उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची देहरादून। राष्ट्रपति मुर्मू उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर है।
एयरपोर्ट पर सीएम धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राष्ट्रपति मुर्मू का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद वे हरिद्वार के लिए रवाना हुई।
हरिद्वार में पतंजलि विवि के कार्यक्रम में शामिल हुए थी। उन्होंने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर छात्र छात्राओं को डिग्री और मेडल दिए।
उसके बाद वे देहरादून पहुंची और यहां उन्होंने राष्ट्रपति निकेतन में फुट ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया।
कल यानी तीन नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर आयोजित विधानसभा के विशेष सत्र को 11 बजे संबोधित करेंगी। उसके बाद शाम को नैनीताल स्थित राजभवन में कार्यक्रम में शामिल होंगी।
मंगलवार को राष्ट्रपति मुर्मू कुमाऊं विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के लिए 4 हेलीकॉप्टर पहले ही एयरपोर्ट पहुंच कर रिहर्सल कर चुके है।
9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्य धाम का निरीक्षण किया।
दिनांक – 02.11.2025

