राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती उत्सव में प्रधानमंत्री का उत्तराखंड आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। गढ़वाल आयुक्त समेत तमाम अधिकारियों ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण।
गढ़वाल आयुक्त विजय शंकर और जिलाधिकारी सवीन बंसल समेत सभी अधिकारियों ने आयोजन स्थल FRI का स्थलीय निरीक्षण किया। इस आयोजन को व्यवस्थित ढंग से आयोजित किए जाने के लिए हर प्रकार की व्यवस्था समय से पहले किए जाने पर भी जोर दिया।
गढ़वाल आयुक्त ने सभी उच्चाधिकारियों को इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने के अवसर पर इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति राज्य के लिए गौरव की बात है।।
दिनांक – 27.10.2025
