आज कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर हरिद्वार में गंगास्नान करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व माना जाता है, जिसके चलते लाखों भक्तों ने गंगा में लगाई पवन डुबकी ब्रह्माहूर्त से ही श्रद्धालुओं ने हरकी पैडी पहुंचकर गंगा स्नान करना शुरू कर दिया था।
हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से मनुष्य को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। और वैकुंठ लोक का मार्ग प्रशस्त होता है।
इसी भावना के साथ श्रद्धालु स्नान के बाद गंगा तट पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मनाते दिखाई दिए। कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन वाराणसी काशी में सभी देवी-देवता स्वर्ग से धरती पर गंगा स्नान करने के लिए आते है।
गंगा तट पर गूंजते मंत्रोच्चारण,जलते दीपों की आभा और आस्था से भरे चेहरों के बीच हरिद्वार का वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग हुआ प्रतीत हुआ कार्तिक पूर्णिमा का ये पावन पर्व भक्ति, श्रद्धा और भारतीय संस्कृति की विरासत को दर्शाता है।
दिनांक – 05.11.2025

