है। राष्ट्रीय पार्टियों से उत्तराखंड को बचाने और राज्य बनाने का सम्पूर्ण आंदोलन कैसे खड़ा किया ये इतिहास नई पीढ़ी को जानना बहुत जरूरी है।
उत्तराखंड क्रांति दल भविष्य में अपने कार्यक्रम स्व इंद्रमणि बडोनी, स्व डीडी पंत, स्व जसवंत सिंह बिष्ट, स्व विपिन चंद्र त्रिपाठी, स्व बीडी रतूड़ी, स्व त्रिवेंद्र सिंह पंवार, स्व दिवाकर भट्ट जैसी महान लोगों द्वारा किए गए योगदान और उनके विचारों को सम्मिलित करते हुए नए कार्यक्रम का आयोजन करेगा।
दिनांक – 30.10.2025

