Close Menu
Devbhoomi KhabarDevbhoomi Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • क्रैश हुए चांदी,औंधे मुंह गिरे दाम।
  • कंस्ट्रक्शन कारोबारी से मांगी 25 लाख की रकम, डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज।
  • नामी बिल्डर से फोन कर 25 लाख मांगे, बदनाम और ब्लैकमेल करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो बनाई।
  • उत्तराखंड में बदला मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट।
  • मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों का बढाया मनोबल, कहा-आप राष्ट्र की शान हैं।
  • एमडीडीए की अवैध निर्माण व प्लॉटिंग पर कार्रवाई जारी, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—नियमों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
  • मसूरी विंटरलाईन कार्निवाल 2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
  • मुख्य सचिव ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सैनिकों को नमन, खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
  • एसजीआरआर विश्वविद्यालय में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न।
  • स्वर्गीय दिवाकर भट्ट की श्रद्धांजलि यात्रा 1 दिसंबर को।
Thursday, March 12
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhoomi KhabarDevbhoomi Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhoomi KhabarDevbhoomi Khabar
Home»उत्तराखण्ड»कांग्रेसी नेता के घर में बेटी को बंधक बनाकर लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार, इसलिए रची थी साजिश
उत्तराखण्ड क्राइम

कांग्रेसी नेता के घर में बेटी को बंधक बनाकर लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार, इसलिए रची थी साजिश

Devbhoomi KhabarBy Devbhoomi KhabarSeptember 1, 2025Updated:September 16, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

कांग्रेसी नेता के घर में बेटी को बंधक बनाकर लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार, इसलिए रची थी साजिश

26 अगस्त की दोपहर शिवालिक नगर स्थित बीएचईएल से रिटायर्ड कर्मचारी और प्रॉपर्टी डीलर चौधरी कुलबीर सिंह के घर पर तीन बदमाशों ने धावा बोल दिया था।

शिवालिक नगर में कांग्रेस नेता की बेटी को बंधक बनाकर लूटपाट के मामले का सीआईयू और रानीपुर पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। नेता के परिचित प्रॉपर्टी डीलर ने जमीन के सौदे में 10 लाख डूबने के बाद आरोपियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए जेवरात, तीन लाख रुपये और घटना में इस्तेमाल दो तमंचे, बाइक बरामद कर ली। चारों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पत्रकार वार्ता कर लूटकांड का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि 26 अगस्त की दोपहर शिवालिक नगर स्थित बीएचईएल से रिटायर्ड कर्मचारी और प्रॉपर्टी डीलर चौधरी कुलबीर सिंह के घर पर तीन बदमाशों ने धावा बोल दिया था। तमंचे की नोक पर बदमाशों ने उनकी बेटी मोना चौधरी को बंधक बनाकर जेवरात, नकदी और कार लूट ली थी। बाद में कार को पथरी पावर हाउस के पास छोड़कर भाग गए थे।

मामले में मोना चौधरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सीआईयू-पुलिस की आठ टीमें खुलासे के लिए लागई गईं थीं। करीब एक हजार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही सौ से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ की गई। अहम सुराग मिलने के बाद रविवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाल कमल मोहन भंडारी और सीआईयू प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने टीम के साथ सुमननगर रोड नंबर तीन स्थित एक झोपड़ी से घटना के मास्टरमाइंड अजीत निवासी टिहरी विस्थापित कॉलोनी रानीपुर को गिरफ्तार कर लिया।

उसके बताए ठिकाने से आरोपी सोमपाल उर्फ छोटू निवासी साल्हाखेड़ी थाना तितावी जिला मुजफ्फरनगर, नरेश निवासी ग्राम सिकंदरपुर ककौड़ी थाना बाबूगढ़ जिला हापुड़ यूपी, विवेक निवासी ग्राम नागल थाना बड़ौत जिला बागपत यूपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से तीन लाख रुपये नकद, दो तमंचे, छह जिंदा कारतूस, लूटी गई चैन व अंगूठी और घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद की गई।

कांग्रेसी नेता से जमीन के सौदे में डूबे थे 10 लाख, बनाई लूट की योजना

एसएसपी ने बताया कि अजीत खुद प्रॉपर्टी का काम करता है। सुमननगर में उसने प्लॉटिंग की हुई है। उसने पूछताछ में बताया कि उस पर काफी कर्जा है। बेटी की शादी तय हो गई थी। पैसे की तंगी थी। वह चौधरी कुलवीर सिंह को करीब चार साल से जानता था। उसने उनसे जमीन का 67 लाख में सौदा किया था, जिसमें 10 लाख बयाना दिया था। तय समय पर जमीन नहीं बिकवा सका। तब उससे जमीन भी वापस ले ली गई और 10 लाख भी वापस नहीं किए। इसलिए उसने बदला लेने और पैसे की भरपाई करने के लिए लूट की साजिश रची। अजीत ने अपने पुराने परिचित और शातिर अपराधी सोमपाल उर्फ छोटू को इस खेल में शामिल किया। सोमपाल ने अपने परिचित अर्पित, विवेक व नरेश को पैसे का लालच देकर लूट के लिए तैयार किया। घटना से 20 दिन पहले मेरे पास सुमननगर में पहुंचे आरोपियों को उसने कुलबीर सिंह का घर दिखाया था। तब 25 अगस्त को प्लॉट पर बैठकर पांचों लोगों ने बैठकर लूट की पूरी योजना बनाई।

चेन, अंगूठी अजीत को मिली, बाद में मिलनी थी रकम

इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लूटी गई ज्वैलरी में से एक चेन व अंगूठी सोमपाल ने अजीत को दी थी। रविवार को उसे फोन कर आरोपी लूट में मिले माल को बेचने के बाद मिली रकम से उसका हिस्सा देने सुमननगर झोपड़ी में आ रहे थे। तभी सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुजफ्फरनगर का गैंगस्टर है आरोपी सोमपाल उर्फ छोटू
इंस्पेक्टर कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आरोपी सोमपाल उर्फ छोटू मुजफ्फरनगर का गैंगस्टर है। उसके खिलाफ राजस्थान के थाना सिविल लाइन अजमेर में मारपीट, हरियाणा के थाना तहसील कैंप पानीपत में लूट, कोतवाली रुड़की में साल 2004 में बाइक लूट, मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर में 2006-7 में हत्या का केस, राजस्थान के जिला सीकर में 2012 में हत्या, थाना शामली में वर्ष 2005-06 में स्कूटर चोरी, थाना फुगाना मुजफ्फरनगर में कार लूट और जिला मुजफ्फरनगर में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज

exposed in Congress leader's four arrested his daughter hostage house by holding Robbery case this is why the conspiracy was hatched
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhoomi Khabar
  • Website

Related Posts

कंस्ट्रक्शन कारोबारी से मांगी 25 लाख की रकम, डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज।

January 21, 2026
Read More

नामी बिल्डर से फोन कर 25 लाख मांगे, बदनाम और ब्लैकमेल करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो बनाई।

January 20, 2026
Read More

उत्तराखंड में बदला मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट।

December 4, 2025
Read More
Leave A Reply Cancel Reply







Top Posts

नामी बिल्डर से फोन कर 25 लाख मांगे, बदनाम और ब्लैकमेल करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो बनाई।

January 20, 202648

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202540

iPhone 17 Series की भारत में सेल शुरू

September 19, 202524

धन्यवाद प्रकट करने जल्द मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलेंगे संघ पदाधिकारी

August 30, 202518
loader-image
Dehradun, IN
4:10 pm, Mar 12, 2026
temperature icon 31°C
overcast clouds
14 %
1005 mb
10 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 99%
Visibility: 10 km
Sunrise: 6:31 am
Sunset: 6:23 pm
Weather from OpenWeatherMap

Devbhoomi Khabar is a Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Monika Rawat
Address: Kalinga Vihar, Majri Mafi, Mohkam Pur Kala, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
Email Us: devbhoomikhabaruk@gmail.com

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

क्रैश हुए चांदी,औंधे मुंह गिरे दाम।

January 31, 2026

कंस्ट्रक्शन कारोबारी से मांगी 25 लाख की रकम, डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज।

January 21, 2026

नामी बिल्डर से फोन कर 25 लाख मांगे, बदनाम और ब्लैकमेल करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो बनाई।

January 20, 2026
Most Popular

नामी बिल्डर से फोन कर 25 लाख मांगे, बदनाम और ब्लैकमेल करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो बनाई।

January 20, 202648

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202540

धन्यवाद प्रकट करने जल्द मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलेंगे संघ पदाधिकारी

August 30, 202518
© 2026 Devbhoomi Khabar. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?