उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री UKD के वरिष्ठ नेता दिवाकर भट्ट का लंबी बीमारी के चलते आज शाम निधन हो गया है। वो पिछले कुछ दिनों से देहरादून के महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में भर्ती थे। कल 26 नवंबर को हरिद्वार के खड़खड़ी शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।
उनके निधन के बाद समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई, आज शाम उन्होंने अपनी आखरी सांसे ली। उनके निधन की खबर से उनके घर में लोगों की भीड़ होनी शुरू हो गई। उनके बेटे ने उनके निधन की पुष्टि की और बताया कि उनकी तबियत लंबे समय से खराब चल रही थी। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए देहरादून लाया गया जहां डॉक्टरों ने इलाज के लिए असमर्थता जताई और स्थिति में सुधार न होने के कारण उन्होंने अपनी आखरी सांसे ली।
देवकर भट्ट उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से रहे हैं। उनकी क्रांति दल के प्रमुख चेहरे के रूप में अलग पहचान थी। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। दिवंगत भट्ट ने उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक के रूप में लंबे समय तक काम किया। राज्य आंदोलन के दौरान ही उन्हें अपनी राजनीतिक पहचान मिली थी। UKD के नेताओं का कहना है कि आज उन्होंने दल को समर्पित एक नेता को खो दिया।
दिनांक – 25.11.2025

