1 नवंबर से 11 नवंबर तक राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसके सम्बन्ध में सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी एक साल में 12 हजार लोगों को रोजगार दिया जाएगा, जिसके लिए कार्य भी चल रहे है।
विधानसभा सत्र में 3 नवम्बर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विशेष संबोधन होगा, वही प्रधानमंत्री मोदी 9 नवंबर को पहुंचेंगे।
रजत जयंती के उपलक्ष्य में विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र में राज्य के 25 सालों की विकास यात्रा और भविष्य की योजनाओ पर चर्चा की जाएगी। 3 नवंबर को सदन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण होगा।
दो दिवसीय सत्र में राज्य निर्माण के 25 सालों की विकास यात्रा के साथ प्रदेश के विकास की उपलब्धियां, चुनौतियां और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।
9 नवम्बर को पीएम मोदी FRI में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में पधारेंगे। प्रदेश के हर जिले में राज्य स्थापना पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
दिनांक – 01.11.2025

