Close Menu
Devbhoomi KhabarDevbhoomi Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • क्रैश हुए चांदी,औंधे मुंह गिरे दाम।
  • कंस्ट्रक्शन कारोबारी से मांगी 25 लाख की रकम, डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज।
  • नामी बिल्डर से फोन कर 25 लाख मांगे, बदनाम और ब्लैकमेल करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो बनाई।
  • उत्तराखंड में बदला मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट।
  • मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों का बढाया मनोबल, कहा-आप राष्ट्र की शान हैं।
  • एमडीडीए की अवैध निर्माण व प्लॉटिंग पर कार्रवाई जारी, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—नियमों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
  • मसूरी विंटरलाईन कार्निवाल 2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
  • मुख्य सचिव ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सैनिकों को नमन, खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
  • एसजीआरआर विश्वविद्यालय में छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह गरिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न।
  • स्वर्गीय दिवाकर भट्ट की श्रद्धांजलि यात्रा 1 दिसंबर को।
Thursday, March 12
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
Devbhoomi KhabarDevbhoomi Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्राइम
Login
Devbhoomi KhabarDevbhoomi Khabar
Home»देश»चार धाम यात्रा पंजीकरण में सरकार ने किया बड़ा बदलाव, इसबार केवल इतने परसेंट ही रजिस्ट्रेशन होंगे ऑनलाइन
देश धर्म पर्यटन

चार धाम यात्रा पंजीकरण में सरकार ने किया बड़ा बदलाव, इसबार केवल इतने परसेंट ही रजिस्ट्रेशन होंगे ऑनलाइन

Devbhoomi KhabarBy Devbhoomi KhabarMarch 20, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

न्यूज खबरदार। देहरादून।
चार धाम यात्रा पंजीकरण में सरकार ने किया बड़ा बदलाव, इसबार केवल इतने परसेंट ही रजिस्ट्रेशन होंगे ऑनलाइन

नजदीक आ गई तारीख… इस दिन से शुरू होंगे चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण,आधार के बिना नहीं हो सकेगी यात्रा

चारधाम यात्रा का आगाज 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हो जाएगा। दो मई को केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। इस बार सरकार ग्रीन चारधाम यात्रा अभियान भी शुरू कर रही है।

चारधाम यात्रा के लिए कल से पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने बताया कि इस बार आधार प्रमाणित पंजीकरण किए जाएंगे। पंजीकरण करते समय आधार कार्ड की डिटेल देना जरूरी किया गया है।

चार धाम यात्रा पंजीकरण में सरकार ने किया बड़ा बदलाव, इसबार केवल इतने परसेंट ही रजिस्ट्रेशन होंगे ऑनलाइन

यात्रा के लिए इस बार 60 प्रतिशत पंजीकरण ही ऑनलाइन होंगे,जबकि 40 प्रतिशत पंजीकरण ऑफलाइन किए जाएंगे। इस व्यवस्था से बिना पंजीकरण आने वाले तीर्थयात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

हरिद्वार, ऋषिकेश के साथ यात्रा मार्गों पर पंजीकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। यात्रा के शुरुआती 15 दिन तक पंजीकरण केंद्र 24 घंटे खुले रहेंगे।
यहां करें पंजीकरण ।

ऑनलाइन पंजीकरण के लिए तीर्थयात्री registrationandtouristcare.uk.gov.in पर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया यात्रा से 40 दिन पहले शुरू की है।

चार धाम यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी

यात्रा से पूर्व आधार प्रमाणित पंजीकरण अनिवार्य है।

रजिस्ट्रेशन में सही मोबाइल नम्बर दर्ज करें।

धामों पर दर्शन टोकन अवश्य प्राप्त करें।

अपने साथ पर्याप्त ऊनी कपड़े, छतरी, रेनकोट आदि अवश्य रखें।

पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान सटीक स्वास्थ्य जानकारी प्रदान करें।

वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा से पहले स्वास्थ्य जांच करवाने की सलाह दी जाती है।

यदि आप कोई दवा लेते हैं तो प्रचुर मात्रा में स्टॉक साथ रखें।

यात्रा मार्ग पर विभिन्न पड़ावों पर विश्राम करते हुए प्रस्थान करें, जिससे आपका शरीर जलवायु अनुकूल हो सके।

यदि आप अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं तो यात्रा ना करें।

हेलीकॉप्टर यात्रा हेतु टिकट heliyatra.irctc.co.in से बुक करें।

हेलीकॉप्टर टिकट प्रदान करने का दावा करने वाले अनाधिकृत व्यक्तियों से बचें।

धामों पर दर्शन कराने का दावा करने वाले अनाधिकृत व्यक्तियों से बचें।

यात्रा मार्गों पर गंदगी न फैलाकर उन्हें स्वच्छ रखने में हमारा सहयोग करें।

कृपया वाहनों की गति नियंत्रित रखें एवं वाहनों को उचित स्थलों पर ही पार्क करें।

पोर्टल से होगी स्वास्थ्य निगरानी, हेलिकॉप्टर व बोट एंबुलेंस होंगी तैनात

चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम व सुरक्षित यात्रा के लिए इस बार प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में कई सुधार करने जा रही है। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज मिलेगा। आपातकालीन सेवा के लिए 154 एंबुलेंस, हेलिकॉप्टर व बोट एंबुलेंस की तैनात की जाएगी। ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल से स्वास्थ्य निगरानी की जाएगी। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि केदारनाथ में 17 बेड और बदरीनाथ में 45 बेड का अस्पताल संचालित किया जाएगा। जो तीर्थ यात्रियों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। इसके अलावा यात्रा मार्ग पर 25 विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। जिससे श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Devbhoomi Khabar
  • Website

Related Posts

क्रैश हुए चांदी,औंधे मुंह गिरे दाम।

January 31, 2026
Read More

मन की बात में छाया उत्तराखंड, जानिए प्रधानमंत्री ने क्या कहा।

November 30, 2025
Read More

2027 कुंभ के दिव्य और भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने अखाड़ों के आचार्यों एवं संतों के साथ बैठक की।

November 28, 2025
Read More
Leave A Reply Cancel Reply







Top Posts

नामी बिल्डर से फोन कर 25 लाख मांगे, बदनाम और ब्लैकमेल करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो बनाई।

January 20, 202648

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202540

iPhone 17 Series की भारत में सेल शुरू

September 19, 202524

धन्यवाद प्रकट करने जल्द मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलेंगे संघ पदाधिकारी

August 30, 202518
loader-image
Dehradun, IN
3:45 pm, Mar 12, 2026
temperature icon 32°C
overcast clouds
13 %
1006 mb
9 mph
Wind Gust: 14 mph
Clouds: 98%
Visibility: 10 km
Sunrise: 6:31 am
Sunset: 6:23 pm
Weather from OpenWeatherMap

Devbhoomi Khabar is a Hindi News Portal. Launched in 2025, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Editor: Monika Rawat
Address: Kalinga Vihar, Majri Mafi, Mohkam Pur Kala, Dehradun, Uttarakhand, India 248001
Email Us: devbhoomikhabaruk@gmail.com

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
Our Picks

क्रैश हुए चांदी,औंधे मुंह गिरे दाम।

January 31, 2026

कंस्ट्रक्शन कारोबारी से मांगी 25 लाख की रकम, डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज।

January 21, 2026

नामी बिल्डर से फोन कर 25 लाख मांगे, बदनाम और ब्लैकमेल करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो बनाई।

January 20, 2026
Most Popular

नामी बिल्डर से फोन कर 25 लाख मांगे, बदनाम और ब्लैकमेल करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो बनाई।

January 20, 202648

रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

August 30, 202540

धन्यवाद प्रकट करने जल्द मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलेंगे संघ पदाधिकारी

August 30, 202518
© 2026 Devbhoomi Khabar. All rights reserved.
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?