सराफा बाजार में मचा हड़कंप, एक दम से चांदी क्रैश हो गई। अचानक आई इतनी गिरावट के चलते निवेशक भी हैरान है। बता दे कि ये चांदी की कीमत में अब तक की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट है।
इस गिरावट के बाद चांदी अब तीन लाख रुपये के लेवल से काफी नीचे आ गई है। शुक्रवार को MCX पर मार्च एक्सपायरी वाली चांदी 27% यानी 1,07,968 रुपये से गिरकर 2,91,925 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा सावाल यही है कि चांदी इतनी तेजी से क्यों गिरी और क्या आगे भी गिरावट जारी रह सकती है।
29 जनवरी को MCX पर चांदी ने पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार किया था, उस समय बाजार में जोरदार तेजी थी और चांदी सोने से भी बेहतर प्रदर्शन कर रही थी। लेकिन ही समय बाद हालात बदल गए और एक ही दिन में चांदी करीब 65,000 रुपये तक टूट गई!
दिनांक – 31.01.2026

