उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आज से शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी सत्र में शामिल हुई।
इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री धामी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी उपस्थित रहे। सभी मंत्री विधायक भी विधानसभा पहुंचे।
राष्ट्रपति ने विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया। सत्र की कार्यवाही राष्ट्रगान से शुरु हुईं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने सदन में राष्ट्रपति का आभार प्रकट किया।
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए विधानसभा और आस पास के क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए है। विधानसभा के चारों तरफ जीरो जोन घोषित कर दिया गया है।
दिनांक – 03.11.2025

