पहाड़ी इलाकों में हो रही हल्की बर्फबारी और बारिश का असर अब देहरादून में भी हो रहा है। तापमान में आई गिरावट के कारण शहर में भी ठंड बाद गई है।
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय उथला कोहरा छाए रहने की संभावना है। देहरादून में आसमान साफ रहने की संभावना है, लेकिन यह भी सुबह हल्का कोहरा रह सकता है।
अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने के आसार हैं।मौसम विभाग के अनुसार आगे भी तापमान में कमी आने के आसार हैं।
दिनांक – 06.11.2025

