प्रदेश सरकार ने राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर दंत चिकित्साधिकारियों को विशेष ड्यूटी भत्ता और पदोन्नति का तोहफा दिया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य सचिव डॉ.आर.राजेश कुमार ने आदेश जारी किए।
यह फैसला शासन के पूर्व आदेश 2016 और 2019 के आधार पर लिया गया है। स्क्रीनिंग कमेटी की संस्तुति के बाद जारी आदेश में कहा गया की इससे चिकित्सकों को न केवल पदोन्नति संबंधी लाभ मिलेंगे, बल्कि भत्ते का आर्थिक फायदा भी होगा।
शासन ने दंत चिकित्साधिकारियों को एसडीएसीपी की मंजूरी देते हुए 46 डॉक्टरों को लाभ दिया है। स्वास्थ्य सचिव कुमार ने कहा कि राज्य सरकार स्वस्थ सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार सुधार कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि हर स्वास्थ्य अधिकारी को उसका अधिकार मिले।
दिनांक – 01.11.2025

