उत्तराखंड में सरकार ने बच्चों की पेरासिटामोल सिरप को निगरानी में लाते हुए ड्रग इंस्पेक्टरों को जांच के निर्देश दिए है। चार साल से कम उम्र के बच्चों को डॉक्टर की परमिशन के बिना ये सिरप न देने को कहा है।
ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी ने कहा कि सभी जिलों में ड्रग इंस्पेक्टरों को पेरासिटामोल सिरप की सैंपलिंग करने ओर इसका रिकॉर्ड मेंटेन करने के निर्देश दिया है और से भी कहा है कि चार साल से कम उम्र के बच्चों को बना कंसल्टेंट के ये सिरप न दिया जाए।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि एफडीए के अधिकारियों को मेडिकल स्टोर पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए है । उन्होंने कहा कि जो भी डॉक्टर की पर्ची के बिना दवाई देते हुए पकड़े जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने यह भी कहा कि बच्चों के प्रतिबंधित सिरप की निगरानी के साथ अन्य दवाओं की भी जांच की निर्देश दिए गए है।

