आज से छठ महापर्व की पूजा शुरू हो चुकी है। चार दिनों तक चलनेवाले इस पर्व में छठी माता और सूर्य देव की पूजा का विधान है। ऐसी मान्यता है की छठी माता की पूजा से संतान सुख,आरोग्य और सुख समृद्धि प्राप्त होती है।
छठ का व्रत महिलाएं अपने बच्चों की लंबी उम्र ओर सुख समृद्धि के लिए रखती है।इस साल यह पूजा 25 अक्टूबर से शुरू होगी जिसका समापन 28 अक्टूबर को होगा।
शास्त्रों के अनुसार कार्तिक मास में सूर्य अपनी नीच राशि में होते है इसीलिए छठ में सूर्य देव की पूजा विशेष तौर पे की जाती है और छठी माता को समृद्धि, परिवार और बच्चों की रक्षा करने वाली देवी माना जाता है।
दिनांक – 25.10.2025

