कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन किया। कांग्रेस हाईकमान ने गणेश गोदियाल को कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबन्धन समिति और प्रीतम सिंह को प्रचार अभियान समिति की कमान सौंपी।
पार्टी ने 27 संगठनात्मक जनपदों के अध्यक्षों की भी घोषणा की है। यह निर्णय 2027 के विधानसभा चुनावों के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने इन नियुक्तियों को औपचारिक रूप से मंजूरी दी है। पार्टी ने 27 संगठनात्मक जनपदों के अध्यक्षकी भी घोषणा की है जिससे प्रदेश के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने का संदेश दिया गया है।
पिछले तीन महीनों से प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की तैयारी चल रही थी इसके लिए संगठन सृजन अभियान शुरू किया गया, जिसमें प्रत्येक जनपद के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए।
दिनांक – 12.11.2025

